
...तो जम्मू-कश्मीर में नहीं पड़ेगी CRPF की जरूरत, अमित शाह का बड़ा बयान
AajTak
CRPF की तारीफ करते हुए शाह ने कहा कि पिछले कुछ सालों में जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर बड़ा सुधार हुआ है. उन्होंने आर्टिकल 370 और 35A हटाने पर उन्होंने कहा कि इसका फायदा जम्मू-कश्मीर के आम लोगों को हुआ है.
जम्मू-कश्मीर के मुद्दे पर आए-दिन बड़े-बड़े डेवलपमेंट हो रहे हैं. कश्मीर फाइल्स फिल्म रिलीज होने के बाद घाटी पर चर्चा और तेज हो गई है. इस बीच गृहमंत्री अमित शाह ने जम्मू-कश्मीर में सुरक्षाबलों की तैनाती को लेकर बड़ा बयान दिया है. गृहमंत्री शाह ने शनिवार को CRPF के 83वें स्थापना दिवस पर जम्मू में एक कार्यक्रम में हिस्सा लिया. इस दौरान उन्होंने कहा कि हो सकता है कि आने वाले सालों में जम्मू-कश्मीर में CRPF की जरूरत ना पड़े.
गृहमंत्री शाह ने जम्मू-कश्मीर में CRPF के रोल की तारीफ की. उन्होंने कहा कि CRPF ने ना सिर्फ घाटी में आतंकवाद से लड़ने में अहम भूमिका निभाई है, बल्कि कानून व्यवस्था को मजबूत करने का काम भी किया है. CRPF ने जम्मू-कश्मीर, उत्तर पूर्व और नक्सल प्रभावित इलाकों में बेहतरीन काम किया है. मुझे यकीन है कि आने वाले कुछ सालों में इन तीनों क्षेत्रों में CRPF की जरूरत नहीं होगी. इसका पूरा श्रेय CRPF को ही जाएगा.
CRPF की तारीफ करते हुए शाह ने कहा कि पिछले कुछ सालों में जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर बड़ा सुधार देखने को मिला है. CRPF जवानों को संबोधित करते हुए उन्होंने आर्टिकल 370 और 35A को हटाने के बारे में बात की. उन्होंने कहा कि इसका फायदा जम्मू-कश्मीर के आम लोगों को हुआ है. बता दें कि यह पहली बार है, जब राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से बाहर जम्मू-कश्मीर में CRPF स्थापना दिवस समारोह का आयोजन किया गया.
निष्पक्ष चुनाव में भी CRPF की अहम भूमिका
सीआरपीएफ जवानों को संबोधित करते हुए अमित शाह ने कहा कि मैं सीआरपीएफ जवानों और उनके परिवारों को शुभकामनाएं देता हूं. मैं सीआरपीएफ के शहीदों को श्रद्धांजलि देता हूं. ऐतिहासिक शहर जम्मू में सीआरपीएफ स्थापना दिवस समारोह का आयोजन किया जा रहा है. मैं सबसे पहले माता वैष्णो देवी को प्रणाम करना चाहता हूं. अमित शाह ने कहा कि जम्मू वह जगह है, जहां पं. प्रेम नाथ डोगरा और डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने एक राष्ट्र, एक ध्वज, एक संविधान के लिए आंदोलन शुरू किया. हमें खुशी है कि हम डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के सपनों को पूरा कर सके.
आतंक के खिलाफ लड़ाई में CRPF की बड़ी भूमिका

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










