
दिल्ली की सड़कों पर अब नजर नहीं आएगी ग्रामीण सेवा! इलेक्ट्रिक वाहनों से होंगे रिप्लेस, केजरीवाल सरकार ने बताई ये वजह
AajTak
दिल्ली के परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत ने कहा, 'पुराने ग्रामीण सेवा वाहनों को इलेक्ट्रिक वाहनों से बदलकर हम न केवल प्रदूषण को कम करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठा रहे हैं, बल्कि यात्रियों के लिए यात्रा के अनुभव को भी बेहतर बना रहे हैं.'
दिल्ली सरकार ने मौजूदा ग्रामीण सेवा वाहनों को इलेक्ट्रिक वाहनों में बदलने का फैसला लिया है. इसका उद्देश्य प्रदूषण को कम करना बताया जा रहा है. यह फैसला ऐसे समय में लिया गया है जब ग्रामीण सेवा वाहन अपनी 15 साल की आयु के अंत के निकट हैं. इस फैसले की जानकारी देते हुए दिल्ली के परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत ने कहा, 'पुराने ग्रामीण सेवा वाहनों को इलेक्ट्रिक वाहनों से बदलकर हम न केवल प्रदूषण को कम करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठा रहे हैं, बल्कि यात्रियों के लिए यात्रा के अनुभव को भी बेहतर बना रहे हैं. ये नए इलेक्ट्रिक वाहन अधिक आरामदायक और प्रभावी होंगे, जिससे दिल्ली के निवासियों की जीवन गुणवत्ता में सुधार होगा.'
ग्रामीण सेवा वाहनों को इलेक्ट्रिक में बदलने के लिए दिशा-निर्देश:
1.ऑनलाइन आवेदन:
ग्रामीण सेवा वाहन के मालिक को नए इलेक्ट्रिक वाहन खरीदने के लिए पहले ऑनलाइन आवेदन करना होगा. यह प्रक्रिया आधार द्वारा सत्यापन के साथ की जाएगी. यदि आधार उपलब्ध नहीं है, तो Enrolment ID का उपयोग किया जा सकता है.
2. नो ड्यूज सर्टिफिकेट: आवेदन जमा करने के बाद, रजिस्ट्रेशन प्राधिकरण सात दिनों के भीतर एक नो ड्यूज सर्टिफिकेट (NDC) जारी करेगा. प्राधिकरण यह सुनिश्चित करेगा कि वाहन पर कोई बकाया कर, जुर्माना या कानूनी समस्या नहीं है और यह राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो (NCRB) डेटाबेस पर साफ है. यदि कोई समस्या मिलती है, तो मालिक को सूचित किया जाएगा और उन्हें इसे सात दिनों के भीतर हल करना होगा.
3.पुराने वाहन का स्क्रैपिंग: NDC प्राप्त करने के बाद, वाहन को 15 दिनों के भीतर एक अधिकृत स्क्रैपिंग सुविधा पर ले जाना होगा. वाहन स्क्रैप करने के बाद मालिक को एक सर्टिफिकेट ऑफ डिपॉजिट (COD) प्राप्त होगा.

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में बर्ड फ्लू (एवियन इन्फ्लूएंजा) ने दस्तक दे दी है. कोनी स्थित सरकारी पोल्ट्री फार्म में संक्रमण की वजह से 4,400 मुर्गियों की मौत हो गई है. प्रशासन ने एहतियातन 10 किलोमीटर के दायरे को निगरानी क्षेत्र घोषित कर दिया है और मुर्गियों को मारने (कलिंग) की प्रक्रिया शुरू कर दी है.

YouTube देख आया सपना, बिना UPSC क्लियर किए बन गए 'IAS'... शादी में 15 लाख कैश लेने वाले प्रीतम का सच
YouTube से IAS बनने का सपना देखने वाला प्रीतम निषाद आखिरकार पुलिस पूछताछ में टूट गया. गोरखपुर में फर्जी अफसर बनकर शादी रचाने वाले आरोपी ने कबूला कि उसने UPSC की परीक्षा कभी पास नहीं किया. 15 लाख लेकर शादी करने, दो शादियों और झूठी पहचान बनाने का भी राज खुल गया है. अब पुलिस उसके पूरे खेल और संभावित नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है.

ईरान से जुड़े तनाव के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच फोन पर अहम बातचीत हुई है. ये बातचीत 28 फरवरी को ईरान पर अमेरिका-इजरायल हमले के बाद पहली बार हुई है. भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर के मुताबिक, दोनों नेताओं ने मध्य-पूर्व की स्थिति और खासतौर पर स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को खुला रखने पर चर्चा की.

दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने राजधानी में सक्रिय एक इंटरनेशनल आर्म्स ट्रैफिकिंग मॉड्यूल का बड़ा खुलासा करते हुए 10 तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है. यह पूरा नेटवर्क पुरानी दिल्ली से ऑपरेट हो रहा था और इसके तार पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश तक जुड़े हुए थे. छापेमारी के दौरान पुलिस ने 21 हाई-टेक विदेशी हथियार और 200 जिंदा कारतूस बरामद किए.

छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में लोगों की नजरें अचानक आसमान पर अटक गईं- 40 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर एक युवक बैठा था. युवक नीचे झांककर ऐलान कर रहा था- पसंद की लड़की से शादी नहीं कराई तो कूद जाऊंगा! करीब 4 घंटे तक चला यह हाई-वोल्टेज ड्रामा लोगों को हैरान करता रहा, जबकि जिस लड़की के लिए यह जिद थी, वह इनकार कर चुकी थी.








