
तुर्की और अजरबैजान में खूब पैसे लुटाते हैं भारतीय सैलानी... सालभर में खर्च किए 4 हजार करोड़ रुपये!
AajTak
इस युद्ध में पाकिस्तान ही नहीं, उसके दोस्तों ने भी अपनी असलियत दिखा दी, इसीलिए सरकार ने भारत में तुर्किए के सरकारी न्यूज चैनल TRT WORLD का एक्स अकाउंट बंद करवा दिया है, ताकि वो भ्रम ना फैला पाए. इस कदम को भारत की नाराजगी के तौर पर देखा गया है. भारत सरकार ने अपने स्तर पर तुर्किए और अजरबैजान को एक संदेश देने की कोशिश कर रही है.
भारत-पाकिस्तान के 4 दिन के युद्ध में दुश्मन देशों के चेहरे उजागर हो गए हैं. इस युद्ध में तुर्की, अजरबैजान और चीन ने खुलकर पाकिस्तान का समर्थन किया है. इन तीनों देशों ने पाकिस्तानी आतंकवाद पर अपने दोहरे चरित्र का प्रदर्शन किया. सबसे ज्यादा शर्मनाक हरकत तो तुर्किए ने की. तुर्किए ने अपने ड्रोन्स से पाकिस्तान की मदद की और भारत के खिलाफ बड़ी साजिश की है. हालांकि, भारतीय सैलानियों और ट्रैवल एजेंसियों ने तुर्किए और अजरबैजान पर 'टूरिज़्म स्ट्राइक' कर दी है.
आंकड़े देखें तो इन दोनों देशों में जाकर भारतीय पर्यटक हर साल करोड़ों रुपए लुटाते हैं. पिछले साल ही तुर्किए और अजरबैजान में भारतीय सैलानियों ने 4 हजार करोड़ रुपये से ज्यादा खर्च किए थे. प्रति व्यक्ति के लिहाज से देखें तो इन दोनों देशों में भारतीय सैलानियों ने 1 लाख रुपये खर्च किया है.
भारत सरकार ले रही कड़ा एक्शन
दरअसल, इस युद्ध में पाकिस्तान ही नहीं, उसके दोस्तों ने भी अपनी असलियत दिखा दी, इसीलिए सरकार ने भारत में तुर्किए के सरकारी न्यूज चैनल TRT WORLD का एक्स अकाउंट बंद करवा दिया है, ताकि वो भ्रम ना फैला पाए. इस कदम को भारत की नाराजगी के तौर पर देखा गया है. भारत सरकार ने अपने स्तर पर तुर्किए और अजरबैजान को एक संदेश देने की कोशिश कर रही है, इधर, भारत के लोग भी पाकिस्तान के दोस्तों पर हमला बोल चुके हैं.
दुश्मन देशों में पैसे बर्बाद नहीं करेंगे भारतीय पर्यटक
इस वक्त सोशल मीडिया पर बायकॉट तुर्किए और बायकॉट अजरबैजान टॉप ट्रेंडिंग में चल रहा है. यानी लोगों ने तय कर लिया है कि वो भारत के दुश्मनों का साथ देने वाले देशों में पैसा बर्बाद नहीं करेंगे. ट्रैवल एजेंसीज ने भी तुर्किए और अजरबैजान के लिए बुकिंग बंद कर दी है.

ईरान-इजरायल युद्ध का आज 23वा दिन है. और तीन हफ्ते बाद ईरान ने अपनी पूरी रणनीति बदल दी है. अब वो सिर्फ सैन्य ठिकानों को तबाह नहीं कर रहा बल्कि दुनिया की अर्थव्यवस्था को खतरे में डाल रहा है. ताकि सभी पर दबाव बनाया जा सके. इजरायल ईरान के तेल ठिकानों पर हमले कर रहा है तो ईरान सऊदी अरब, कतर और कुवैत में तेल-गैस के ठिकानों को निशाना बना रहा है.












