
नकली पुलिस अफसर ने किया डिजिटल अरेस्ट, महिला से 4 करोड़ 12 लाख कराए ट्रांसफर , आरोपी हुए गिरफ्तार
AajTak
Digital Arrest Scam वालों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. इन आरोपियों ने महिला को डिजिटल अरेस्ट किया, इसके बाद उन्हें डराया, धमकाया और 4.12 करोड़ रुपये का चूना लगाया. साइबर ठगों ने इस दौरान विक्टिम को बताया कि उनके आधार कार्ड का गलत तरीके से इस्तेमाल हुआ है, जिसके बाद महिला घबरा गई. आइए इसके बारे में डिटेल्स में जानते हैं.
साइबर ठगी का एक नया केस सामने आया है, जहां कोच्ची की रहने वाली महिला के साथ 4.12 करोड़ रुपये की ठगी करने के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है. पुलिस ने इस मामले की जानकारी रविवार को दी. पुलिस ने बताया कि साइबर ठगों ने महिला को डिजिटल अरेस्ट किया और फिर ठगी को अंजाम दिया.
पुलिस ने बताया कि आरोपी मोहम्मद मुहासील (22) और मिसहाब KP है. दोनों को मल्लापुरम जिले से गिरफ्तार किया. इसके लिए उन्होंने महिला को डराया और धमकाया. आइए इसके बारे में डिटेल्स में जानते हैं.
साइबर ठगों ने विक्टिम को कॉल किया. इसके बाद उन्हें बताया कि आपके आधार कार्ड का इस्तेमाल करके एक बैंक अकाउंट को ओपेन किया है. इस अकाउंट का इस्तेमाल गैर कानूनी काम में किया है. इन गंभीर फर्जी आरोप से महिला घबरा गई.
इसके बाद जांच के नाम पर विक्टिम महिला को डिजिटल अरेस्ट कर लिया. फिर विक्टिम महिला से कहा कि उन्हें अपने रुपये वेरिफिकेशन के लिए ट्रांसफर करने होंगे. इसके बाद विक्टिम महिला ने साइबर ठगों के इंस्ट्रक्शन पर दूसरे बैंक अकाउंट में 4.12 करोड़ रुपये उड़ा लिए.
यह भी पढ़ें: Samsung के 200MP कैमरा फोन पर 20 हजार का डिस्काउंट, ये है बेस्ट एंड्रॉयड स्मार्टफोन
विक्टिम महिला को जब इस साइबर ठगी के बारे में पता चला, तो उन्होंने कंप्लेंट दर्ज कराई. इसके बाद उनकी कंप्लेंट को ACP (साइबर) को ट्रांसफर की गई, जिसके बाद उन्होंने एक स्पेशल टीम का गठन किया.

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










