
दिल्लीः केरल में राहुल गांधी के कार्यालय पर हमले के खिलाफ यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन
AajTak
केरल के वायनाड में राहुल गांधी के संसदीय कार्यालय में एसएफआई कार्यकर्ताओं ने तोड़फोड़ की थी. इस घटना के खिलाफ यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने दिल्ली में सीपीएम कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया.
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और केरल के वायनाड लोकसभा क्षेत्र से सांसद राहुल गांधी के संसदीय कार्यालय पर एक दिन पहले हमले का मामला सामने आया था. इस घटना को लेकर अब सियासत गर्म होती नजर आ रही है. केरल के वायनाड में राहुल गांधी के संसदीय कार्यालय में तोड़फोड़ की घटना के विरोध में शनिवार को यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ता सड़कों पर उतर आए और प्रदर्शन किया.
यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने शनिवार को राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (सीपीएम) के कार्यालय के बाहर विरोध-प्रदर्शन किया. हाथों में तख्तियां लेकर सीपीएम कार्यालय के बाहर पहुंचे यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी के वायनाड स्थित संसदीय कार्यालय में तोड़फोड़ की घटना को लेकर नारेबाजी की और विरोध-प्रदर्शन किया.
यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी के संसदीय कार्यालय में वामपंथी छात्र संगठन स्टूडेंट फेडरेशन ऑफ इंडिया (SFI) के कार्यकर्ताओं की ओर से तोड़फोड़ किए जाने पर रोष व्यक्त किया. गौरतलब है कि एसएफआई कार्यकर्ताओं ने सुप्रीम कोर्ट के फैसले के खिलाफ मार्च निकाला था. सुप्रीम कोर्ट ने अपने फैसले में ये साफ कर दिया था कि संरक्षित वन, वन्यजीव अभयारण्य के आसपास के एक किलोमीटर दायरे में पूरे इलाके पर्यावरण संवेदनशील क्षेत्र (ESZ) रहने वाला है.
केरल में जो लोग इस दायरे में आ रहे हैं, उन्हें नियमों के सख्ती से अनुपालन को लेकर चिंता है. वायनाड में एसएफआई के कार्यकर्ताओं ने इसी के विरोध में मार्च निकाला था. प्रदर्शनकारी स्थानीय सांसद राहुल गांधी से उनका पक्ष जानना चाहते थे. प्रदर्शनकारियों ने राहुल गांधी के संसदीय कार्यालय में तोड़फोड़ भी की.
केरल सरकार ने इस मामले में कलपेट्टा के डीएसपी को निलंबित कर दिया है. केरल सरकार ने एडीजीपी रैंक के एक अधिकारी से इस घटना की जांच कराने के भी आदेश दे दिए हैं. केरल सरकार ने जांच के आदेश देने के साथ ही एक अधिकारी को निलंबित कर दिया है लेकिन इस घटना को लेकर कांग्रेस के कार्यकर्ताओं में रोष है.

युद्ध को लेकर आखिर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप चाहते क्या हैं, उनकी रणनीति क्या है? दुनिया के मन में ऐसे कई सवाल उठ रहे हैं. एक ओर ट्रंप ने ईरान में सत्ता परिवर्तन और अच्छी बातचीत होने और होर्मुज पर गिफ्ट मिलने की बात की है. पाकिस्तान के जरिये ईरान को 15 सूत्री प्रपोजल भेजे जाने का भी दावा है. तो दूसरी ओर पश्चिम एशिया में अमेरिकी सैनिकों की तैनाती बढ़ रही है. अमेरिका के 1000 अतिरिक्त हवाई सैनिक वहां भेजे जाने की रिपोर्ट्स हैं. पिछले हफ्ते 3 युद्धपोतों के साथ अतिरिक्त नौसैनिकों के रवाना होने की खबर आई थी. अमेरिकी कैंप से आ रहे विरोधाभाषी दावों के बीच ईरान के तेवर कड़े हैं. ईरान बातचीत से इनकार कर रहा है.

Indore Viral Video Truth: इंदौर में पेट्रोल-डीजल की किल्लत की अफवाहों के बीच 149 रुपये लीटर पेट्रोल बिकने के एक वीडियो ने आग में घी डालने का काम किया. सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो ने न केवल जनता को डराया, बल्कि प्रशासन की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े कर दिए. हालांकि, जब जांच हुई तो कहानी के पीछे का तकनीकी सच कुछ और ही निकला.

आज का दंगल ईरान युद्ध को लेकर भारत में चल रही तैयारी पर है. ईरान जंग के हालात को देखते हुए सरकार ने दिल्ली में बड़ी बैठक बुलाई है. पार्लियामेंट हाउस में ये बैठक थोड़ी देर में शुरू होने वाली है जिसमें सभी दलों के 2-2 प्रतिनिधियों को बुलाया गया है. ये बैठक रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हो रही है जिसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, विदेश मंत्री एस जयशंकर, संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजीजू और ऊर्वरक मंत्री जेपी नड्डा समेत विदेश सचिव भी शामिल रहेंगे.

ईरान ने बहुत बड़ा दावा किया है ईरान का कहना है कि उसने अमेरिकी नौसेना ने यूएसएस अब्राहम लिंकन विमानवाहक पोत पर हमला किया है ईरान ने अमेरिका के इस एयर क्राफ्ट कैरियर पर क्रूज मिसाइल हमले का दावा किया है. अमेरिका की तरफ से इस हमले पर अभी तक कुछ नहीं कहा गया है. USS अब्राहम लिंकन परमाणु इंजन से चलने वाले निमित्ज श्रेणी का विमानवाहक पोत है. विमानवाहक पोत होने का मतलब एक ऐसे जंगी जहाज होने से है जिसपर फाइटर जेट उतर सकते हैं, यहां डेरा डाल सकते हैं और यहां से उड़ान भर सकते हैं.

मेट्रो की छत फाड़कर नीचे निकला बोरवेल... 100 फीट नीचे बनी सुरंग में हुआ 6 इंच का छेद, ठेकेदार पर केस
पुणे के शिवाजी रोड इलाके में एक निजी बोरवेल की खुदाई के दौरान पुणे मेट्रो की भूमिगत सुरंग में छेद होने का सनसनीखेज मामला सामने आया है. इस लापरवाही ने न केवल करोड़ों की मेट्रो परियोजना की सुरक्षा पर सवाल खड़े किए हैं, बल्कि एक बड़े हादसे को भी न्योता दे दिया था.








