
दिल्ली: पुरानी रंजिश में शख्स को मारी गोली, 2 संदिग्ध गिरफ्तार
AajTak
दक्षिणी दिल्ली के संगम विहार इलाके में गोली लगने से 22 वर्षीय एक व्यक्ति घायल हो गया. फिलहाल उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है. वहीं, पुलिस ने मामले में 2 संदिग्धों को गिरफ्तार कर लिया है.
दक्षिणी दिल्ली के संगम विहार इलाके में गोली लगने से 22 वर्षीय एक व्यक्ति घायल हो गया. इस मामले में 2 संदिग्धों को गिरफ्तार किया गया है. पुलिस के मुताबिक संगम विहार निवासी नासिर खान को रविवार रात करीब 8:30 बजे सोहेल (22) और राहुल (24) ने गोली मार दी. जिससे उसकी गर्दन में गोली लग गई.
वारदात के तुरंत बाद उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है. नासिर खान के बहनोई आसिफ खान ने कहा कि जब घटना हुई, तब वह पीड़ित से मिलने गए थे. पीड़ित के पिता ने आरोप लगाया कि संदिग्ध हमलावरों का उनके परिवार के साथ लंबे समय से विवाद चल रहा था.
यह भी पढ़ें: भाजपा नेता ने पिस्टल से खुद को मारी गोली, भाई ने बताया क्यों किया जा रहा था टॉर्चर
फिलहाल दोनों संदिग्धों को अस्पताल से हिरासत में लिया गया है. क्योंकि घटना के बाद राहगीरों ने दोनों संदिग्धों को पीट दिया था. जिससे दोनों को कई जगह चोटें आई हैं. जिसका इलाज कराने के लिए दोनों अस्पताल में भर्ती हुए हैं.
संदिग्धों में एक का नाम सोहेल है और तुगलकाबाद एक्सटेंशन का निवासी है. सोहेल इलेक्ट्रीशियन का काम करता है. उसका आपराधिक इतिहास रहा है. अधिकारी ने बताया कि दूसरे संदिग्ध का नाम राहुल है और संगम विहार का निवासी है. उसका भी आपराधिक रिकॉर्ड है.
प्रारंभिक जांच से पता चला है कि घटना लंबे समय से चले आ रहे व्यक्तिगत विवाद से उपजी है. पुलिस ने कहा कि हम सभी पहलुओं की जांच कर रहे हैं, जिसमें किसी अन्य व्यक्ति या समूह की संलिप्तता भी शामिल है. पीड़ित और संदिग्धों के बीच विवाद का इतिहास रहा है और ऐसा प्रतीत होता है कि दुश्मनी इस हिंसक झड़प में बदल गई.

सुप्रीम कोर्ट ने सरकारी संस्थानों और स्कूलों में प्रतिदिन 'वंदे मातरम' गायन अनिवार्य करने के सर्कुलर के खिलाफ दायर याचिका पर सुनवाई से इनकार कर दिया है. अदालत ने याचिका को 'प्री-मैच्योर' करार देते हुए स्पष्ट किया कि सरकार की यह गाइडलाइन केवल एक सलाह है और इसके उल्लंघन पर किसी दंडात्मक कार्रवाई का प्रावधान नहीं है.

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में बर्ड फ्लू (एवियन इन्फ्लूएंजा) ने दस्तक दे दी है. कोनी स्थित सरकारी पोल्ट्री फार्म में संक्रमण की वजह से 4,400 मुर्गियों की मौत हो गई है. प्रशासन ने एहतियातन 10 किलोमीटर के दायरे को निगरानी क्षेत्र घोषित कर दिया है और मुर्गियों को मारने (कलिंग) की प्रक्रिया शुरू कर दी है.

YouTube देख आया सपना, बिना UPSC क्लियर किए बन गए 'IAS'... शादी में 15 लाख कैश लेने वाले प्रीतम का सच
YouTube से IAS बनने का सपना देखने वाला प्रीतम निषाद आखिरकार पुलिस पूछताछ में टूट गया. गोरखपुर में फर्जी अफसर बनकर शादी रचाने वाले आरोपी ने कबूला कि उसने UPSC की परीक्षा कभी पास नहीं किया. 15 लाख लेकर शादी करने, दो शादियों और झूठी पहचान बनाने का भी राज खुल गया है. अब पुलिस उसके पूरे खेल और संभावित नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है.










