
दिल्ली: जिस कोचिंग सेंटर में दो छात्राओं ने गंवाई जान, उसके बाहर अक्सर भर जाता है पानी, कई बार क्लासेस भी हुईं रद्द
AajTak
दिल्ली अग्निशमन विभाग (DFS) के मुताबिक, शाम करीब 7 बजे राव IAS स्टडी सेंटर से जलभराव की सूचना मिली थी. इसके बाद तुरंत मौके पर जाकर देखा तो बेसमेंट पूरी तरह से गंदे पानी से भरा हुआ था. कई छात्र लापता होने की जानकारी थी. इसके बाद पंप लगाकर पानी बाहर निकाला गया और बेसमेंट से छात्राओं के शव बरामद हुए.
दिल्ली के ओल्ड राजेंद्र नगर इलाके में शनिवार शाम को बड़ा हादसा हो गया. यहां भारी बारिश के बाद राव यूपीएससी कोचिंग सेंटर की बिल्डिंग के बेसमेंट में पानी भर जाने से दो होनहार छात्राओं की मौत हो गई. अब सवाल उठता है कि इन मौतों का जिम्मेदार कौन है? भले ही इसको लेकर दिल्ली सरकार ने जांच के आदेश दे दिए हैं, लेकिन इसमें बड़ी लापरवाही सामने आ रही है.
कारण, बारिश होने के कारण कोचिंग सेंटर के बाहर पहले भी कई बार भारी जलजमाव हो चुका है. इसके बाद भी किसी की नजर इस पर नहीं पड़ी और न ही इसके समाधान के लिए कोई उपाय किए गए. जानकारी के मुताबिक हल्की बारिश होने के बाद भी कोचिंग सेंटर के सामने सड़क पर जलजमाव हो जाता है. कोचिंग सेंटर में पढ़ने वाले छात्र की मानें तो तेज बारिश होने के कारण सड़कों पर इतना पानी हो जाता है कि कई बार क्लास भी रद्द कर दी जाती है.
एक छात्र ने आजतक से बात करते हुए बताया कि पिछले हफ्ते भी यहां भारी जलजमाव था. कई बार स्थिति ऐसी हुई है कि यहां की सड़कों पर गाड़ियां तैरती नजर आती हैं. वहीं जब हम कोचिंग सेंटर में रहते हैं तो बारिश होने के बाद सड़क पर पानी भर जाने के कारण कई घंटे बाहर नहीं निकल पाते. हालांकि इससे पहले कभी कोचिंग सेंटर के भीतर पानी नहीं भरा था. लेकिन इस बार अचानक इतनी तेजी से पानी अंदर आया कि सभी को बाहर निकलने का मौका नहीं मिल सका.
सीवर फटने से बेसमेंट में भरा पानी?
जानकारी के मुताबिक सीवर फटने से अचानक बेसमेंट में पानी भर गया और लाइब्रेरी में पढ़ाई कर रहे सभी छात्र बाहर नहीं निकल सके. हादसे के समय बेसमेंट स्थित लाइब्रेरी में 30 से अधिक छात्र मौजूद थे. दिल्ली अग्निशमन विभाग (DFS) के मुताबिक, शाम करीब 7 बजे राव IAS स्टडी सेंटर से जलभराव की सूचना मिली थी. इसके बाद तुरंत मौके पर जाकर देखा तो बेसमेंट पूरी तरह से गंदे पानी से भरा हुआ था. कई छात्र लापता होने की जानकारी थी. इसके बाद पंप लगाकर पानी बाहर निकाला गया और बेसमेंट से छात्राओं के शव बरामद हुए.
शिक्षा मंत्री ने दिए जांच का आदेश

आज पूरी दुनिया में यही चर्चा है कि ईरान-अमेरिका युद्ध- रुकेगा या फिर महायुद्ध में बदल जाएगा. इस सवाल की वजह है युद्ध को लेकर अमेरिका राष्ट्रपति ट्रंप का दावा. ट्रंप ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले की नई डेडलाइन का एलान किया, वो भी ये कहते हुए कि ईरान की तरफ से युद्धविराम की पेशकश की गई है और दोनों देशों के बीच टेबल पर बातचीत जारी हैं. लेकिन ईरान ने अमेरिकी राष्ट्रपति के दावों को झूठ का पुलिंदा बताया. अब सवाल यही है कि पर्दे के पीछे क्या ईरान और अमेरिका में कोई बातचीत चल रही है, क्या जल्द युद्धविराम की संभावना है, या फिर ट्रंप के दावे में कोई दम नहीं.

ईरान युद्ध के बीच पाकिस्तान की एक बड़ी साजिश बेनकाब हुई है. पाकिस्तान को लेकर खुलासा हुआ है कि वो उसने अपने एजेंट्स की मदद से भारत में सीसीटीवी लगवाए, जिनके जरिए वीडियो पाकिस्तान भेजे जा रहे थे. गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान की इस साजिश को नाकाम किया. पाकिस्तान ने इजरायल से सीख लेकर ऐसा किया. इजरायल ने तेहरान के ट्रैफिक कैमरों को हैक कर खामेनेई को लेकर अहम जानकारी जुटाई थी. देखें वीडियो.

डोनाल्ड ट्रंप ने पूरी दुनिया को कन्फ्यूज कर दिया है. एक तरफ डोनाल्ड ट्रंप और उनके दावे हैं. वहीं दूसरी तरफ इन दावों को आंख दिखाती हकीकत. सवाल ये है कि जंग की बिसात पर ट्रंप कौन सा खेल खेल रहे हैं. जंग की शुरुआत से अबतक डोनाल्ड ट्रंप अपनी आदत के मुताबिक अपने बयान बदल रहे हैं. दुर्भाग्य ये है कि ये जंग है. पहले दिन से वो कह रहे हैं कि हम जीत रहे हैं. जंग के 25 दिन बाद हकीकत कुछ और है. लेकिन वो कह रहे हैं कि उन्होंने ईरान को खत्म कर दिया है. फिर दबाव बढ़ाने के लिए उन्होंने ईरान को 48 घंटे का अल्टीमेटम दे दिया. वहीं अचानक ये कहकर दुनिया को चौंका दिया कि 5 दिन युद्धविराम. ट्रंप की इन बातों ने बता दिया है कि उनके दिमाग में घोर कन्फ्यूजन है.

पश्चिम एशिया में बिगड़े हालातों पर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और पीएम मोदी की बातचीत हुई है. पीएम मोदी ने सोशल मीडिया एक्स पर इसकी जानकारी दी. पीएम मोदी ने कहा है कि उन्हें ट्रंप का फोन आया और पश्चिम एशिया की स्थिति पर बात हुई. भारत तनाव कम करने और जल्द से जल्द शांति बहाल करने का समर्थन करता है. देखें वीडियो.

मोहम्मद बाघेर जोलघादर, ईरान के नए सुरक्षा रणनीतिकार होंगे. ईरान ने अली लारीजानी की जगह पर मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति का ऐलान किया है. ईरान के सरकारी चैनल IRIB के मुताबिक सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई और राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति को मंजूरी दी है. ईरान का ये ऐलान ऐसे समय में हुआ है, जब बातचीत के राष्ट्रपति ट्रंप के एकतरफा ऐलान के बावजूद ईरान पलटवार से रुका नहीं. ईरान के हमलों से आज तेल अवीव में रिहाइशी इमारतों की बर्बादी की तस्वीरें आईं. उधर, इजरायल ने ईरान के खोर्रमशहर और इशफाहान में ऊर्जा केंद्रों पर हमले किए. इजरायल ने ईरान के कई शहरों में हमले किए हैं. बीती रात हुए हमलों से साफ है कि बातचीत के लिए 5 दिनों की जो मोहलत ट्रंप ने दी, उसका कोई नतीजा नहीं दिख रहा. इस बीच, वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक सऊदी अरब और UAE भी युद्ध में उतर सकते हैं. सवाल है कि इस युद्ध पर फुलस्टॉप कैसे लगेगा? क्या बातचीत के लिए ईरान को कथित तौर पर मोहलत देने का ट्रंप का दांव नाकाम है?








