तेलंगााना का शिव मंदिर वर्ल्ड हेरिटेज में शामिल, जानिए- कैसे मिलता है विश्व धरोहर का दर्जा, क्या हैं फायदे
AajTak
जानिए कैसे किसी ऐतिहासिक धरोहर को यूनेस्को की वर्ल्ड हेरिटेज में शामिल किया जाता है. इस धरोहर को किन बिंदुओं में परखकर ये दर्जा दिया जाता है. इसका क्या फायदा मिलता है.
UNESCO ने रविवार को तेलंगाना के काकतीय रुद्रेश्वर रामप्पा मंदिर को विश्व धरोहर में शामिल किया. तेलंगाना के काकतिया वंश के महाराजा गणपति देव ने सन 1213 में मंदिर का निर्माण शुरू कराया था. जानिए कैसे किसी ऐतिहासिक धरोहर को यूनेस्को की वर्ल्ड हेरिटेज में शामिल किया जाता है. किसी धरोहर को किन बिंदुओं में परखकर ये दर्जा दिया जाता है. इसका क्या फायदा मिलता है. पूरी दुनिया में ऐसी कई मानव निर्मित इमारतें हैं जो आज विश्व धरोहर का दर्जा पा चुकी हैं. विश्व धरोहर यानी वर्ल्ड हेरिटेज का दर्जा सिर्फ ऐतिहासिक इमारतों, भवनों को ही नहीं बल्कि शहर, रेगिस्तान, जंगल, द्वीप, झील, स्मारक, पहाड़ किसी को भी मिल सकता है. इसके तय मानक होते हैं जिसके आधार पर वर्ल्ड हेरिटेज साइट समिति इनका चयन करती है. ये समिति UNESCO World Heritage Convention, 1972 के तहत आती है. विश्व धरोहर के तौर पर ऐसी चीजों को परिभाषित किया जाता है जो इंसान की अपनी जड़ों से धीरे-धीरे विकसित हुआ है. मानव संस्कृति के लिहाज से ऐसी जगहें और इमारतें जिनकी सांस्कृतिक और ऐतिहासिक महत्ता है उन्हें विश्व धरोहर यानी वर्ल्ड हेरिटेज साइट में शामिल किया जाता है जिनके संरक्षण, रखरखाव और वैश्विक प्रचार में यूनेस्को मददगार होता है.
उत्तर प्रदेश के क्रिकेटर रिंकू सिंह को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने क्षेत्रीय खेल अधिकारी (RSO) के पद पर नियुक्त किया है. पहले उन्हें बेसिक शिक्षा अधिकारी (BSA) बनाने की योजना थी, लेकिन विवादों के चलते ये नियुक्ति रद्द हो गई. रिंकू के संघर्ष और सफलता की कहानी प्रेरणादायक है, जो एक सामान्य परिवार से उठकर सरकारी अफसर बने. आइए समझते हैं पूरी कहानी...

इलेक्ट्रिक कारों को लेकर लोगों को हमेशा एक डर सताता है कि क्या हो अगर रास्ते में बैटरी खत्म हो जाए. कई बार इन गाड़ियों को चलाते हुए लगता है कि क्या होता अगर एक पावर बैकअप साथ होता. ऐसा ही एक पावर बैकअप रेंज एक्सटेंडर ईवी में मिलता है. ये टेक्नोलॉजी लोगों को ईवी पर स्विच करने में मदद कर सकती है, लेकिन ये हाइब्रिड से काफी अलग है.

Chaitra Navratri 2026 Durga Ashtami: चैत्र नवरात्र की दुर्गाष्टमी बहुत ही महत्वपूर्ण तिथि मानी जाती है. इस दिन छोटी कन्याओं का पूजन करने से मां दुर्गा का आशीर्वाद प्राप्त होता है. आज कन्या पूजन के लिए 3 मुहूर्त प्राप्त होंगे. जिसमें पहला मुहूर्त आज सुबह 6 बजकर 16 मिनट से शुरू होगा और समाप्त 7 बजकर 48 मिनट पर होगा.










