
ठाकरे परिवार से कैसे छिन गया 'शिवसेना नाम' और 'सिंबल'? उद्धव को क्या नुकसान, शिंदे को कितना फायदा होगा?
AajTak
महाराष्ट्र की सियासत में बड़ा उलटफेर हो गया है. चुनाव आयोग ने एकनाथ शिंदे के गुट को ही 'असली शिवसेना' माना है. आयोग ने शिवसेना का नाम और पार्टी सिंबल धनुष-बाण एकनाथ शिंदे को दे दिया है. इसे उद्धव ठाकरे के लिए बड़ा झटका और एकनाथ शिंदे के लिए बड़ी जीत माना जा रहा है. ऐसे में जानना जरूरी है कि ठाकरे परिवार के हाथ से शिवसेना कैसे निकल गई? अब आगे क्या होगा?
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे का धड़ा ही 'असली शिवसेना' है. चुनाव आयोग ने 'शिवसेना' का नाम और 'सिंबल' एकनाथ शिंदे को दे दिया है. शुक्रवार को 78 पन्नों के फैसले में चुनाव आयोग ने पार्टी का नाम 'शिवसेना' और सिंबल 'धनुष और बाण' एकनाथ शिंदे गुट को दे दिया. आयोग ने ये भी बताया कि पिछले साल अक्टूबर में शिंदे गुट को जो पार्टी का नाम 'बालासाहेबांची शिव सेना' और सिंबल 'दो तलवार और एक ढाल' दिया था, उसे अब फ्रीज कर दिया जाएगा.
हालांकि, उद्धव ठाकरे ने इसे सुप्रीम कोर्ट में चुनौती जरूरी दी है. लेकिन चुनाव आयोग का ये फैसला एक ओर जहां उद्धव ठाकरे और उनके समर्थकों के लिए बड़ा झटका है तो दूसरी ओर शिंदे गुट के लिए ये बड़ी जीत है. उद्धव ठाकरे ने चुनाव आयोग के इस फैसले को 'लोकतंत्र की हत्या' करने जैसा बताया है. वहीं, मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने इसे 'सच्चाई की जीत' कहा है.
पिछले साल जून में एकनाथ शिंदे ने उद्धव ठाकरे से बगावत कर दी थी. शिंदे शिवसेना के 55 में से 40 विधायकों को अपने साथ ले गए थे और बीजेपी के साथ मिलकर सरकार बना ली थी. इस सरकार में एकनाथ शिंदे मुख्यमंत्री बने और बीजेपी के देवेंद्र फडणवीस डिप्टी सीएम. महाराष्ट्र में हुए इस सियासी बदलाव के बाद से ही उद्धव ठाकरे और एकनाथ शिंदे के बीच 'असली शिवसेना' की लड़ाई चल रही थी.
शिंदे ही क्यों 'असली' शिवसेना?
- अपने फैसले में चुनाव आयोग ने बताया है कि शिंदे गुट को ही 'असली शिवसेना' क्यों माना गया है? चुनाव आयोग ने बताया कि एकनाथ शिंदे के पास 55 में से 40 विधायकों और लोकसभा के 18 में से 13 सांसदों का समर्थन है.
- अपने आदेश में चुनाव आयोग ने बताया, शिंदे के समर्थन में जो 40 विधायक हैं, उन्हें 2019 के विधानसभा चुनाव में 36.57 लाख यानी 76 फीसदी वोट मिले थे. जबकि, ठाकरे गुट के पास जो 15 विधायक हैं, उन्हें 11.25 यानी लगभग 23.5 फीसदी वोट ही मिले थे.

यूपी में जल जीवन मिशन में लापरवाही पर सरकार ने बड़ा एक्शन लिया है. 12 जिलों के 26 इंजीनियरों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 12 को निलंबित किया गया, जबकि अन्य पर जांच, नोटिस और तबादले की कार्रवाई हुई है. खराब गुणवत्ता, धीमी प्रगति और शिकायतों के बाद यह कदम उठाया गया. सरकार ने स्पष्ट किया है कि हर घर नल योजना में किसी भी तरह की लापरवाही अब बर्दाश्त नहीं की जाएगी.

कड़क है नॉर्थ बंगाल की चुनावी चाय! 54 सीटों में छुपा सत्ता का स्वाद, स्विंग वोटर्स करेंगे असली फैसला
उत्तर बंगाल की 54 सीटें पश्चिम बंगाल की सत्ता की चाबी मानी जाती हैं, जहां चुनावी ‘चाय’ का स्वाद हर बार बदलता है. टीएमसी और बीजेपी के बीच सीधी टक्कर में यह इलाका स्विंग जोन की भूमिका निभाता है. चाय बागान, पहाड़ी राजनीति, आदिवासी और राजवंशी वोटबैंक जैसे कई फैक्टर नतीजों को प्रभावित करते हैं. छोटे वोट शिफ्ट भी यहां बड़ा असर डाल सकते हैं, जिससे तय होगा कि राज्य की सत्ता किसके हाथ जाएगी.

मर तो वो 13 साल पहले गया था लेकिन मौत सचमुच तब उसके हिससे में आई जब इस चिता में लेटने के बाद जब हरीश की आत्मा की लाइट यानी रोशनी चिता से उठती इस आग के साथ मिलकर हमेशा-हमेशा के लिए ये दुनिया छोड़ गई. पर इस दुनिया को छोड़ने से पहले हरीश आजादा भारत के इतिहास का पहला भारतीय बन गया जिसे अदालत और अस्पताल ने मिलकर मां-बाप की इच्छा को ध्यान में रखते हुए इच्छामृत्यु दी.










