
दुनिया का पहला ऐसा फोन! Realme 15 Pro 5G का बैक पैनल खुद बदलता है कलर, 3 हजार का मिल रहा ऑफ
AajTak
Realme 15 Pro 5G Game Thrones Limited Edition भारत और ग्लोबल मार्केट में लॉन्च हो गया है. इस स्मार्टफोन के अंदर हीट सेंससिंग कलर बदलने वाला बैक पैनल मिलता है. इसको लेकर कंपनी ने दावा किया है कि यह दुनिया का पहला स्मार्टफोन है, जिसमें हीट सेंसर लगे हैं, जो कलर बदलने का काम करता है. आइए इसके बारे में डिटेल्स में जानते हैं.
Realme ने भारत में अपना नया स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया है, जिसका नाम Realme 15 Pro 5G Game of Thrones Limited Edition है. यह भारत और ग्लोबल मार्केट में लॉन्च हुआ है. कंपनी का दावा है कि यह दुनिया का पहला ऐसा स्मार्टफोन है, जिसमें हीट होने पर बैक पैनल का कलर बदल जाता है. कंपनी ने इस डिवाइस को Warner Bros के साथ साझेदारी के तहत तैयार किया है.
ऑफिशियल पोर्टल पर लिस्टेड डिटेल्स में बताया है कि यह दुनिया का पहला हीट सेंसटिव कलर चेंजिंग स्मार्टफोन है. जब स्मार्टफोन गर्म होता है तो फोन के बैक पैनल पर मौजूद ब्लैक पार्टिकल्स रेड पार्टिकल में कंवर्ट हो जाते हैं. यह हैंडसेट 7.84mm की थिकनेस में आता है.
Realme 15 Pro 5G गेम ऑफ थ्रोन्स लिमिटेड एडिशन की कीमत
Realme 15 Pro 5G गेम ऑफ थ्रोन्स लिमिटेड एडिशन भारत में सिंगल कलर वेरिएंट में आया है. इसकी कीमत 44,999 रुपये है, जिसमें 12GB + 512GB मॉडल मिलता है. इसकी सेल शुरू हो चुकी है. लॉन्च ऑफर के तहत 3 हजार रुपये का बैंक ऑफर मिल रहा है. इसके अलावा क्रेडिट कार्ड के ईएमआई पर भी 3 हजार रुपये की बचत करने का मौका मिलेगा.
Realme 15 Pro 5G गेम ऑफ थ्रोन्स लिमिटेड एडिशन के स्पेसिफिकेशन्स
Realme के इस हैंडसेट में 6.8 Inch का डिस्प्ले दिया गया है, जिसके साथ यूजर्स को 144Hz का रिफ्रेश रेट्स मिलेगा. इसमें 6500 निट्स की पीक ब्राइटनेस मिलती है. इसमें Corning Gorilla Glass 7i की प्रोटेक्शन दी है, जो स्क्रीन को सेफ रखने का काम करता है.

इलेक्ट्रिक गाड़ियों के साथ सबसे बड़ी चुनौती उन्हें चार्ज करने की होती है. रेंज एंजायटी जैसे शब्द इसी चिंता से निकले हैं, जहां लोगों को ये डर सताता रहता है कि जाने कब उनकी कार बंद हो जाए और उसे चार्ज कहां करेंगे. इसका निदान चीनी कंपनियां तेजी से खोज रही हैं. एक चीनी कंपनी ने सिर्फ 11 मिनट में फुल चार्ज होने वाली सोडियम-आयन बैटरी तैयार की है.

Wobble K Series LED TV Review: कम कीमत में बड़ी स्क्रीन चाहते हैं, तो मार्केट में अब कई ऑप्शन मिलते हैं. ऐसा ही एक टीवी हमने पिछले दिनों इस्तेमाल किया है, जो दमदार फीचर्स के साथ आता है. हम बात कर रहे हैं वॉबल के 65-इंच के टीवी की. ये टीवी 40W के साउंड आउटपुट के साथ आता है. आइए जानते हैं ये टीवी किनके लिए अच्छा ऑप्शन है.











