देसी छोरे ने सिलिकॉन वैली में खरीदा 7 स्टार होटल जैसा घर... वीडियो में दिखाई झलक
AajTak
सुंदर घर खरीदना हर भारतीय के जीवन का एक अहम सपना होता है. लेकिन जब यही सपना सिलिकॉन वैली जैसी दुनिया की सबसे महंगी जगहों में से एक में साकार हो, तो यह उपलब्धि और भी खास हो जाती है. भारतीय मूल के इस इंजीनियर ने न सिर्फ यह सपना पूरा किया, बल्कि ऐसा आलीशान घर खरीदा जो किसी 7-स्टार होटल से कम नहीं लगता.

सोशल मीडिया पर इस शानदार आशियाने का वीडियो वायरल है. इंस्टाग्राम पर प्रियम सरस्वत, जो दुनियाभर की महंगी प्रॉपर्टीज़ दिखाने के लिए जाने जाते हैं. हाल ही में उन्होंने इस घर का टूर वीडियो शेयर किया. वीडियो तेजी से वायरल हो गया. लाखों लोगों ने इसे देखा. वीडियो देखने के बाद हर कोई यही कह रहा है-ये तो सच में सपनों का आशियाना है!
सिलिकॉन वैली में स्थित इस घर में सभी सुविधाएं मौजूद हैं, जिनका हर कोई सपना देखता है—बड़ा स्विमिंग पूल, अत्याधुनिक मूवी थिएटर, और एक विशाल गेमिंग रूम.
देखें वीडियो...
इंटरनेट पर लोग इस शानदार घर की तारीफ करने से खुद को रोक नहीं पा रहे हैं. किसी ने कहा-सिलिकॉन वैली में ऐसा घर देखना यकीन से परे है. जबकि एक यूजर ने कहा इस घर की सबसे बड़ी खूबसूरती मां-बाप का साथ होना. हम भारतीय कहीं भी रहें लेकिन अपनी जड़ो को नहीं भूलते.

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.