
तेलंगाना चुनाव: सीएम केसीआर ने जारी किया रिपोर्ट कार्ड, जनता से मांगे 5 और साल
Zee News
तेलंगाना राज्य हासिल करने और पहली सरकार बनाने के लगभग एक दशक बाद, के. चंद्रशेखर राव का दावा है कि उन्होंने वह हासिल किया है जो स्वतंत्र भारत में कोई भी राज्य नहीं कर सका.
हैदराबाद. तेलंगाना की केसीआर सरकार ने अपना रिपोर्ट कार्ड पेश किया है। इस रिपोर्ट कार्ड के मुताबिक तेंलगाना जीडीपी के मामले में देश में तीसरे नंबर पर है तो प्रति व्यक्ति आय के मामले में नंबर -1 पर. दावा किया गया है कि मुफ्त बिजली देने के मामले में तेलंगाना पहला राज्य बन गया है. इसी तरह पेयजल, सिंचाई, पेंशन के मामले में रिपोर्ट कार्ड में दर्ज आंकड़े स्वर्णिम तेलंगाना की तस्वीर बनाते हैं. केसीआर ने कहा, 'तेलंगाना के अलग राज्य बनने का आंदोलन पानी, बिजली और नौकरी की मांग पर शुरू हुआ था. हमने जनता को वह सब दिया जिसका वादा था। अब हम जनता से 5 साल और मांग रहे हैं ताकि विकास की रफ्तार को और बढ़ा सकें.'

Rafale vs J-20 Mighty Dragon: राफेल और चीन के J-20 माइटी ड्रैगन के बीच तुलना में स्टील्थ बनाम सेंसर शक्ति की बहस तेज है. J-20 को रडार से बचने में बढ़त मिल सकती है, जबकि राफेल इलेक्ट्रॉनिक वॉरफेयर और सेंसर फ्यूजन में मजबूत है. आधुनिक हवाई युद्ध में नेटवर्क, मिसाइल रेंज और रणनीति निर्णायक भूमिका निभाते हैं.

India AI Impact Summit: यह समिट आम लोगों के लिए खुलेगा. इसमें दिखेगा कि AI असल जिंदगी में कैसे काम करता है. यह खेती, स्वास्थ्य, शिक्षा और डेली के समस्याओं को हल करने में मदद कर सकता है. Expo में 70000 वर्ग मीटर से बड़ा एरिया होगा. जिसमें 30 से अधिक देशों की 300+ कंपनियां अपने AI प्रोडक्ट्स और टेक्नोलॉजी दिखाएंगी. छात्रों के लिए YUVAi और AI for ALL जैसे प्रोग्राम होंगे.

Vibhav Anti-Tank Mines: विभव माइन को खास तौर पर मोबिलिटी किल यानी दुश्मन टैंक को पूरी तरह नष्ट करने के लिए नहीं बनाया गया है. बल्कि उसकी गति रोकने के लिए डिजाइन किया गया है. यह टैंक के ट्रैक, सस्पेंशन या ड्राइव सिस्टम को नुकसान पहुंचाकर उसे वहीं रोक देती है. इससे वह आगे बढ़ने में असमर्थ हो जाता है. इससे आसान निशाना बन जाता है.










