
नेहरू के 14 मिनट से मोदी के 98 मिनट... जानिए किस PM ने 15 अगस्त पर कितनी देर की स्पीच दी
AajTak
तीसरी बार प्रधानमंत्री बने मोदी ने लाल किले की प्राचीर से 11वीं बार भाषण दिया. उनकी ये स्पीच 98 मिनट की थी. स्वतंत्रता दिवस पर पीएम मोदी का ये अब तक का सबसे लंबा भाषण था. इससे पहले 2016 में उन्होंने 96 मिनट का भाषण दिया था.
आजादी की 78वीं सालगिरह पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लाल किले की प्राचीर से भाषण दिया. लगातार 11वीं बार उन्होंने लाल किले से भाषण दिया.
तीसरे कार्यकाल के पहले स्वतंत्रता दिवस के भाषण में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक रिकॉर्ड भी बनाया. ये उनका अब तक का सबसे लंबा भाषण रहा. आजादी की 78वीं सालगिरह पर पीएम मोदी ने 98 मिनट का भाषण दिया. भारत के इतिहास में पहली बार किसी प्रधानमंत्री ने इतना लंबा भाषण दिया.
इसके साथ ही उन्होंने अपना रिकॉर्ड भी तोड़ दिया. स्वतंत्रता दिवस पर पीएम मोदी ने सबसे लंबा भाषण 2016 में दिया था. तब उन्होंने 96 मिनट की स्पीच दी थी. वहीं, 2017 में उन्होंने 56 मिनट का ही भाषण दिया था. ये उनका अब तक का सबसे छोटा भाषण है.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लाल किले की प्राचीर से अपना पहला भाषण 2014 में दिया था. तब उन्होंने 65 मिनट की स्पीच थी. 2015 में उनका भाषण 88 मिनट लंबा था.
2018 में पीएम मोदी ने लाल किले से 83 मिनट का भाषण दिया था. 2019 में दूसरी बार प्रधानमंत्री चुने जाने के बाद उन्होंने 92 मिनट का भाषण दिया था, जो उनका अब तक का तीसरा सबसे लंबा भाषण है. 2020 में मोदी की स्पीच 90 मिनट की थी.
2021 के स्वतंत्रता दिवस पर पीएम मोदी ने 88 मिनट तो 2022 में 74 मिनट का भाषण दिया था. वहीं, पिछले साल का उनका भाषण 90 मिनट का था.

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.












