
दो दोस्तों ने छोटे से कमरे में साथ की पढ़ाई, पहले बने पुलिस कप्तान, अब हैं IAS
AajTak
इस साल यूपीएससी के रिजल्ट में दो युवा जो मुखर्जी नगर में आकर सेम इंट्रेस्ट के कारण दोस्त बने. दोनों ही पुलिस कप्तान थे. नौकरी से पढ़ाई के लिए छुट्टी ली और पहले ही अटेम्प्ट में आईएएस निकाल दिया. जानिए इन दोनों दोस्तों की कहानी...
आईपीएस को मिलने वाला रुतबा और पॉवर भुलाकर ये दोनों दोस्त फिर से लौटकर मुखर्जीनगर आए. यहां आकर फिर से स्टूडैंट की साधारण जिंदगी दोबारा जीना शुरू किया. वजह सिर्फ वो ध्येय था जिसे लेकर मुखर्जी नगर आए थे. दोनों का सपना आईएएस बनना था.
जहां प्रिंस का ये मेरा चौथा अटेंप्ट था. उन्होंने बताया कि इससे पहले मैं आईएएस रैंक पाने में असफल रहा. आईपीएस रैंक मिलने के बाद भी मेरे मन में कहीं आईएएस बनने की कसक छूट गई थी, इसलिए मैं वापस यहां लौटा. यहां की लाइफस्टाइल हमें इतनी खराब नहीं लगती क्योंकि यहां इस इलाके में सभी ऐसे ही रहते हैं. इसलिए हम इसे सामान्य मान लेते हैं.
मुझे आईएएस ही बनना था... वहीं राजस्थान के संवाई माधौ जिले के गगन मीना को भी लास्ट इयर आईपीएस मिला. वो भी बिहार के प्रिंस की ही तरह कप्तान थे, लेकिन दोनों ने एक्स्ट्रा आर्डनरी सर्विस लीव लेकर एक और अटेंप्ट देने की सोची. गगन ने कहा कि नेशनल पुलिस अकेडमी ये चांस देती है कि स्पेशल लीव लेकर आप एक और अटेंप्ट दे सकें. गगन कहते हैं कि मेरा सपना आईएएस बनना ही था. मेरे पिता जी खेती करते हैं, घर में सभी कह रहे थे कि अब बहुत हो गया. लेकिन मेरी प्रायोरिटी आईएएस बनने की थी. सच पूछिए तो मेरे परिचय में जिस सिविल सर्वेंट को मैंने जाना, वो मैं खुद ही था. मैं और किसी को पर्सनली रूप से जानता नहीं था.
बता दें कि प्रिंस के पिता मोटर साइकिल मैकेनिक हैं. दो भाई और एक बहन के परिवार में सबसे छोटे प्रिंस का खर्च उनके बड़े भाई जो कि इंजीनियर हैं, उन्होंने उठाया. प्रिंस कहते हैं कि मुझे भी लगा कि आईपीएस वाली सुविधाएं तो बाद में भी ले लूंगा लेकिन ये मेरा चौथा अटेंप्ट है, मुझे आईएएस बनने की लगन थी तो मैंने हार नहीं मानी. हम दोनों के अंदर जो जुनून था वो बना रहा.
आईपीएस की सुविधाएं छोड़ी दिल्ली का मुखर्जी नगर इलाका यूपीएससी की तैयारी कर रहे हिंदी मीडियम छात्रों का हब है. यहां आसपास के इलाकों वजीराबाद, परमानंद कॉलोनी, नेहरू विहार में हजारों छात्र आंखों में आईएएस बनने का सपना लेकर आते हैं. यहां के तकरीबन 25 गज की बहुमंजिला इमारतों में रहकर ये दोनों दोस्त तैयारी में डूबे रहे. प्रिंस कुमार और गगन मीना भी यहां इन्हीं उम्मीदों से पहुंचे थे. कुछ दिनों पहले रिजल्ट देखकर उन्हें लगा मानो उनका सपना सच हो गया है.
प्रिंस कुमार मुखर्जी नगर की एक इमारत के पांचवें फ्लोर में रहकर यूपीएससी की तैयारी में दिन रात जुटे रहे. प्रिंस अभी भी प्रीलिम्स की तैयारी कर ही रहे थे लेकिन रिजल्ट में जब उन्हें पता चला कि 89 रैंक आई तो लगा जैसे उनकी तपस्या पूरी हो गई हो. इसी तरह गगन भी एक कमरे में रहकर पढ़ रहे थे. इनकी यहीं दोस्ती हुई. दोनों दोस्तों ने साथ में तैयारी की है. इससे पहले बीते साल दोनों की रैंक कम आने के कारण आईपीएस की जॉब मिल गई थी.

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










