
दहेज के कारण नहीं हुई शादी, लड़की ने Mount Everest पर चढ़कर किया विरोध
AajTak
स्मिता ने एक इंटरव्यू में बताया कि दोनों परिवारों के मिलने के बाद उन्हें लड़के की तरफ से फोन आया. उसने कहा कि उसके चचेरे भाई को 20 लाख रुपये दहेज मिला है, तो वो 18 लाख की उम्मीद कर रहा है.
शादी से जुड़ी ऐसी बहुत सी काली प्रथाएं हैं, जिनके खिलाफ कानून भी बन चुके हैं. लेकिन ये फिर भी जस की तस बनी हुई हैं. हैरानी तब होती है, जब पढ़े लिखे लोग भी इसे सही ठहराते हैं. वो भी तब, जब हर साल इसी प्रथा के कारण बड़ी संख्या में महिलाओं की मौत होती है. यहां हम दहेज की बात कर रहे हैं. इसी प्रथा का विरोध एक लड़की ने अपने तरीके से किया. ये महाराष्ट्र के पुणे की रहने वाली स्मिता घुगे हैं. वो एक पर्वतारोही हैं.
स्मिता के इस सफर की शुरुआत दहेज की मांग के खिलाफ हुई थी. जब स्मिता ने अनुभव किया कि लड़के वालों की तरफ से दहेज की मांग बंद ही नहीं हो रही, तब उन्होंने सात महाद्वीपों की सात ऊंची चोटियों पर इसके खिलाफ अभियान चलाने का फैसला लिया. स्मिता ने एक इंटरव्यू में बताया कि दोनों परिवारों के मिलने के बाद उन्हें लड़के की तरफ से फोन आया. उसने कहा कि उसके चचेरे भाई को 20 लाख रुपये दहेज मिला है, तो वो 18 लाख की उम्मीद कर रहा है.
शादी से बेहतर यात्रा करना समझा
स्मिता ने उस लड़के से शादी करने से इनकार कर दिया. इस पर लड़के ने कहा कि चलो बैठक करते हैं और दहेज पर मोल भाव कर लेंगे. तब स्मिता ने कहा कि वो दहेज के रूप में एक भी रुपया खर्च नहीं करेंगी. दहेज के लिए इतनी बड़ा रकम खर्च करने से बेहतर स्मिता ने अपनी खुशी के लिए यात्रा करना समझा. उन्होंने पर्वतों पर चढ़ाई करना शुरू किया. उनका कहना है कि वह एक ऐसे समुदाय से ताल्लुक रखती हैं, जिसमें प्रत्यक्ष या प्रत्यक्ष रूप से गहनें और महंगे तोहफों को रूप में दहेज की मांग की जाती है.
एक एक कर कमियां दूर कीं
उनका कहना है कि ग्रेजुएशन के बाद ही पिता को शादी के लिए फोन आने लगे. तब लोग कहते कि लड़की ने सिर्फ ग्रेजुएशन ही किया है. इस कमी को दूर करने के लिए स्मिता ने पोस्ट ग्रेजुएशन किया. लेकिन तब भी रिजेक्शन मिल रहा था. तब उनके पास नौकरी नहीं थी. उन्होंने एक एक करके अपनी सभी कमियों पर काम किया. लेकिन फिर हाइट को लेकर रिजेक्शन मिलने लगा. तब उनके टीचर ने उनसे कहा कि अब हाइट तो नहीं बढ़ा सकते. लेकिन तुम अपनी उपलब्धियों से अपने व्यक्तित्व को जरूर ऊंचा कर सकती हो.

कार खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो 1 अप्रैल से आपको इसके लिए ज्यादा पैसे खर्च करने पड़ेंगे. टाटा मोटर्स ने अपनी पेट्रोल, डीजल और सीएनजी कार्स की कीमतों में बढ़ोतरी का ऐलान कर दिया है. मर्सिडीज-बेंज और बीएमडब्लू ने भी कीमतों में इजाफा का ऐलान किया है. संभव है कि दूसरी कंपनियां भी जल्द ही प्राइस हाइक का ऐलान कर सकती हैं.

टाटा मोटर्स ने अपनी नई और अफोर्डेबल ऑल व्हील ड्राइव कार लॉन्च कर दी है. कंपनी ने टाटा हैरियर ईवी का क्वाड व्हील ड्राइव वाला सस्ता वेरिएंट लॉन्च किया है. पहले ये फीचर सिर्फ टॉप वेरिएंट में मिलता था. अब कंपनी ने इसे सेकंड टॉप वेरिएंट में जोड़ा है, जो पिछले वर्जन के मुकाबले 2.5 लाख रुपये कम कीमत पर मिलेगा. आइए जानते हैं इसकी डिटेल्स.

भारत सरकार की एजेंसी कंप्यूटर इमरजेंसी रिस्पोंस टीम (CERT-In) ने बताया है कि ऐपल के डिवाइस में कुछ वल्नरेबिलिटीज (कमजोरियों) को डिटेक्ट किया है. इनकी मदद से हैकर्स आपके डिवाइस को निशाना बना सकते हैं. एडवाइजरी में iOS के नाम दिये हैं और बचाव का भी तरीका बताया है. आइए इसके बारे में डिटेल्स में जानते हैं.










