
दिल्ली में गर्मी ने तोड़े सारे रिकॉर्ड, अगले 7 दिन हीटवेव का अलर्ट, जानें- लू से कैसे करें बचाव
AajTak
दिल्ली के अधिकांश क्षेत्रों में अधिकतम तापमान 45 से 47 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया, जो सामान्य से चार से छह डिग्री अधिक है. नजफगढ़ देश का सबसे ज्यादा गर्म इलाका रहा. यहां तापमान 47.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.
देश इस वक्त भीषण गर्मी के चपेट में है. राजधानी दिल्ली भी तप रही है. रविवार को यहां का अधिकतम तापमान 44.4 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जो इस सीजन में अब तक का हाईएस्ट है. मौसम विभाग के अनुसार, अगले एक सप्ताह तक गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद नहीं है, क्योंकि राजस्थान से आ रही गर्म हवाएं दिल्ली को और झुलसाएंगी. दिल्ली के मुख्य मौसम केंद्र सफदरजंग अब्ज़र्वटॉरी में अधिकतम तापमान 44.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से चार डिग्री अधिक है. जबकि न्यूनतम तापमान 28.2 डिग्री सेल्सियस था, जो सामान्य से दो डिग्री ज्यादा है.
दिल्ली का नजफगढ़ देश में सबसे ज्यादा गर्म रहा हालांकि, दिल्ली के अधिकांश क्षेत्रों में अधिकतम तापमान 45 से 47 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया, जो सामान्य से चार से छह डिग्री अधिक है. नजफगढ़ राष्ट्रीय राजधानी का सबसे गर्म इलाका रहा, जहां अधिकतम तापमान 47.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. नजफगढ़ का अधिकतम तापमान भी देश में सबसे ज्यादा रहा.
मुंगेशपुर और पीतमपुरा में 47.7 डिग्री सेल्सियस पहुंचा पारा मुंगेशपुर और पीतमपुरा इलाके में तापमान 47.7 डिग्री सेल्सियस और 47 डिग्री सेल्सियस रहा. आयानगर में अधिकतम तापमान 46.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि पालम और रिज में अधिकतम तापमान 45.1 डिग्री सेल्सियस और 45.9 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया.
दिल्ली के कई इलाकों में लू की चेतावनी भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने दिल्ली के कई इलाकों में लू चलने की भविष्यवाणी की है और रेड अलर्ट जारी किया है. विभाग ने आंशिक रूप से बादल छाए रहने और 25 से 35 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का भी अनुमान लगाया है. मौसम अधिकारियों ने लोगों को सतर्क रहने की चेतावनी दी है और बच्चों, बुजुर्गों और पुरानी बीमारियों वाले लोगों सहित कमजोर लोगों को ज्यादा ख्याल रखने को कहा है.
हीट स्ट्रोक का खतरा मौसम विभाग ने कहा कि सभी उम्र के लोगों में गर्मी से हीट स्ट्रोक हो सकता है. खासकर बच्चों, बुजुर्गों और पुरानी बीमारियों वाले लोगों को ज्यादा ध्यान देना होगा. विभाग ने धूप में निकलने से बचने और खूब ज्यादा पानी पीने को कहा है.
गर्मी से बचने के लिए करें ये उपाय मौसम विभाग ने हाइड्रेटेड रहने के लिए पर्याप्त पानी पीने और ORS या घर पर बनी लस्सी, तोरानी (चावल का पानी), नींबू पानी और छाछ का इस्तेमाल करने का सुझाव दिया है. IMD के अनुसार, हीटवेव तब माना जाता है जब किसी मौसम केंद्र पर अधिकतम तापमान कम से कम 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच जाता है, जो सामान्य से कम से कम 4.5 डिग्री या उससे अधिक के बदलाव के साथ होता है. अधिकतम तापमान सामान्य से 6.5 डिग्री अधिक होने पर भीषण लू की घोषणा की जाती है.

पश्चिमी एशिया में युद्ध के बीच भारत की चिंताएं तेल और गैस सप्लाई को लेकर बढ़ी हुई हैं. प्रधानमंत्री ने ताजा हालात की जानकारी सदन में बोलते हुए देश को दी. अब आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कर्तव्य भवन-2 में अहम बैठक की है. करीब डेढ़ घंटे तक चली इस बैठक में CDS और तीनों सेनाओं के प्रमुख भी मौजूद रहे, जिन्होंने होर्मुज से तेल और गैस की सप्लाई को लेकर चर्चा की. देखें वीडियो.

पश्चिम एशिया के हालात सुधरते नहीं दिख रहे..ट्रंप ने ईरान के पावर प्लांट पर 5 दिनों तक हमला ना करने की हामी जरूर भरी है लेकिन अब भी हमले थमे नहीं है. पश्चिम एशिया के हालात को देखते हुए भारत ने भी अपनी तैयारी मुकम्मल कर रखी है. राजनाथ सिंह ने एक हाईलेवल मीटिंग बुलाकर तैयारी की समीक्षा की. तो भारतीय एलपीजी टैंकरों की सुरक्षा के लिए भारतीय युद्धपोत हॉर्मुज पहुंच चुके हैं. पीएम मोदी ने कल लोकसभा में साफ कह दिया था कि तेल सप्लाई में रुकावट या नागरिकों और पावर प्लांट पर हमला मंजूर नहीं.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईरान जंग पर राज्यसभा में कहा कि पश्चिम एशिया में चल रहे इस युद्ध को तीन हफ्ते से ज्यादा का समय हो चुका है. इसने पूरे विश्व को गंभीर ऊर्जा संकट में डाल दिया है. इसका असर भारत पर भी पड़ रहा है. गल्फ देशों में करीब एक करोड़ भारतीय रहते हैं, वहां काम करते हैं. उनके जीवन की रक्षा भी भारत के लिए चिंता का विषय है. होर्मुज स्ट्रेट में बड़ी संख्या में जहाज फंसे हैं. उनके क्रू मेंबर्स भी अधिकतर भारतीय हैं. यह भी भारत के लिए चिंता का विषय है. ऐसे में जरूरी है कि भारत के इस उच्च सदन से दुनिया में संवाद का संदेश जाए. हम गल्फ के देशों के साथ लगातार संपर्क में हैं. हम ईरान, इजरायल और अमेरिका के साथ भी संपर्क में हैं. हमने डीएस्केलेशन और होर्मुज स्ट्रेट खोले जाने पर भी लगातार बात की है. भारत ने नागरिकों पर, सिविल इंफ्रास्ट्रक्चर पर, एनर्जी और ट्रांसपोर्टेशन इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमलों का विरोध किया है.










