
दुकान में जॉब, कैब चलाई... अब अमेरिका में इस इंडियन का है करोड़ों का बिजनेस
AajTak
मनी सिंह नाम का शख्स 2006 में 19 वर्ष की आयु में भारत के पंजाब से अमेरिका के सैन फ्रांसिस्को गए थे. वह कभी 6 डॉलर प्रति घंटे की दर से वहां कैब चलाते थे. आज हर साल 2 मिलियन डॉलर यानी 17 करोड़ रुपये प्रति वर्ष कमाते हैं.
भारत का एक शख्स 19 साल की उम्र में अमेरिका गया. उन्होंने ड्राइवर की नौकरी की, कैब चलाए. एक वक्त ऐसा भी था, जब अकेलेपन और बिना नौकरी के वह सबकुछ छोड़कर घर वापस आने की सोचने लगे थे. फिर कुछ नया करने की ठानी और आज वह शख्स अमेरिका में करोड़ों की बिजनेस अंपायर चला रहा है.
सीएनबीसी की रिपोर्ट के मुताबिक, मनी सिंह अब 38 साल के हो चुके हैं. अमेरिका पहुंचने पर घर से इतने दूर परिवार से अलग एकदम अकेले हो गए थे. उन्होंने बताया कि एक समय ऐसा भी आया था कि मैं सबकुछ छोड़कर अमेरिका के वापस भारत जाना चाहता था. तब मैं एकदम अकेला था. फिर उनकी किस्मत ने करवट ली और एक कैब ड्राइवर अमेरिका में बड़ा बिजनेसमैन बन गया.
पढ़ाई छोड़कर दुकान में शुरू किया काम उन्होंने बताया कि शुरुआत में बे एरिया में एक कॉलेज गए, लेकिन भारत में स्कूल के कुछ क्रेडिट ट्रांसफर न होने पर उन्होंने पढ़ाई छोड़ दी. उनकी मां ने उन्हें जल्दी से नौकरी ढूंढ़ने के लिए कहा. इसलिए उसने कुछ समय के लिए एक स्थानीय दवा की दुकान पर काम किया. फिर अपने चाचा की टैक्सी कंपनी में ड्राइवर के तौर पर लगभग 6 डॉलर प्रति घंटे की सैलरी वाली नौकरी शुरू की.
कैब चलाई और फिर कैब सर्विस कंपनी शुरू कर दी मनी सिंह ने 12 साल तक कैब चलाते रहे. पहले वह सिर्फ ड्राइविंग करते थे. फिर धीरे-धीरे कर पांच कैब खरीद लिये. उन्होंने अपनी स्वयं की कैब कंपनी शुरू की. फिर स्वतंत्र ड्राइवरों के लिए विज्ञापन, मार्केटिंग एजेंसी और ड्राइवर नेटवर्क की शुरुआत की.
2018 में, सिंह ने तय किया कि उन्हें टैक्सियों से अलग कुछ करना होगा. इसलिए, ड्राइवर्स नेटवर्क, जिसे अब एटीसीएस प्लेटफॉर्म सॉल्यूशंस के नाम से जाना जाता है, चलाने के अलावा, उन्होंने जून 2019 में माउंटेन व्यू में एक स्थानीय नाई के साथ मिलकर डैंडीज बार्बरशॉप एंड बियर्ड स्टाइलिस्ट खोला.
ऐसे आया सैलून खोलने का आइडिया उन्हें यह विचार उनकी पार्टनर जॉयप्रीत से मिला. उन्होंने उन्हें अपनी मां के नक्शेकदम पर चलने का सुझाव दिया - जो भारत में और बाद में उत्तरी कैलिफ़ोर्निया में हेयर सैलून चलाती थीं.पिछले साल डैंडीज़ की कमाई $1.07 मिलियन रही.

Aaj 21 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 21 मार्च 2026, दिन- शनिवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 23.56 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, अश्विनी नक्षत्र, चंद्रमा- मेष में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.04 बजे से दोपहर 12.53 बजे तक, राहुकाल- सुबह 09.26 बजे से सुबह 10.57 बजे तक, दिशा शूल- पूर्व.

तेहरान में युद्ध के बीच 'काली बारिश' हो रही है. यह इतनी खतरनाक है कि इसके संपर्क में आने से लोगों की तुरंत मौत हो सकती है या फिर लंबे समय के लिए लोग बीमार पड़ सकते हैं. ईरान की राजधानी तेहरान में अमेरिकी-इजरायली हवाई हमलों से ईरान के तेल संयंत्र उड़ा दिए गए. इससे निकले जहरीले धुएं के बादल हवा में फैल गए हैं. तेल और जहरीले केमिकल व गैस से बने इन बादलों से ही 'काली बारिश' हो रही है.











