
'तुम्हें क्लीन हवा भूल जानी पड़ेगी, दिल्ली NCR में आकर तो देखो...',वायरल हुआ पॉल्यूशन जिंगल
AajTak
दिल्ली एनसीआर में इन दिनों प्रदूषण से बुरा हाल है. ऐसे में दो लड़कों ने सरकार पर तंज करते हुए इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है. इसमें वह गाने के जरिए दिल्ली एनसीआर के हालात बयान कर रहे हैं.
दिवाली के पहले भी और फिर दिवाली की रात से राजधानी दिल्ली की हवा एक बार फिर बिगड़ी है. दिल्ली के कई इलाकों का वायु गुणवत्ता सूचकांक यानी एयर क्वालिटी इंडेक्स गंभीर श्रेणी में पहुंच चुका है. जिन इलाकों के एक्यूआई में बढ़त दर्ज की जा रही है, उनमें जहांगीरपुरी, आर के पुरम, ओखला, श्रीनिवासपुरी, आनंद विहार, वजीरपुर, बवाना, रोहिणी शामिल हैं. ये मुद्दा राजनीति की तरह ही आम लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गया है. उसी तरह चर्चा तो सोशल मीडिया पर भी होती है.
हाल में दो लड़कों ने दिल्ली एनसीआर में प्रदूषण को लेकर इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है. इसमें गाना गाकर प्रदूषण को लेकर सरकार पर तंज किया गया है. इंस्टाग्राम आई़डी @vaasudevam पर वीडियो में दोनों लड़के कव्वाली अंदाज में हारमोनियम और गिटार लिए छत पर खाट पर बैठे हैं.
वीडियो में आगे नुसरत फ़तेह अली ख़ान के गीत 'तुम्हें दिल्लगी भूल जानी पड़ेगी...' के तर्ज पर वह गाना गाना शुरू करते हैं- 'जल रही पराली है, बदल गई दिवाली है, ये काली चादर हर जगह , खांसी बनी कव्वाली है. तुम्हें क्लीन हवा भूल जानी पड़ेगी... दिल्ली NCR में आकर तो देखो. अस्थमा, ब्रोनकाइटिस से फिर न बचोगे, बिल हॉस्पिटल का घटाकर तो देखो. वोट मांगने जो नेता आते थे घर में ,फोन जरा उनको मिलाकर तो देखो..... यहां ब्रीदिंग नहीं आसान बस इतना समझ लीजिए, एक स्मॉग का दरिया है और डूब के जाना है.'
कुल मिलाकर इस गाने में पराली से लेकर दिवाली तक को प्रदूषण का जिम्मेदार तो बताया गया है लेकिन साथ में सरकार की नाकामी भी बताई गई है. ये पोस्ट पांच दिन पहले शेयर किया गया था. पोस्ट किए जाने के बाद से इसे 1.7 मिलियन से अधिक बार देखा जा चुका है. शेयर पर ढेरों लाइक्स और कमेंट्स भी हैं. एक यूजर ने लिखा, "शुरू से अंत तक, बहुत शानदार." दूसरे ने लिखा, 'पता नहीं हंसूं या रोऊं! वाह, क्या आवाज़ है.'

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










