देखिए- बॉलीवुड के किंग खान की जामिया की अटेंडेस शीट, टीचर से जानिए- कैसे स्टूडेंट थे शाहरुख
AajTak
शाहरुख के जामिया मिलिया इस्लामिया के शिक्षक ने बताया कि शाहरुख कैसे अपनी पढ़ाई के साथ साथ एक्टिंंग को तरजीह दे रहे थे. उनके भीतर की प्रतिभा को उन्होंने एक घटना से परखा, जब वो शाहरुख खान को पूरी टीम के साथ कुतुब मीनार लेकर गए थे.
बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान का आज जन्मदिन है. दुनिया में शायद ही कोई ऐसा देश हो जहां किंग खान के फैन न हों. उनके जन्मदिन पर उनके फैन अलग अलग तरह से आयोजन करते हैं. पूरी दुनिया के लिए सुपरस्टार शाहरुख खान कभी दिल्ली यूनिवर्सिटी और जामिया मिलिया इस्लामिया के मास कम्युनिकेशन रिसर्च सेंटर (MCRC) में बहुत आम छात्र के तौर पर पढ़ चुके हैं.
आज अपनी अदाकारी से लोगों को हंसाने-रुलाने वाले शाहरुख ने अपनी जिंदगी का एक बड़ा हिस्सा दिल्ली में जिया है. दिल्ली के हंसराज कॉलेज से उन्होंने स्नातक और जामिया मिलिया इस्लामिया यूनिवर्सिटी से मॉस कम्यूनिकेशन की पढ़ाई के लिए दाखिला लिया था. उस दौर में उनके शिक्षक प्रोफेसर फरहत बशीर खान वर्तमान में सेवानिवृत्त हो चुके हैं, लेकिन उन्हें अपने इस खास स्टूडेंट से जुड़ी कई यादें आज भी ताजा हैं.
प्रो फरहत ने ताजा की यादें प्रो फरहत पुराने समय को याद करते हुए बताते हैं कि मुझे इस बात की खुशी है कि मैं भी साल 1988 में जामिया में उनके आवेदन की समीक्षा करने वाले इंटरव्यू बोर्ड का हिस्सा था. जब हम उनसे पहली बार मिले, तो वह ऐसे व्यक्ति थे जो एक्टिंग में काफी अच्छे थे. अभी मुझे ठीक से याद नहीं है कि हमने उनसे क्या एक्ट करने के लिए कहा था, लेकिन उन्होंने अपनी वर्सटेलिटी दिखाने के लिए कुछ फीमेल कैरेक्टर जिये, मैं वहीं प्रभावित हुआ.
प्रो फरहत ने शाहरुख खान को फर्स्ट ईयर के कोर्स के एक हिस्से के रूप में फोटोग्राफी और ऑडियो विजुअल कम्युनिकेशन पढ़ाया. उनके पहले साल के सभी प्रोजेक्ट प्रो फरहत गाइड कर रहे थे. उन्होंने बताया कि मैंने उसे पहले दिन से ही बेहद सहज पाया. वो पूरी लगन से अपनी कक्षाओं में भाग लेता था, दूसरों के साथ बातचीत करता था. उसका क्लास में जो रोल था वो ऐसे व्यक्ति के रूप में सामने आया जो अपने शिक्षकों और छात्रों के साथ समान रूप से सौहार्दपूर्ण था.
वो मैजिक ऑवर आज भी याद है प्रो फरहत बताते हैं कि एक बार मैं विजुअल और लाइट के एक प्रोजेक्ट के लिए छात्रों को कुतुब मीनार घुमाने ले गया. वहां मैंने देखा कि सारे छात्र एक तय समय पर वापस आ गए. लेकिन शाहरुख कहीं नजर नहीं आ रहे थे. हम सब खोजने लगे. तो देखा कि वो एक जगह कैमरा लेकर मैजिक ऑवर का इंतजार कर रहे थे. बता दें कि मैजिक आवर वो खास लाइट होती है जिसमें रोशनी गोल्डन रंग सी खूबसूरत हो जाती है. सब जहां सीखकर आ रहे थे, वहीं शाहरुख उसको प्रैक्टिकल करना चाहते थे. मुझे समझ आ गया था कि ये एक होनहार छात्र है जो जीवन में बहुत आगे जाएगा. वो अकेला और मेहनत से काम करता था.
अटेंडेंस शीट आज भी मौजूद जामिया के जन संपर्क अधिकारी अहमद अजीम कहते हैं कि विश्वविद्यालय में आज भी शाहरुख की अटेंडेंस शीट मौजूद है. विभाग में उनकी लगनशीलता के बारे में अक्सर चर्चा सुनी है. यूनिवर्सिटी शाहरुख को मानद उपाधि देना चाहती थी, लेकिन किन्हीं कारणों से हम दे नहीं सके, जिसका अफसोस है. शाहरुख खान ने जामिया मिलिया के एमसीआरसी सेंटर से अपने रेडियो प्रोजेक्ट पर काम करने के लिए रेडियो स्टूडियो बुक किया था. यहां दी गई अटेंडेंस शीट में शाहरुख के सिग्नेचर्स को अभी भी संभालकर रखा गया है.

CAFE 3 Norms Explained: एक आम आदमी जो पहली बार बाइक से कार पर अपग्रेड करने की सोचता है, तो उसकी विश लिस्ट में बड़ी गाड़ियां नहीं होती हैं. बल्कि एक ऐसी कार होती है, जो छोटी, कम मेंटेनेंस और ज्यादा फ्यूल एफिशिएंट हो. कैफे-3 नॉर्म्स को लेकर जो चर्चा हैं, उसे देखते हुए ऐसा लग रहा है कि आने वाले दिनों में छोटी गाड़ियां महंगी हो जाएंगी.

Aaj 25 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 25 मार्च 2026, दिन- बुधवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, सप्तमी तिथि दोपहर 13.50 बजे तक फिर अष्टमी तिथि, मृगशिरा नक्षत्र शाम 17.33 बजे तक फिर आर्द्रा नक्षत्र, चंद्रमा- मिथुन में, सूर्य- मीन में, विजय मुहूर्त- दोपहर 14.30 बजे से दोपहर 15.19 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 12.27 बजे से दोपहर 13.59 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.











