
धोनी की टीम के इस खिलाड़ी ने किया टेस्ट क्रिकेट से संन्यास का ऐलान
AajTak
इंग्लैंड के अनुभवी हरफनमौला खिलाड़ी मोईन अली टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेंगे. ब्रिटिश मीडिया की खबरों में यह दावा किया गया. मोईन कप्तान जो रूट और मुख्य कोच क्रिस सिल्वरवुड को अपने फैसले से अवगत करा चुके हैं.
इंग्लैंड के अनुभवी हरफनमौला खिलाड़ी मोईन अली ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास का ऐलान किया है. दरअसल, उन्होंने सीमित ओवरों के क्रिकेट में अपने करियर को विस्तार देने के लिए यह फैसला लिया है. मोईन कप्तान जो रूट और मुख्य कोच क्रिस सिल्वरवुड को अपने फैसले से अवगत करा चुके हैं. 6⃣4⃣ Test matches 1⃣9⃣5⃣ wickets 2⃣9⃣1⃣4⃣ runs Countless memories ❤️#ThankYouMo 👏
More Related News













