तमिलनाडु के मंत्री की बर्खास्तगी पर केरल के राज्यपाल ने सुनाया अपना किस्सा, जानिए क्या हुआ था
AajTak
तमिलनाडु के राज्यपाल आरएन रवि ने गुरुवार को मंत्री सेंथिल बालाजी को बर्खास्त करने का आदेश जारी किया. आचोलना होने पर कुछ ही घंटों के बाद आदेश वापस ले लिया गया. इसको लेकर राज्यपाल विपक्ष के निशाने पर हैं. इस बीच अब केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने भी मंत्री की बर्खास्तगी से जुड़े अपने एक किस्से को याद किया है.
तमिलनाडु के राज्यपाल मंत्री सेंथिल बालाजी की बर्खास्तगी का आदेश जारी करने के बाद से लगातार निशाने पर हैं. गृह मंत्रालय के हस्तक्षेप के बाद भले ही मंत्री की बर्खास्तगी के फैसले पर राज्यपाल ने रोक लगा दी है, मगर ये मामला शांत होने का नाम नहीं ले रहा है. एक तरफ तमिलनाडु सरकार राज्यपाल पर गंभीर आरोप लगा रही है, तो वहीं विपक्षी नेता भी इस फैसले को असंवैधानिक करार दे रहे हैं.
इस सबके बीच केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने भी अपना एक किस्सा साझा किया है. उन्होंने बताया कि मैंने केरल के वित्त मंत्री को बर्खास्त करने के लिए मुख्यमंत्री को पत्र लिख दिया था. हालांकि, राज्यपाल आरिफ ने इसे तमिलनाडु के मामले से अलग बताया है. दरअसल, पिछले साल अक्टूबर में केरल के राज्यपाल आरिफ और पिनारई सरकार के बीच वित्त मंत्री को लेकर तनातनी देखने को मिली थी.
केरल के वित्त मंत्री के भाषण से शुरू हुआ था विवाद
विवाद वित्त मंत्री के एक भाषण के बाद शुरू हुआ था, जिसमें उन्होंने राज्यपाल को टारगेट करते हुए कहा था कि जो लोग उत्तर प्रदेश जैसे स्थानों से आ रहे हैं, उनके लिए केरल के विश्वविद्यालयों को समझना मुश्किल है. तब आरिफ मोहम्मद ने कहा था कि वित्त मंत्री का बयान केरल और भारतीय संघ के अन्य राज्यों के बीच खाई पैदा करता है और गलत धारणा पेश करता है कि भारत के अलग-अलग राज्यों में उच्च शिक्षा की अलग-अलग प्रणाली है.
'नाराजगी का मतलब बर्खास्तगी नहीं'
अब तमिलनाडु में राज्यपाल और सरकार के बीच चल रहे टकराव के बीच केरल के गवर्नर आरिफ मोहम्मद खान ने पिछले साल वित्त मंत्री केएन बालगोपाल से नाराजगी जाहिर करने को सही ठहराया है. हालांकि उन्होंने ये भी कहा कि मंत्री से नाराजगी का मतलब उनकी बर्खास्तगी नहीं है.

गुजरात के नवसारी जिले के चिखली तालुका में 38 वर्षीय एक व्यक्ति को अपनी लिव-इन पार्टनर की 13 और 14 वर्षीय दो नाबालिग बेटियों से बार-बार बलात्कार करने और उनमें से एक को गर्भवती करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है. पुलिस के अनुसार, जब 14 वर्षीय लड़की को पेट दर्द हुआ तो मेडिकल जांच में उसकी गर्भावस्था का पता चला. इसके बाद दोनों लड़कियों ने खुलासा किया कि आरोपी पिछले कई महीनों से उनके साथ बार-बार बलात्कार कर रहा था.

जंगल में बंदरों के साथ क्रूरता... गले और जबड़े में धंसे मिले नुकीले तीर, आरोपियों पर 25 हजार का इनाम
महाराष्ट्र के ठाणे जिले में स्थित येऊर जंगल में दो बंदरों को तीर मारकर घायल कर दिया गया. यह मामला सामने आया तो खबर वन विभाग के अधिकारियों तक पहुंची. अब इस मामले को लेकर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर तीन टीमें गठित की गई हैं. वहीं आरोपियों के बारे में जानकारी देने वालों के लिए 25,000 का इनाम घोषित किया गया है.

डोनाल्ड ट्रंप के दोबारा अमेरिका की सत्ता में काबिज होने के बाद से ही दुनिया उनके लिए गए बड़े फैसलों से दो-चार हो रही है. इसमें रेसिप्रोकल टैरिफ, वेनेजुएला के राष्ट्रपति को बंधक बनाए जाने, नोबल पुरस्कार या इजरायल के साथ मिलकर ईरान पर हमले का हालिया फैसले शामिल है. कुल मिलाकर दुनियाभर में राष्ट्रपति ट्रंप की मनमानी की चर्चा जोरों पर है. इसी पर आधारित है 'सो सॉरी' का ये गुदगुदा देने वाला एपिसोड.

आंध्र प्रदेश के मार्कपुरम जिले में एक भीषण सड़क हादसे में 10 लोगों की मौत हो गई. रायवरम के पास लकड़ी की खदानों के नजदीक एक ट्रक ने एक निजी ट्रैवल बस को टक्कर मार दी. अचानक लगी आग में बस पूरी तरह जलकर खाक हो गई. इस घटना में 10 लोग जिंदा जल गए सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल कर्मियों मौके पर पहुंचकर बचाव अभियान शुरू किया. दुर्घटना के समय बस में कितने लोग सवार थे, इसकी अभी पुष्टि नहीं हो पाई है.









