
धमाकेदार फॉर्म में हैं पृथ्वी-पडिक्कल, वनडे सीरीज में मिलेगा मौका?
AajTak
विजय हजारे ट्रॉफी: 50 ओवरों के इस टूर्नामेंट में सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ ने शानदार प्रदर्शन कर भारतीय टीम का दरवाजा खटखटाया है. कर्नाटक के उदीयमान ब्लेबाज देवदत्त पडिक्कल ने भी अपने प्रदर्शन से चयनकर्ताओं का ध्यान खींचा है.
विजय हजारे ट्रॉफी के सत्र 2020-21 का खिताब मुंबई ने अपने नाम किया. फाइनल ने मुंबई ने उत्तर प्रदेश को छह विकेट से हराकर चौथी बार यह खिताब जीता. 50 ओवरों के इस टूर्नामेंट में सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ ने शानदार प्रदर्शन कर भारतीय टीम का दरवाजा खटखटाया है. कर्नाटक के उदीयमान बल्लेबाज देवदत्त पडिक्कल ने भी अपने प्रदर्शन से चयनकर्ताओं का ध्यान खींचा है. इंग्लैंड के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज 23 मार्च से शुरू हो रही है. इस सीरीज के लिए टीम इंडिया की घोषणा की जानी है. ओपनर पृथ्वी शॉ को इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज में शामिल नहीं किया गया था, लेकिन 21 साल के पृथ्वी ने अपने बल्ले से बेहतरीन प्रदर्शन कर इसका जवाब दिया. पृथ्वी ने मुंबई को चैम्पियन बनाने में अहम भूमिका निभाई. उन्होंने टूर्नामेंट में 165.40 की बेहतरीन औसत से 827 रन बनाए, जिसमें चार शतक शामिल रहे.
पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.

पाकिस्तानी टीम की हार क्या हुई, इस पर पूरे मुल्क में लगातार टीम को ट्रोल किया जा रहा है. क्या पाकिस्तान के पूर्व खिलाड़ी, क्या पूर्व दिग्गज, क्या सोशल मीडिया के इंफ्लुएंसर और क्या पाकिस्तान के पॉलिटिशिन, सब उनके पीछे पड़ गए . वहीं पाकिस्तान के पूर्व मंत्री ने भी भी उनको ट्रोल करने की कोशिश की, लेकिन वो इस दौरान लाइन क्रॉस कर गए.








