
धोनी के बाद पहली बार बड़ा संकट... ईशान-सैमसन में से कौन होगा वर्ल्डकप 2023 में विकेटकीपर?
AajTak
भारत में ODI वर्ल्ड कप 5 अक्टूबर से 19 नवंबर के बीच खेला जाएगा. ऐसे में टीम इंडिया के लिए सबसे बड़ी टेंशन विकेटकीपर के चयन को लेकर होगी, ऋषभ पंत के इंजर्ड होने के बाद विकेट के पीछे कमान ईशान किशन, संजू सैमसन या केएल राहुल में से कौन संभालेगा? 2007 से लेकर 2019 के बीच हुए चार वर्ल्ड कप में धोनी ही विकेट के पीछे थे.
ICC World Cup 2023 Wicketkeeper Ishan Kishan vs Sanju Samson vs KL Rahul Wicketkeeper : भारत पहली बार क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 का आयोजन अकेले कर रहा है. टीम इंडिया इस टूर्नामेंट में घरेलू कंडीशंस में खेलने के कारण फेवरेट मानी जा रही है. लेकिन इस टूर्नामेंट के लिए टीम इंडिया की सबसे बड़ी टेंशन विकेटकीपर के चयन को लेकर सामने आने वाली है. 2007, 2011, 2015, 2019 के सभी वनडे वर्ल्ड कप में विकेट के पीछे मौजूद थे. ऐसे में पहली बार धोनी के बिना टीम इंडिया वनडे वर्ल्ड कप में खेलने के लिए उतरेगी.
वर्ल्ड कप टूर्नामेंट का आगाज 5 अक्टूबर से हो रहा है. पर इस टूर्नामेंट से पहले टीम इंडिया के लिए सबसे बड़ी माथापच्ची विकेटकीपर को लेकर बन गई है. फिलहाल वेस्टइंडीज में टीम वनडे खेलने गई है, उसमें दो विकेटकीपर ईशान किशन और संजू सैमसन शामिल हैं. केएल राहुल भी धीरे-धीरे फिट हो रहे हैं. ऐसे में एक बड़ी संभावना है कि टीम इंडिया के वर्ल्ड कप स्कवॉड में शामिल होते हैं तो वह वह बतौर विकेटकीपर खेल सकते हैं.
पर यहां ध्यान रखना होगा कि लखनऊ सुपर जायंट्स की ओर से खेलते हुए केएल राहुल आरसीबी के खिलाफ 1 मई को लखनऊ में इंजर्ड हो गए थे. तब उनकी दाहिनी जांघ में चोट लगी है. ऐसे में विकेटकीपिंग करते हुए फिट होने के बावजूद वह कितने सहज होंगे, यह एक अहम सवाल है.
टीम इंडिया का टॉप ऑर्डर है पैक, विकेटकीपर ने बढ़ाई टेंशन....
टीम इंडिया का टॉप ऑर्डर (रोहित शर्मा, शुभमन गिल, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव) पूरी तरह पैक दिख रहा है. इसके बाद हार्दिक पंड्या और रवींद्र जडेजा की जगह भी टीम में फिक्स है. विकेटकीपर (ईशान किशन, संजू सैमसन, केएल राहुल) की जगह बच रही है. ऐसे मे सबसे ज्यादा टेंशन विकेटकीपर को लेकर ही दिख रही है. गेंदबाजी में जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी तय माने जा रहे हैं.
Test Cricket ✅ On to the ODIs 😎📸#TeamIndia | #WIvIND pic.twitter.com/2jcx0s4Pfw

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.

पाकिस्तानी टीम की हार क्या हुई, इस पर पूरे मुल्क में लगातार टीम को ट्रोल किया जा रहा है. क्या पाकिस्तान के पूर्व खिलाड़ी, क्या पूर्व दिग्गज, क्या सोशल मीडिया के इंफ्लुएंसर और क्या पाकिस्तान के पॉलिटिशिन, सब उनके पीछे पड़ गए . वहीं पाकिस्तान के पूर्व मंत्री ने भी भी उनको ट्रोल करने की कोशिश की, लेकिन वो इस दौरान लाइन क्रॉस कर गए.








