
दिल्ली एसिड अटैक में पीड़िता के हेल्थ को लेकर बड़ा अपडेट, डॉक्टरों ने दी राहत वाली खबर
AajTak
एसिड अटैक सर्वाइवर के परिवार ने गुरुवार को बताया कि लड़की की आंखों की रोशनी प्रभावित नहीं हुई है और डॉक्टरों ने आश्वस्त किया है कि उसके चेहरे पर लगी चोटें भी समय के साथ ठीक हो जाएंगी. पीड़िता के चाचा ने कहा कि वह अभी भी सफदरजंग अस्पताल के आईसीयू में है.
दिल्ली के द्वारका में बुधवार की सुबह 17 साल की लड़की के ऊपर एक लड़के ने एसिड फेंक दिया था. पीड़िता फिलहाल दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में भर्ती है, जहां उसका इलाज किया जा रहा है. घटना ने राजधानी के लोगों को हिला कर रख दिया है. अब इस मामले में पीड़िता का हेल्थ अपडेट आया है.
डॉक्टर बोले- समय के साथ ठीक हो जाएंगे घाव
एसिड अटैक सर्वाइवर के परिवार ने गुरुवार को बताया कि लड़की की आंखों की रोशनी प्रभावित नहीं हुई है और डॉक्टरों ने आश्वस्त किया है कि उसके चेहरे पर लगी चोटें भी समय के साथ ठीक हो जाएंगी. पीड़िता के चाचा ने कहा कि वह अभी भी सफदरजंग अस्पताल के आईसीयू में है. उन्होंने कहा, ''अस्पताल के डॉक्टरों ने कहा कि चेहरे की जलन ठीक हो जाएगी, लेकिन इसमें समय लगेगा.'' कथित तौर पर उसके पड़ोसी सचिन अरोड़ा द्वारा रचे गए हमले में लड़की की आंखों में भी चोटें आई थीं.
'ठीक है पीड़िता के आंखों की रोशनी'
पीड़िता के चाचा ने कहा, "फिलहाल वह देख पा रही है और बात कर रही है." मामले में आरोपी हर्षित अग्रवाल (19) और वीरेंद्र सिंह (22) को गिरफ्तार किया गया है. जैसे ही हमले को लेकर नाराजगी फैली, कई लोगों ने प्रतिबंध के बावजूद बाजारों में तेजाब की उपलब्धता पर भी सवाल उठाए.
विशेष पुलिस आयुक्त, कानून और व्यवस्था, सागर प्रीत हुड्डा ने बुधवार को कहा था कि हमले में इस्तेमाल एसिड एक ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट के माध्यम से खरीदा गया था और आरोपी द्वारा ई-वॉलेट के माध्यम से भुगतान किया गया था. पुलिस ने एक बयान में कहा कि तकनीकी साक्ष्य के आधार पर यह पाया गया कि तेजाब फ्लिपकार्ट से खरीदा गया था, जिसे पुलिस ने नोटिस भी जारी किया है. दिल्ली पुलिस जानना चाहती है की क्या फ्लिपकार्ट ने एसिड बेचते वक्त गाइडलाइन को फॉलो किया था? क्या आरोपी का सरकारी पहचान पत्र लिया था? क्या आरोपी से पूछा गया था की वो एसिड किसलिए ले रहा है?

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










