
दाऊद को जहर दिए जाने की खबर... सोशल मीडिया पर किसे Hero बता 'शुक्रिया' कह रहे लोग?
AajTak
किसी गुमनाम शख्स द्वारा जहर दिए जाने के बाद मुंबई ब्लास्ट के मास्टरमाइंड अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम को कराची के अस्पताल में भर्ती कराया गया है. जैसी सोशल मीडिया पर लोगों की प्रतिक्रियाएं हैं लोग इस गुमनाम आदमी की तारीफ करने से खुद को रोक नहीं पा रहे हैं.
मुंबई ब्लास्ट के मास्टरमाइंड अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम को कराची के अस्पताल में भर्ती कराया गया है. रिपोर्ट्स की मानें तो डॉन को कथित तौर पर जहर दिया गया है. बताया जा रहा है कि जहर के बाद दाऊद को गंभीर स्वास्थ्य जटिलताओं का सामना करना पड़ रहा है. हालांकि, अभी तक जहर देने की खबर की पुष्टि नहीं हुई है. लेकिन इस मामले में नाम आ रहा है एक गुमनाम शख्स का.
मामले के तहत जैसा सोशल मीडिया का रिएक्शन है इस बात से फर्क नहीं पड़ता कि इस गुमनाम शख्स की पहचान क्या है इसने लोगों को जश्न मनाने का मौका दे दिया है.
After knowing Dawood ibrahim is in critical situation every indian mood whole day. Unknown man #DawoodIbrahimpic.twitter.com/GEQwsASYS2
दाऊद के साथ घटी इस घटना की प्लानिंग कितने शातिर ढंग से की गयी थी इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि माफिया डॉन पिछले दो दिनों से अस्पताल में है उसे कड़ी सुरक्षा में रखा गया है.
बताया ये भी जा रहा है कि कराची स्थित अस्पताल के जिस फ्लोर पर दाऊद को भर्ती कराया गया है वहां किसी को भी जाने की इजाजत नहीं है. सिर्फ शीर्ष अधिकारियों और परिवार के करीबी लोग ही वहां जा सकते हैं.
दाऊद इब्राहिम Dawood Ibrahim has been poisoned by an unknown Man in Karachi! That unknown man🥵#DawoodIbrahim pic.twitter.com/ugsCLUl4Ya

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.












