
तहव्वुर राणा की टेरर स्टोरी के टॉप किरदार... ताज में हेडली, हाफिज से वैचारिक खुराक, 'चचा लखवी' से कसाब को कमांड
AajTak
भारत पर हुए सबसे बड़े आतंकी हमलों में से एक 26/11 मुंबई अटैक की कहानी इतनी आसान नहीं है. 64 साल का टेररिस्ट तहव्वुर राणा मुंबई हमले का मास्टरमाइंड तो है लेकिन इस आपराधिक गठजोड़ का असली सिरा पाकिस्तान जाता है जहां रावलपिंडी-कराची में बैठे ISI का नफरती अफसर मेजर इकबाल इस अटैक की स्क्रिप्ट लिख रहा था, तो हाफिज सईद जेहाद के नाम पर नए-नए रंगरूटों को वैचारिक खुराक दे रहा था.
कौन इनकार करेगा कि कानून के हाथ नहीं लंबे होते हैं? मुंबई में 26/11 को हुए स्तब्धकारी आतंकी हमले का एक बड़ा किरदार भारत सरकार के शिकंजे में है. NIA के अफसरों ने जब इस अटैक की फाइलें खोलीं तो कड़ियां उन दरिंदों तक गई जो पाकिस्तान में इज्जत की चादर ओढ़कर मजहब के नाम पर जिहाद की फैक्टरी चला रहे थे. पाकिस्तानी की एजेंसी ISI इन्हें पाल पोस रही था और दुनिया के सामने अमनपसंद पाकिस्तानी मौलवी- मुल्ला का तमगा दे रही थी. NIA की जांच आगे बढ़ी तो इस हमले में नाम आया- आतंकी संगठन लश्कर-ए-तौयबा और हूजी के सदर हाफिज मुहम्मद सईद, जकी उर रहमान लखवी, इलियास कश्मीरी और मेजर अब्दुर्रहमान उर्फ पाशा का.
भारत पर हुए सबसे बड़े आतंकी हमलों में से एक मुंबई अटैक की कहानी इतनी आसान नहीं है. 64 साल का पाकिस्तानी मूल का कनाडाई नागरिक और वहशी टेररिस्ट तहव्वुर राणा मुंबई हमले का मास्टरमाइंड तो है लेकिन इस आपराधिक गठजोड़ का असली सिरा पाकिस्तान जाता है जहां रावलपिंडी में बैठे ISI के नफरती अफसर इस अटैक की स्क्रिप्ट लिख रहे थे.
अब सालों के कानूनी प्रयासों और कूटनीतिक एगेंजमेंट के बाद आतंकी तहव्वुर हुसैन राणा को अमेरिका से प्रत्यर्पित कर भारत लाया गया है. मुंबई हमला 2008 में 26 नंवबर को हुआ था. इस हमले में में अमेरिकी, इजरायली नागरिकों समेत 166 लोग मारे गए और 238 से अधिक घायल हुए थे.
इस मामले में भारत की प्रीमियम जांच संस्था राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने 11 नवंबर 2009 को केस दर्ज किया था. आतंकी तहव्वुर राणा, डेविड कोलमैन हेडली उर्फ दाऊद गिलानी और लश्कर-ए-तैयबा और हरकत-उल-जिहादी-इस्लामी (HUJI) के आतंकियों के साथ मिलकर मुंबई हमले को अंजाम देने के लिए आपराधिक साजिश रची थी.
भारत सरकार ने लश्कर-ए-तैयबा और HUJI को गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम 1967 के तहत आतंकी संगठन घोषित कर रखा है.
गौरतलब है कि तहव्वुर राणा 26/11 अटैक केस में तीसरा वो शख्स है जिसे भारत की न्यायपालिका के सामने प्रस्तुत किया गया है और उसे अपने गुनाहों की सजा देने के लिए निष्पक्ष, संतुलित और पारदर्शी प्रक्रिया अपनाई जा रही है. इससे पहले इस केस में आतंकी कसाब को मौत की सजा दी जा चुकी है और भारत के जेल में बंद अबु जुंदाल कानूनी कार्रवाई का सामना करना पड़ रहा है.

युद्ध को लेकर आखिर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप चाहते क्या हैं, उनकी रणनीति क्या है? दुनिया के मन में ऐसे कई सवाल उठ रहे हैं. एक ओर ट्रंप ने ईरान में सत्ता परिवर्तन और अच्छी बातचीत होने और होर्मुज पर गिफ्ट मिलने की बात की है. पाकिस्तान के जरिये ईरान को 15 सूत्री प्रपोजल भेजे जाने का भी दावा है. तो दूसरी ओर पश्चिम एशिया में अमेरिकी सैनिकों की तैनाती बढ़ रही है. अमेरिका के 1000 अतिरिक्त हवाई सैनिक वहां भेजे जाने की रिपोर्ट्स हैं. पिछले हफ्ते 3 युद्धपोतों के साथ अतिरिक्त नौसैनिकों के रवाना होने की खबर आई थी. अमेरिकी कैंप से आ रहे विरोधाभाषी दावों के बीच ईरान के तेवर कड़े हैं. ईरान बातचीत से इनकार कर रहा है.

Indore Viral Video Truth: इंदौर में पेट्रोल-डीजल की किल्लत की अफवाहों के बीच 149 रुपये लीटर पेट्रोल बिकने के एक वीडियो ने आग में घी डालने का काम किया. सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो ने न केवल जनता को डराया, बल्कि प्रशासन की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े कर दिए. हालांकि, जब जांच हुई तो कहानी के पीछे का तकनीकी सच कुछ और ही निकला.

आज का दंगल ईरान युद्ध को लेकर भारत में चल रही तैयारी पर है. ईरान जंग के हालात को देखते हुए सरकार ने दिल्ली में बड़ी बैठक बुलाई है. पार्लियामेंट हाउस में ये बैठक थोड़ी देर में शुरू होने वाली है जिसमें सभी दलों के 2-2 प्रतिनिधियों को बुलाया गया है. ये बैठक रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हो रही है जिसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, विदेश मंत्री एस जयशंकर, संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजीजू और ऊर्वरक मंत्री जेपी नड्डा समेत विदेश सचिव भी शामिल रहेंगे.

ईरान ने बहुत बड़ा दावा किया है ईरान का कहना है कि उसने अमेरिकी नौसेना ने यूएसएस अब्राहम लिंकन विमानवाहक पोत पर हमला किया है ईरान ने अमेरिका के इस एयर क्राफ्ट कैरियर पर क्रूज मिसाइल हमले का दावा किया है. अमेरिका की तरफ से इस हमले पर अभी तक कुछ नहीं कहा गया है. USS अब्राहम लिंकन परमाणु इंजन से चलने वाले निमित्ज श्रेणी का विमानवाहक पोत है. विमानवाहक पोत होने का मतलब एक ऐसे जंगी जहाज होने से है जिसपर फाइटर जेट उतर सकते हैं, यहां डेरा डाल सकते हैं और यहां से उड़ान भर सकते हैं.

मेट्रो की छत फाड़कर नीचे निकला बोरवेल... 100 फीट नीचे बनी सुरंग में हुआ 6 इंच का छेद, ठेकेदार पर केस
पुणे के शिवाजी रोड इलाके में एक निजी बोरवेल की खुदाई के दौरान पुणे मेट्रो की भूमिगत सुरंग में छेद होने का सनसनीखेज मामला सामने आया है. इस लापरवाही ने न केवल करोड़ों की मेट्रो परियोजना की सुरक्षा पर सवाल खड़े किए हैं, बल्कि एक बड़े हादसे को भी न्योता दे दिया था.








