
नेपाल की PM सुशीला कार्की ने किया अंतरिम सरकार का विस्तार, 5 नए मंत्री हुए शामिल
AajTak
सुशीला कार्की (73 वर्षीय) ने 12 सितंबर को प्रधानमंत्री पद संभाला था, जब भ्रष्टाचार और सोशल मीडिया प्रतिबंध के खिलाफ युवा-नेतृत्व वाले जेन जेड प्रदर्शनों के बाद पूर्व प्रधानमंत्री के.पी. शर्मा ओली की सरकार गिर गई थी.
नेपाल की प्रधानमंत्री सुशीला कार्की ने रविवार को अंतरिम सरकार के मंत्रिमंडल का विस्तार करते हुए पांच नए मंत्रियों को शामिल किया, जिससे कैबिनेट की संख्या नौ हो गई. कार्की की सिफारिश पर राष्ट्रपति रामचंद्र पौडेल ने अनिल कुमार सिन्हा, महावीर पुन, संगीता कौशल मिश्रा, जगदीश खरेल और मदन परियार को नए मंत्रियों के रूप में नियुक्त किया. राष्ट्रपति कार्यालय के सूत्रों ने यह जानकारी दी.
इन मंत्रियों का शपथ ग्रहण समारोह सोमवार को राष्ट्रपति भवन में होगा. सूत्रों के अनुसार, सिन्हा को उद्योग और वाणिज्य मंत्रालय, पुन को शिक्षा, विज्ञान और प्रौद्योगिकी, मिश्रा को स्वास्थ्य एवं जनसंख्या, खरेल को सूचना एवं संचार तथा परियार को कृषि मंत्रालय सौंपा जाएगा. इस विस्तार के बाद मंत्रिमंडल में प्रधानमंत्री सहित 9 मंत्री हैं, जिनमें कार्की ने कई महत्वपूर्ण विभाग खुद संभाले हुए हैं.
यह भी पढ़ें: Gen-Z प्रोटेस्ट के दौरान नेपाल की जेलों से भागे 8000 कैदी अब भी फरार, 5500 पकड़े गए
सुशीला कार्की (73 वर्षीय) ने 12 सितंबर को प्रधानमंत्री पद संभाला था, जब भ्रष्टाचार और सोशल मीडिया प्रतिबंध के खिलाफ युवा-नेतृत्व वाले जेन जेड प्रदर्शनों के बाद पूर्व प्रधानमंत्री के.पी. शर्मा ओली की सरकार गिर गई थी. इससे पहले राजनीतिक अस्थिरता के दिनों का अंत हुआ था. कार्यभार संभालते ही कार्की ने कुलमान घीसिंग को ऊर्जा, जल संसाधन एवं भौतिक योजना मंत्री, रमेश्वर खनाल को वित्त मंत्री तथा ओम प्रकाश आर्यल को गृह मंत्री नियुक्त किया था.
यह भी पढ़ें: 'मैंने नहीं दिए गोली चलाने के आदेश, हिंसा के पीछे घुसपैठ...', नेपाल में Gen Z प्रोटेस्ट पर ओली का दावा
यह अंतरिम सरकार 5 मार्च, 2026 को निर्धारित अगले आम चुनाव तक चलेगी. सुशीला कार्की, जो नेपाल की पहली महिला प्रधान न्यायाधीश रह चुकी हैं, को प्रदर्शनकारियों और विभिन्न स्टेकहोल्डर्स के बीच चर्चा के बाद चुना गया था. उनकी नियुक्ति ने देश में भ्रष्टाचार-विरोधी और सुशासन की मांगों को मजबूती दी है. अंतरिम सरकार के सामने नेपाल में कानून-व्यवस्था बहाल करने, हिंसक विरोध प्रदर्शनों के दौरान इंफ्रास्ट्रक्चर को पहुंचे नुकसान को ठीक करने और सरकारी भवनों के पुनर्निर्माण समेत आर्थिक चुनौतियां हैं.

ईरान के संसद अध्यक्ष मोहम्मद बघेर गलीबाफ ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा अमेरिका-ईरान वार्ता का दावा फर्जी बताया. उनका कहना है कि यह वित्तीय और तेल बाजार को प्रभावित करने और अमेरिका-इजरायल की रणनीतिक विफलताओं से ध्यान हटाने के लिए फैलाया गया. ईरान ने किसी भी वार्ता की पुष्टि से इनकार किया.

वेस्ट एशिया में छिड़े युद्ध में आज अमेरिका की तरफ से ऐसे संकेत आए हैं कि जैसे अमेरिका ईरान के सामने थोड़ा झुका हो. अमेरिका ने ईरान के एनर्जी और पावर प्लांट पर हमलों को फिलहाल टाल दिया है. लेकिन सवाल है कि क्यों? अमेरिका और इजरायल का गठबंधन युद्ध के 24 दिनों के बाद भी ईरान को पूरी तरह से झुका नहीं पाया है. शुरुआत में भले ही अमेरिका इजरायल को कामयाबी मिली हो. लेकिन अब तो ऐसा लग रहा है कि जैसे ईरान ने अपने ताकतवर बम युद्ध के इस हिस्से के लिए बचाकर रखे हों. इजरायल के न्यूक्लियर प्लांट तक ईरान के बम गिर रहे हैं. इजरायल का वर्ल्ड क्लास एयर डिफेंस सिस्टम फेल क्यों हो गया.

युद्ध के 24वें दिन आज अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चौंकाने वाला बड़ा ऐलान किया. ट्रंप ने कहा कि बीते 2 दिनों से हो रही बातचीत के बाद मैंने ईरानी पावर प्लांट्स पर 5 दिनों के लिए हमले करना रोक दिया है. गौरतलब है कि भारतीय समय से आज रात ही ईरानी पावर प्लांट्स पर हमला करने की ट्रंप की डेडलाइन पूरी हो रही थी. सवाल ये है कि क्या ट्रंप ने अचानक यू टर्न लिया है? अगर ईरान के साथ बीते 2 दिनों से बातचीत हो रही थी तो लगभग 2 दिनों पहले उन्होंने अल्टीमेटम क्यों दिया था? क्यों उन्होंने शक्ति से शांति की बात की थी? सवाल उठ रहा है कि क्या ईरान के तेवरों के आगे ट्रंप एग्जिट रूट ढूंढ रहे हैं? ट्रंप के ऐलान से क्या युद्ध रुक जाएगा? क्या ईरान और इजरायल युद्ध रोकेंगे? ईरान की मीडिया के अनुसार अमेरिका से ईरान का कोई संपर्क नहीं है.

डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर संभावित हमलों को पांच दिनों के लिए रोकने का निर्देश दिया, जिसका कारण दोनों देशों के बीच जारी सकारात्मक बातचीत बताया गया. डोनाल्ड ट्रंप का दावा है कि ईरान से पांच दिनों के भीतर डील हो सकती है. हालांकि, ईरान इन दावों को खारिज कर रहा है. इससे पहले अमेरिका ने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज खोलने को लेकर चेतावनी दी थी, जिस पर ईरान ने कड़ी प्रतिक्रिया दी.









