)
दुश्मन चाहे बंकर में घुस जाए… इंडियन आर्मी का नया 'जासूस UAV' करेगा सीधे आर-पार स्कैन, हाइपरस्पेक्ट्रल बनाएगी DRDO?
Zee News
Hyperspectral drone India: इंडियन आर्मी की ये टेक्निकल मांग उसकी ताकत में जबरदस्त इजाफा करेगा. जिसकी मदद से सेना दुश्मन की हर गतिविधि पर पैनी नजर रखने में सक्षम होगा. भले ही व किसी बंकर में ही क्यों न छिपा हो. यह सेंसर गहराई तक जाकर दुश्मनों को पहचान लेता है.
Indian Army Hyperspectral drone India: इंडियन आर्मी बॉर्डर सुरक्षा को नए आयाम पर ले जाने की तैयारी में है. जिसके लिए लगातार आधुनिक हथियारों और ड्रोनों को अपने बेड़े में शामिल कर रही है. इसी कड़ी में भारतीय सेना हाइपरस्पेक्ट्रल सेंसर तकनीक से लैस ड्रोन बनाने की बात कही. जिसके बाद अनमैन्ड ड्रोन बनाने के लिए देसी कंपनियों ने कमर कस ली है. आपको बता दें, हाइपरस्पेक्ट्रल सेंसर सामान्य कैमरों से कहीं ज्यादा एडवांस होते हैं. ये सेंसर प्रकाश के कई सौ बैंड (रंगों) में डेटा इकट्ठा करते हैं, जिससे वे जमीन पर छुपी हुई वस्तुओं के पीछे छिपे दुश्मन के उपकरणों और सैनिकों को भी पहचानने की क्षमता रखते हैं. सेना की इस मांग से स्वदेशी ड्रोन तकनीक में एक बड़ा बदलाव आने वाला है.
