
दिल्ली को आज मिल सकता है नया मेयर, AAP-BJP के बीच फिर घमासान के आसार
AajTak
दिल्ली नगर निगम अप्रैल 1958 में अस्तित्व में आया था. MCD ने 1860 के दशक में पुरानी दिल्ली में ऐतिहासिक टाउन हॉल से अपनी यात्रा शुरू की थी और अप्रैल 2010 में शानदार सिविक सेंटर कैंपस में पहुंच गया था. दिल्ली में पहली मेयर अरुणा आसफ अली की तस्वीरें आज भी टाउन हॉल में पुराने नगरपालिका भवन के कक्षों और सिविक सेंटर के कार्यालयों में लगी हैं.
दिल्ली में नगर निगम चुनाव के बाद मेयर और डिप्टी मेयर को लेकर AAP और BJP के बीच घमासान देखने को मिल रहा है. मंगलवार को एक बार फिर दिल्ली के मेयर के लिए बड़ा दंगल होने की संभावना है. आज होने वाली बैठक में निर्वाचित पार्षद सबसे पहले शपथ लेंगे. दिल्ली को आज महिला मेयर मिल सकती हैं. राष्ट्रीय राजधानी को 10 साल बाद पूरे शहर के लिए महिला मेयर मिलेगी. 1958 में दिल्ली नगर निगम का गठन हुआ था और उसी साल पहली मेयर के रूप में स्वतंत्रता सेनानी अरुणा आसफ अली चुनी गई थीं. जबकि लॉ स्कॉलर रजनी अब्बी 2011 में MCD के तीन हिस्सों में बंटवारे से पहले आखिरी मेयर थीं.
बता दें कि जनवरी 2012 में कांग्रेस की शीला दीक्षित सरकार ने दिल्ली नगर निगम को तीन हिस्सों में बांट दिया था. इसके बाद नॉर्थ दिल्ली (NDMC), साउथ दिल्ली (SDMC) और ईस्ट दिल्ली (EDMC) नगर निगम बन गई थी. प्रत्येक का अपना महापौर होता था. हालांकि, पिछले साल फिर से तीनों को एक कर दिया गया है और दिल्ली नगर निगम (MCD) फिर से अस्तित्व में आ गया है. दिल्ली के मेयर और डिप्टी मेयर का चुनाव 6 जनवरी को होना था. लेकिन हंगामे के चलते बैठक स्थगित हो गई थी. अब MCD की दूसरी मीटिंग मंगलवार को होने जा रही है.
पहली मेयर महिला चुनी जाएगी
एमसीडी के सदन का कार्यकाल पांच साल का होता है, लेकिन मेयर का कार्यकाल एक साल के लिए होता है. एमसीडी एक्ट के तहत पहले साल महिला पार्षद को मेयर चुने जाने का प्रावधान है, जबकि डिप्टी मेयर के मामले में कोई नियम नहीं है. इसके बाद दूसरे साल मेयर का पद सामान्य होता है, जिसमें कोई भी पार्षद चुना जा सकता है, लेकिन तीसरे साल मेयर पद दलित समुदाय के लिए रिजर्व होता है. ऐसे में दलित समाज से आने वाला कोई भी पार्षद मेयर चुना जा सकता है, लेकिन चौथे और पांचवें साल मेयर का पद अनारक्षित होता है. एमसीडी की सबसे अधिकार वाली स्थायी समिति के अध्यक्ष पर आरक्षण का प्रावधान नहीं है. इस तरह दिल्ली को इस साल एक महिला मेयर मिलेगी.
अरुणा आसफ के नाम पर सड़क का भी नाम
बताते चलें कि दिल्ली नगर निगम अप्रैल 1958 में अस्तित्व में आया था. MCD ने 1860 के दशक में पुरानी दिल्ली में ऐतिहासिक टाउन हॉल से अपनी यात्रा शुरू की थी और अप्रैल 2010 में शानदार सिविक सेंटर कैंपस में पहुंच गया था. दिल्ली में पहली मेयर अरुणा आसफ अली की तस्वीरें आज भी टाउन हॉल में पुराने नगरपालिका भवन के कक्षों और सिविक सेंटर के कार्यालयों में लगी हैं. शहर की एक प्रमुख सड़क का नाम भी उनके नाम पर रखा गया है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










