
डॉक्टर ने बनाई जुगाड़ की मशीन, हवा से खींच कर मरीज को दे रहे इमरजेंसी ऑक्सीजन
AajTak
एमपी के आगर मालवा जिले में मरीजों को लगातार ऑक्सीजन की कमी दिखी तो सरकारी अस्पताल के डॉक्टर और कर्मचारी ने बना दी मरीजों को प्राण वायु हवा देने वाली जुगाड़ की कम्प्रेशर मशीन. जी हां, इस मशीन से ऑक्सीजन को वायुमंडल से खींच कर मरीज को दिया जा सकता है जिससे अचानक इमरजेंसी में कुछ हद तक मदद मिल सकती है.
एमपी के आगर मालवा जिले में मरीजों को लगातार ऑक्सीजन की कमी दिखी तो सरकारी अस्पताल के डॉक्टर और कर्मचारी ने बना दी मरीजों को प्राण वायु हवा देने वाली जुगाड़ की कम्प्रेशर मशीन. जी हां, इस मशीन से हवा को वायुमंडल से खींच कर मरीज को दिया जा सकता है जिससे अचानक इमरजेंसी में कुछ हद तक मदद मिल सकती है. आपको 3 इडियट फ़िल्म का सीन तो याद होगा जिसमें फ़िल्म कलाकार आमिर खान इमरजेंसी होने पर डिलीवरी के लिए वैक्यूम वाली मशीन बना देता है. ठीक ऐसी ही सोच लेकर आगर मालवा जिले के सुसनेर के सरकारी अस्पताल में पदस्थ डाक्टर ने ऑक्सीजन कमी के दूर करने के लिए एक मशीन का जुगाड़ कर दिया है. अस्पताल आ रहे गंभीर मरीजों को ऑक्सीजन की कमी से जूझता देख डाक्टर ब्रज भूषण पाटीदार ने डेंटल अस्पताल में काम में आने वाले कम्प्रेशर मशीन में कुछ मॉडिफिकेशन कर एक ऐसी मशीन का जुगाड़ किया जिससे वायुमंडल की हवा को खींचकर मरीज को प्रेशर से दिया जाए तो उसकी ऑक्सीजन की कमी को कुछ हद तक पूरा किया जा सकता है.
इलेक्ट्रिक गाड़ियों के साथ सबसे बड़ी चुनौती उन्हें चार्ज करने की होती है. रेंज एंजायटी जैसे शब्द इसी चिंता से निकले हैं, जहां लोगों को ये डर सताता रहता है कि जाने कब उनकी कार बंद हो जाए और उसे चार्ज कहां करेंगे. इसका निदान चीनी कंपनियां तेजी से खोज रही हैं. एक चीनी कंपनी ने सिर्फ 11 मिनट में फुल चार्ज होने वाली सोडियम-आयन बैटरी तैयार की है.

Wobble K Series LED TV Review: कम कीमत में बड़ी स्क्रीन चाहते हैं, तो मार्केट में अब कई ऑप्शन मिलते हैं. ऐसा ही एक टीवी हमने पिछले दिनों इस्तेमाल किया है, जो दमदार फीचर्स के साथ आता है. हम बात कर रहे हैं वॉबल के 65-इंच के टीवी की. ये टीवी 40W के साउंड आउटपुट के साथ आता है. आइए जानते हैं ये टीवी किनके लिए अच्छा ऑप्शन है.











