
नवरात्रि पर केंद्रीय कर्मचारियों को गिफ्ट, DA में 4% बढ़ोतरी का ऐलान... इतनी बढ़ जाएगी सैलरी
AajTak
DA Hike : केंद्रीय कर्मचारियों के लिए बुधवार का दिन बड़ी खुशखबरी लेकर आया. नरेंद्र मोदी सरकार ने दिवाली से पहले ही बड़ा तोहफा देते हुए केंद्रीय कर्मियों के महंगाई भत्ते में 4 फीसदी का इजाफा कर दिया है.
केंद्रीय कर्मचारियों के लिए बुधवार का दिन बड़ी खुशखबरी लेकर आया. नरेंद्र मोदी सरकार ने दिवाली (Diwali) से पहले ही बड़ा तोहफा देते हुए केंद्रीय कर्मियों के महंगाई भत्ते में 4 फीसदी का इजाफा कर दिया है. इसके बाद इन्हें मिलने वाला DA अब 42 फीसदी से बढ़कर 46 फीसदी हो गया है. पहले से ही उम्मीद जताई जा रही थी केंद्रीय कर्मचारियों को इस बार भी 4% DA Hike मिल सकता है. सरकार के इस फैसले से देश के करीब 1 लाख केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनरों को फायदा होगा और उनकी सैलरी-पेंशन में जोरदार बढ़ोतरी देखने को मिलेगी.
42% से बढ़कर 46% हुआ महंगाई भत्ता! नरेंद्र मोदी सरकार (Modi Govt) की केंद्रीय कैबिनेट द्वारा केंद्रीय कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में 4 फीसदी का इजाफा (4% DA Hike) करने के बाद अब ये 46 फीसदी हो गया है. इसका लाभ 1 जुलाई 2023 से मिलेगा. DA में बढ़ोतरी के साथ ही कर्मचारियों की सैलरी में भी उछाल देखने को मिलेगा. साल 2023 के लिए सरकार ने पहला संशोधन करते हुए 24 मार्च, 2023 DA Hike का ऐलान किया था, तब 38 फीसदी डीए को 4 फीसदी बढ़ाकर 42 फीसदी कर दिया गया था. इसके बाद इस बढ़े हुए महंगाई भत्ते का लाभ कर्मचारियों और पेंशनर्स के लिए 1 जनवरी, 2023 से मिल रहा है.
हर साल 2 बार किया जाता है बदलाव महंगाई भत्ता केंद्रीय कर्मचारियों की सैलरी में अहम रोल निभाता है. सरकार साल में दो बार DA में संशोधन करती है. जिसका लाभ उन्हें पहली जनवरी और पहली जुलाई से दिया जाता है. गौरतलब है कि देश में केंद्र सरकार के तहत करीब 52 लाख कर्मचारी काम करते हैं और 60 लाख पेंशनर्स हैं, जिन्हें सरकार के इस बड़े फैसले से लाभ होगा.
इतनी बढ़ जाएगी कर्मचारियों की सैलरी DA Hike के बाद केंद्रीय कर्मचारियों को मिलने वाली सैलरी में इजाफे की बात करें तो, अगर सरकार किसी केंद्रीय कर्मचारी को 18,000 रुपये बेसिक-पे मिलता है, तो कर्मचारी का महंगाई भत्ता फिलहाल 42 फीसदी के हिसाब से 7,560 रुपये होता है, वहीं इसमें 4 फीसदी की बढ़ोतरी के बाद अगर 46 फीसदी के हिसाब से गणना करें तो ये बढ़कर 8,280 रुपये हो जाएगा. यानी उसके हाथ में आने वाले वेतन में सीधे तौर पर 720 रुपये का इजाफा देखने को मिलेगा.
अधिकतम बेसिक-पे पाने वाले अधिकारियों की सैलरी में 4 फीसदी DA Hike के बाद होने वाली बढ़ोतरी का कैलकुलेशन करें तो तो फिर 56,900 Basic Pay पाने वाले कर्मचारी को 42 फीसदी के हिसाब से DA 23,898 रुपये मिलता है, ये 46 फीसदी होने पर 26,174 रुपये हो जाएगा. यानी सैलरी में 2,276 रुपये की बढ़ोतरी हो जाएगी.
सरकार ऐसे लेती है DA Hike का फैसला केंद्रीय कर्मचारियों की सैलरी में महंगाई भत्ते में बदलाव का सीधा असर दिखाई देता है. इसमें इजाफा होने से कर्मचारियों के हाथ में आने वाली सैलरी भी बढ़कर आती है. बात करें इस पर फैसला लेने की, तो सरकार इसका निर्धारण महंगाई दर (Inflation Rate) के आंकड़ों को ध्यान में रखकर करती है. महंगाई जितनी ज्यादा, कर्मचारियों के डीए में उतनी अधिक बढ़ोतरी की उम्मीद रहती है.

Aaj 21 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 21 मार्च 2026, दिन- शनिवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 23.56 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, अश्विनी नक्षत्र, चंद्रमा- मेष में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.04 बजे से दोपहर 12.53 बजे तक, राहुकाल- सुबह 09.26 बजे से सुबह 10.57 बजे तक, दिशा शूल- पूर्व.

तेहरान में युद्ध के बीच 'काली बारिश' हो रही है. यह इतनी खतरनाक है कि इसके संपर्क में आने से लोगों की तुरंत मौत हो सकती है या फिर लंबे समय के लिए लोग बीमार पड़ सकते हैं. ईरान की राजधानी तेहरान में अमेरिकी-इजरायली हवाई हमलों से ईरान के तेल संयंत्र उड़ा दिए गए. इससे निकले जहरीले धुएं के बादल हवा में फैल गए हैं. तेल और जहरीले केमिकल व गैस से बने इन बादलों से ही 'काली बारिश' हो रही है.











