
डेटा चोरी से ब्लैकमेलिंग तक: आपके स्मार्टफोन का वो काला सच जो आप जानना नहीं चाहते
AajTak
भारत में डेटा प्राइवेसी को लेकर अवेयरनेस की काफी कमी है. लगातार लोगों के साथ स्कैम हो रहे हैं और साइबर क्रिमिनल्स अल अलग हथकंडे यूज करके यूजर्स को भारी नुकसान पहुंचा रहे हैं.
'मुझे फ़र्क़ नहीं पड़ता, क्योंकि मैं ग़लत कुछ नहीं कर रहा हूं' यह तर्क कई बार सुनने को मिलता है जब लोग मोबाइल और डेटा प्राइवेसी की बात करते हैं. कई लोग ये भी कहते हुए पाए जाते हैं कि Privacy is a myth. लेकिन क्या वाकई यह सोच सही है? आइए समझते हैं कि आपकी हर बातचीत तकनीक के जरिये ट्रैक की जा सकती है और इसका मतलब सिर्फ़ ऐड्स ही दिखाना नहीं होता है.
भारत में डेटा प्राइवेसी को लेकर अवेयरनेस की भारी कमी है. अक्सर लोग किसी को भी आधार डिटेल्स देने से भी नहीं हिचकते हैं, जबकि ये आधार डेटा प्राइवेसी के हिसाब से काफी महत्वपूर्ण है. आधार के साथ आपकी कुछ और जानकारी साइबर क्रिमिनल्स को मिल जाए तो आपका अकाउंट खाली कर सकते हैं. हर दिन ऐसी खबरें आती रहती हैं.
क्यों बढ़ रहे हैं डिजिटल अरेस्ट जैसे स्कैम्स?
इन दिनों भारत में साइबर क्राइम क्यों बढ़ रहे हैं? क्यों लोगों को कोई भी साइबर क्रिमिनल आसानी से डिजिटली अरेस्ट कर ले रहे हैं? इसकी वजह ये है कि लगातार कई सालों से लोग अपना डेटा आसानी से किसी को भी दे रहे हैं.
साइबर क्रिमिनल्स की प्लानिंग काफी स्लो होती है, यानी सालों साल तक किसी डेटा सेट पर काम करते हैं और उसके बाद उसेे एक्स्प्लॉइट करते हैं. यानी अगर आपका डेटा 5 साल पहले कहीं लीक हुआ था तो मुमकिन है आपके साथ आज या अगले साल स्कैम हो सकता है. क्योंकि आपका डेटा कभी भी किसी साइबर क्रिमिनल के हाथ लग सकता है.
फोन खुद ही कैसे बन रहा खतरा? आपकी बातचीत, आपका डेटा

इलेक्ट्रिक गाड़ियों के साथ सबसे बड़ी चुनौती उन्हें चार्ज करने की होती है. रेंज एंजायटी जैसे शब्द इसी चिंता से निकले हैं, जहां लोगों को ये डर सताता रहता है कि जाने कब उनकी कार बंद हो जाए और उसे चार्ज कहां करेंगे. इसका निदान चीनी कंपनियां तेजी से खोज रही हैं. एक चीनी कंपनी ने सिर्फ 11 मिनट में फुल चार्ज होने वाली सोडियम-आयन बैटरी तैयार की है.

Wobble K Series LED TV Review: कम कीमत में बड़ी स्क्रीन चाहते हैं, तो मार्केट में अब कई ऑप्शन मिलते हैं. ऐसा ही एक टीवी हमने पिछले दिनों इस्तेमाल किया है, जो दमदार फीचर्स के साथ आता है. हम बात कर रहे हैं वॉबल के 65-इंच के टीवी की. ये टीवी 40W के साउंड आउटपुट के साथ आता है. आइए जानते हैं ये टीवी किनके लिए अच्छा ऑप्शन है.











