
दिल्ली-NCR में चिंताजनक हालात, बीते 30 दिनों में 10 में से 8 घरों तक पहुंचा कोरोना और बुखार
AajTak
दिल्ली-NCR में कोविड और वायरल बुखार पैर पसारता दिख रहा है. एक तरफ कोरोना के केस बढ़ रहे हैं. दूसरी तरफ लोग वायरल बुखार/फ्लू की चपेट में भी आ रहे हैं. इससे जुड़ा सर्वे दिल्ली और NCR के शहरों में किया गया था.
दिल्ली-एनसीआर के लोग अभी कोरोना को पूरी तरह हरा नहीं पाए हैं और इस बीच वायरल बुखार और फ्लू ने दस्तक दे दी है. कोविड के केस बढ़ भले रहे हों लेकिन इसका डर लोगों के मन से निकल चुका है, जो बड़े खतरे को दावत दे सकता है. इस बीच चिंता में डालने वाला एक आंकड़ा भी सामने आया है. बीते 30 दिनों में 10 में से 8 घर कोविड या फिर वायरल बुखार या फ्लू की चपेट में आए हैं. लोगों का कहना है कि उन्होंने कोविड या फिर सर्दी/जुकाम जैसे लक्षण महसूस किए हैं.
वैसे तो मानसून सीजन में वायरल बुखार, जुकाम के मामले बढ़ना आम सी बात है. लेकिन सर्वे बताता है कि ये काफी तेजी और बड़ी संख्या में बढ़ रहे हैं जो चिंता बढ़ाता है. किए गए एक सर्वे के इसके मुताबिक, बीते साल दिल्ली-एनसीआर के 41 फीसदी घर वायरल की चपेट में आए थे, वहीं इस साल जुलाई से अगस्त के बीच 82 फीसदी घर में लोगों की तबीयत ठीक नहीं है. ऐसे मामलों में वृद्धि के पीछे कोविड भी बड़ी वजह है.
ज्यादातर लोगों ने माना- रह चुके हैं कोविड जैसे लक्षण
LocalCircles नाम के प्लेटफॉर्म ने इसकी जानकारी जुटाने के लिए एक सर्वे किया है. सर्वे के मुताबिक, 10 में से 8 घर के लोगों ने माना कि उनके परिवार के एक या उससे ज्यादा लोगों को कोविड जैसे लक्षण रह चुके हैं. जिसमें बुखार, नाक बहना, थकान आदि शामिल है.
रिपोर्ट के मुताबिक, ज्यादातर लोगों ने होम किट की मदद से पता किया कि उनको कोविड है या फिर वायरल फीवर. हालांकि, दोनों में से किसी का भी होना चिंता बढ़ाता है. क्योंकि इसका परिवार के दूसरे सदस्यों में फैलने का खतरा बना ही रहता है. खासकर बच्चों या फिर जिनका स्वास्थ्य ठीक नहीं है उनको खतरा ज्यादा रहता है.
LocalCircles ने यह सर्वे दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद के लोगों के बीच जाकर किया. इसमें 11 हजार लोगों को शामिल किया गया था. इसमें 63 फीसदी पुरुष और 37 फीसदी महिलाएं शामिल थीं.

नागर विमानन मंत्रालय ने घरेलू हवाई किरायों पर लगाई गई अस्थायी सीमा (Fare Caps) को वापस लेने का फैसला किया है. पिछले साल इंडिगो (IndiGo) एयरलाइंस के संकट के बाद टिकटों की आसमान छूती कीमतों को नियंत्रित करने के लिए सरकार ने यह पाबंदी लगाई थी. हालांकि एयरलाइंस कंपनियों को स्पष्ट चेतावनी दी गई है कि वे जिम्मेदारी से किराए तय करें और यात्रियों के हितों का ध्यान रखें।

हिमाचल प्रदेश में आर्थिक दबाव के चलते मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने अपने समेत मंत्रियों, विधायकों और वरिष्ठ अधिकारियों की सैलरी का एक हिस्सा 6 महीने के लिए टालने का फैसला किया है. हालांकि, ग्रुप-सी और ग्रुप-डी कर्मचारियों को पूरी सैलरी मिलेगी. वहीं सरकार ने मेडिकल स्टाफ, आंगनवाड़ी और आशा कार्यकर्ताओं सहित कई वर्गों के मानदेय में बढ़ोतरी की है. विधायक योजनाओं की सीमा भी बढ़ाई गई है. सरकार का कहना है कि हालात सुधरने पर रोकी गई राशि वापस दी जाएगी.

झारखंड के लातेहार में दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि चार गंभीर रूप से घायल हो गए. हादसा बरवाटोली गांव के पास हुआ. घायलों को बालूमाथ अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां दो की हालत नाजुक होने पर रिम्स रेफर किया गया. पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है.

मध्य-पूर्व में जारी जंग का असर भारत की अर्थव्यवस्था पर दिखने लगा है. तेल कीमतें 70 से बढ़कर 110 डॉलर पार पहुंचीं, जिससे पेट्रोल-डीजल महंगे हुए और महंगाई का दबाव बढ़ा. ईरान-अमेरिका-इजरायल संघर्ष के बीच स्ट्रेट ऑफ होर्मुज संकट ने सप्लाई प्रभावित की. इसका असर ट्रांसपोर्ट, रुपया, सरकारी खर्च और आम लोगों की बचत पर पड़ रहा है.

बादशाह ने विवादित 'टटीरी' गाने पर माफी मांगी, लेकिन पुलिस जांच जारी है. शिबास कबिराज ने कहा कि कानून के अनुसार कार्रवाई होगी. महिला आयोग ने भी नोटिस जारी किया है. गन कल्चर वाले गानों पर भी सख्ती की बात कही गई है. इसी बीच हरियाणा पुलिस ने साइबर अपराध और रंगदारी कॉल्स रोकने के लिए 'अभेद्य' ऐप लॉन्च किया.

लेबनान के युद्ध क्षेत्र से रिपोर्टिंग करते हुए आज तक के वरिष्ठ पत्रकार अशरफ वानी ने बताया कि जंग सिर्फ गोलियों और धमाकों की नहीं, बल्कि डर, जिम्मेदारी और सच के बीच संतुलन की लड़ाई भी है. हर दिन मौत के साये में काम करते हुए उन्होंने तबाही, विस्थापन और इंसानी पीड़ा को करीब से देखा. ईद के दिन भी रिपोर्टिंग जारी रही. यह अनुभव सिर्फ कवरेज नहीं, बल्कि ऐसे सच का गवाह बनने की जिम्मेदारी थी- जहां हर पल जिंदगी और मौत के बीच फैसला लेना पड़ता है.







