
दिल्ली में जल संकट! AAP ने हरियाणा को बताया जिम्मेदार, SC जाएगी केजरीवाल सरकार
AajTak
दिल्ली की जल मंत्री आतिशी ने कहा, 'हम एक सेंट्रल वॉटर टैंकर का 'वॉर रूम' दिल्ली जल बोर्ड में स्थापित कर रहे हैं. इस वॉर रूम का नेतृत्व एक सीनियर IAS अधिकारी द्वारा किया जाएगा. जो भी दिल्लीवासी पानी का टैंकर चाहते हैं, वे 1916 पर कॉल कर सकते हैं.
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में पिछले कुछ दिनों से पानी को लेकर संकट (Water Crisis in Delhi) देखा गया है. कई इलाकों में पानी की सप्लाई नहीं हो पा रही है. AAP ने कहा कि इसके पीछे हरियाणा से दिल्ली में यमुना का पानी न छोड़ना एक बड़ी वजह है. दिल्ली, यमुना पानी पर निर्भर है और इससे वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट चलते हैं. यमुना से वजीराबाद, चंद्रावाल और ओखला प्लांट को पानी दिया जाता है. आज यमुना का स्तर 670.3 फीट है.
AAP लीडर और दिल्ली की जल मंत्री आतिशी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए कहा कि दिल्ली सरकार इस मसले को लेकर सुप्रीम कोर्ट में केस फाइल कर रही है. हम सुप्रीम कोर्ट जा रहे हैं कि अदालत हरियाणा और यूपी के हिस्सों से जहां से पानी आता है, उनको आदेश दे कि दिल्ली वालों को उनके हक का पानी दे.
जल आपूर्ति के लिए क्या है दिल्ली सरकार का प्लान?
आतिशी ने आगे कहा, 'हम एक सेंट्रल वॉटर टैंकर का 'वॉर रूम' दिल्ली जल बोर्ड में स्थापित कर रहे हैं. इस वॉर रूम का नेतृत्व एक सीनियर IAS अधिकारी द्वारा किया जाएगा. जो भी दिल्लीवासी पानी का टैंकर चाहते हैं, वे 1916 पर कॉल कर सकते हैं. 5 तारीख से दिल्ली के हर वॉटर जोन में एक ADM स्तर और एक SDM स्तर के अफसर को तैनात किया जाएगा. वे त्वरित प्रतिक्रिया टीम बनाएंगे, जो पानी की कमी वाले इलाकों में ग्राउंड पर उपलब्ध होगी. हम दिल्ली जल बोर्ड की 200 प्रवर्तन टीमें बना रहे हैं, जो पानी की बर्बादी की जांच करेगी.'
यह भी पढ़ें: 'CM नहीं हैं तो ठप हो जाएगी दिल्ली सरकार?' MCD स्कूलों में किताब-कॉपी को लेकर HC की सख्त टिप्पणी
इन जगहों पर नहीं होगा पीने के पानी का इस्तेमाल

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










