
नागपुर: बेटी से कर्ज लिया था बाप ने, विवाद हुआ तो दामाद ने कर दी 65 साल के बुजुर्ग की हत्या
AajTak
महाराष्ट्र के नागपुर जिले में पैसों के विवाद में एक 40 वर्षीय दामाद ने हथौड़े से पीट-पीटकर अपने ससुर की हत्या कर दी. फिलहाल पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज करते हुए आरोपी दामाद को गिरफ्तार कर लिया है.
महाराष्ट्र के नागपुर जिले में पैसों के विवाद में एक 40 वर्षीय दामाद ने हथौड़े से पीट-पीटकर अपने ससुर की हत्या कर दी. इस बात की जानकारी एक पुलिस अधिकारी ने एक न्यूज एजेंसी को दी है. फिलहाल पुलिस ने आरोपी दामाद को गिरफ्तार कर लिया है. पूरा मामला 5 मई का बताया जा रहा है. लेकिन मामला प्रकाश में रविवार को आया.
पुलिस ने रविवार को बताया कि गौतम फुलझेले ने 5 मई को जनार्दन दामके पर हथौड़े से हमला कर दिया. यह हमला उस वक्त किया गया, जब दामके सो रहे थे. पुलिस के अनुसार दामके ने अपनी बेटी स्वाति (गौतम की पत्नी) से पैसे उधार लिए थे. लेकिन दामके की तरफ से समय पर वापस नहीं किया गया.
यह भी पढ़ें: हाईप्रोफाइल अभ्युदय जैन मर्डर मिस्ट्री... 14 साल के बेटे की हत्या के आरोप में 58 दिन से जेल में बंद मां, SIT की जांच रिपोर्ट में साबित हुई निर्दोष
हत्या का मामला दर्ज करते हुए पुलिस ने दामाद को किया गिरफ्तार
उधार के पैसों को लेकर दामके और गौतम के बीच शनिवार को विवाद हो गया. इसी दौरान गौतम ने दामके पर हथौड़े से हमला कर दिया. जिससे दामके बुरी तरह घायल हो गए. घायल अवस्था में दामके को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन उनकी मौत हो गई. फिलहाल पुलिस ने गौतम फुलझेले के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज करते हुए गिरफ्तार कर लिया है.
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक दामाद और ससुर के बीच किसी बात को लेकर शनिवार को विवाद हुआ था. जिसके बाद दामाद ने ससुर पर हथौड़े से हमला कर दिया और वे घायल हो गए. घायल अवस्था में ससुर को अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन उनकी मौत हो गई.

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.










