
दिल्ली में व्यापारी की हत्या से सनसनी, Grocery शॉप में घुसकर बदमाशों ने 25 बार मारा चाकू
AajTak
दिल्ली के भजनपुरा इलाके में चार बदमाशों ने ग्रॉसरी की दुकान में घुसकर व्यापारी शाहनवाज की हत्या कर डाली. आरोपियों ने शाहनवाज पर चाकू से तब तक वार किए जब तक कि उनकी मौत नहीं हो गई. आरोपियों ने शाहनवाज पर 25 से भी ज्यादा बार चाकू से वार किया है. उनके पेट, सीने, गले और हाथ पर जख्मों के गहरे निशान मिले हैं. फिलहाल फरार आरोपियों की तलाश जारी है.
दिल्ली के भजनपुरा इलाके में व्यापारी की चाकू गोदकर बेरहमी से हत्या कर दी गई. बेखौफ बदमाशों ने ग्रॉसरी शॉप में घुसकर व्यापारी पर चाकू से ताबड़तोड़ कई वार किए. इससे व्यापारी की मौके पर ही मौत हो गई. जानकारी के मुताबिक, भजनपुरा में शाहनवाज अपनी ग्रॉसरी शॉप चलाते थे.
गुरुवार रात 8:45 बजे दुकान में घुसकर चार बदमाशों ने उन पर चाकू से हमला बोल दिया. हत्या करने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए. वारदात के बाद से ही इलाके में दहशत का माहौल है. सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है. चारों फरार आरोपियों की तलाश जारी है.
पुलिस के मुताबिक, मृतक शाहनवाज (30) मूल रूप से बिहार के सीतामढ़ी के रहने वाले थे. परिवार के साथ भजनपुरा के सुभाष मोहल्ला में रहते थे. वहीं पास में ग्रॉसरी की दुकान चलाते थे. गुरुवार को हमलावर शाहनवाज की दुकान में घुसे और उन पर चाकू से हमला करने लगे. आरोपियों ने शाहनवाज पर चाकू से तब तक वार किए जब तक कि उनकी मौत नहीं हो गई
आरोपियों ने शाहनवाज पर 25 से भी ज्यादा बार चाकू से वार किया है. उनके पेट, सीने, गले और हाथ पर जख्मों के गहरे निशान मिले हैं. शाहनवाज की हत्या के बाद से उसके परिवार में मातम पसरा हुआ है. परिवार के सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है. शाहनवाज के परिवार में उसकी पत्नी और दो बच्चे हैं. वहीं, बताया जा रहा है कि कुछ साल पहले भी मृतक के जीजा पर भी चाकुओं से हमला हुआ था जिसमें उसकी जान बाल-बाल बची थी.
मकान मालिक की हत्या करने वाला गिरफ्तार वहीं, दिल्ली पुलिस ने एक ऐसे आरोपी को गिरफ्तार किया है, जिसने कत्ल करने के बाद लाश के साथ सेल्फी ली और वीडियो भी बनाया. फिर मौके से फरार हो गया. पुलिस को इस आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए 250 किलोमीटर तक पीछा करना पड़ा. मामला मंगोलपुरी इलाके का है. दरअसल, आरोपी पंकज कुमार मृतक सुरेश के घर किरायेदार बनकर रह रहा था. किसी बात पर लड़ाई के चलते सुरेश ने पंकज को घर से निकाल दिया. माफी मांगने के बाद उसने फिर से पंकज को अपने साथ रख लिया.
बदला लेना चाहता था किराएदार लेकिन पंकज उससे बदला लेना चाहता था. 9 अगस्त की रात को दोनों ने मिलकर शराब पी. जैसे ही सुरेश सोने के लिए कमरे में चला गया, तो पंकज ने उसके सिर पर कुल्हाड़ी से हमला करके मौत के घाट उतार दिया.

दिल्ली के करोल बाग इलाके में झंडेवालान मंदिर के पास मंगलवार देर रात एक डबल डेकर अनियंत्रित होकर पलट गई. इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, वहीं कई अन्य यात्री घायल हुए हैं. जानकारी के मुताबिक, बस में करीब 25 यात्री सवार थे. फायर डिपार्टमेंट के मुताबिक, राजस्थान की एक बस हनुमान मंदिर चौक के पास पलट गई. इस दौरान यात्रियों का सामान सड़क पर बिखर गया और 23 यात्री घायल हो गए.

दिल्ली पुलिस का बड़ा एक्शन, PAK से नेपाल के रास्ते आ रहे विदेशी हथियारों का जखीरा बरामद, 10 गिरफ्तार
दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने एक बड़े अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है. पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश से जुड़े इस नेटवर्क के 10 गुर्गों को गिरफ्तार किया गया है. इनके पास से सब-मशीन गन सहित 21 विदेशी अत्याधुनिक हथियार बरामद हुए हैं जो दिल्ली-एनसीआर के गैंगस्टरों को सप्लाई किए जाने थे.

13 साल से कोमा में रहे हरीश राणा का आज दक्षिण दिल्ली के ग्रीन पार्क में अंतिम संस्कार कर दिया गया. सुप्रीम कोर्ट से निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति के बाद उनका एम्स में निधन हुआ था. अंतिम विदाई के दौरान माहौल बेहद भावुक रहा. परिवार, रिश्तेदारों और स्थानीय लोगों ने नम आंखों से उन्हें श्रद्धांजलि दी. इससे पहले उनके पिता ने एक मैसेज जैसे ही व्हाट्सएप ग्रुप में भेजा, उसे पढ़ते ही लोगों की आंखों से आंसू निकल आए.

क्रिकेटर रिंकू सिंह लखनऊ में आयोजित समारोह में सरकारी नौकरी का नियुक्ति पत्र लेने नहीं पहुंचे. रिंकू को क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी पद मिला है. इस समय वह आईपीएल की तैयारियों में जुटे हैं, जहां वे कोलकाता नाईट राइडर्स के लिए खेलते हैं. उन्हें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने छह अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों को नौकरी का लेटर सौंपा और कई खिलाड़ियों को पुरस्कारों से सम्मानित किया.









