
ट्रंप की टैरिफ लिस्ट में भारत भी... 2 अप्रैल की तारीख तय, जानिए Reciprocal Tariff के बारे में सबकुछ
AajTak
What Is Reciprocal Tariff: अमेरिका में राष्ट्रपति पद के चुनाव प्रचार के दौरान डोनाल्ड ट्रंप ने रेसिप्रोकल टैरिफ का जिक्र किया था और अब वे एक के बाद एक तमाम देशों पर इसे लागू करते जा रहे हैं. ट्रंप की लिस्ट में चीन, कनाडा, मेक्सिको के साथ ही भारत का भी नाम है.
दुनिया में सबसे बड़े ट्रेड वॉर (Trade War) की शुरुआत हो चुकी है और इस बीच बुधवार को अमेरिका में संसद को संबोधित करते हुए US President Donald Trump ने भारत पर टैरिफ लगाने को लेकर बड़ी बात कही. उन्होंने अपने संबोधन में दो बार भारत का जिक्र करते हुए कहा कि चीन, मेक्सिको और कनाडा के साथ ही भारत भी अमेरिका पर भारी टैरिफ लगाता है, जो ठीक नहीं है. ट्रंप ने औपचारिक रूप से टैरिफ लागू होने की तारीख भी तय कर दी है, जो 2 अप्रैल 2025 है. आइए जानते हैं कि क्या होता है ये रेसिप्रोकल टैरिफ (Reciprocal Tariff), जिसने पूरी दुनिया में हलचल मचा दी है.
ट्रंप बोले- 'भारत 100% टैरिफ लगाता है...' सबसे पहले बताते हैं अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपनी स्पीच में भारत को लेकर क्या-क्या कहा? तो बता दें भारत का दो बार नाम लेते हुए Donald Trump ने कहा कि भारत हम 100 फीसदी टैरिफ लगाता है. ये कतई ठीक नहीं है. उन्होंने टैरिफ वॉर की औपचारिक घोषणा करते हुए कहा कि अब जो भी देश अमेरिका पर टैरिफ लगाएगा.
ट्रंप ने अमेरिका पर टैरिफ लगाने वाले कुछ देशों के नाम भी गिनाए और कहा कि औसतन, यूरोपीय यूनियन, चीन, ब्राजील, भारत, मैक्सिको और कनाडा हम पर टैरिफ लगाते हैं. क्या आपने इनके बारे में सुना है? और अनगिनत अन्य देश हमसे बहुत ज्यादा टैरिफ़ वसूलते हैं, जितना हम उनसे वसूलते हैं. यह बहुत अनुचित है.
2 अप्रैल से रेसिप्रोकल टैरिफ लागू डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि अमेरिका पर टैरिफ लगाने वाले देशों पर आगामी 2 अप्रैल से अमेरिका भी उतना ही टैरिफ लगाएगा, न कम और न ज्यादा. US Congress में अपने संबोधन में उन्होंने ये भी कहा कि हमारा प्लान पहले रेसिप्रोकल टैरिफ को 1 अप्रैल को लागू करने का था, लेकिन मैं ये बिल्कुल नहीं चाहता था कि इसे लेकर अप्रैल फूल डे से जोड़कर देखा जाए.
Trump ने कहा कि यदि आप अमेरिका में अपना उत्पाद नहीं बनाते हैं, तो आपको टैरिफ का भुगतान करना होगा, और कुछ मामलों में बहुत बड़ा टैरिफ लागू होगा. अन्य देशों ने दशकों से हमारे खिलाफ टैरिफ का इस्तेमाल किया है और अब हमारी बारी है. इसके साथ ही ट्रंप ने सख्ती दिखाते हुए कहा कि अगर ये देश हमें अपने बाजार से बाहर रखने के लिए नॉन-मॉनेट्री टैरिफ लगाते हैं, तो हम उन्हें अपने बाजार से बाहर रखने के लिए भी ऐसा ही करेंगे. अमेरिकी राष्ट्रपति के मुताबिक, इस कदम से अमेरिका को खरबों डॉलर का प्रोडक्शन करने में मदद मिलेगी और इसके साथ ही रोजगार को बढ़ावा भी मिलेगा.
क्या है ये रेसिप्रोकल टैरिफ? ग्लोबल ट्रेड वॉर के बीच ये जान लेना जरूरी है कि जिस रेसिप्रोकल टैरिफ या पारस्परिक टैरिफ पर ट्रंप इतना जोर दे रहे हैं, वो आखिर है क्या? तो बता दें कि टैरिफ उन करों (Taxes) को कहा जाता है, जो किसी देश द्वारा दूसरे देश से आयातित वस्तुओं पर लगाए जाते हैं. यानी जो देश अमेरिकी सामान पर जितना टैरिफ लगाएगा, अमेरिका भी उस देश के सामान पर उतना ही टैरिफ लगाएगा. ट्रंप ने राष्ट्रपति चुनाव के प्रचार के दौरान रेसिप्रोकल टैरिफ को लेकर कहा था, 'जैसे को तैसा, एक टैरिफ के बदले दूसरा टैरिफ, वही सटीक अमाउंट.'

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) ने 10वीं कक्षा का फाइनल रिजल्ट 2026 घोषित कर दिया है. इस वर्ष लगभग 10 लाख छात्र परीक्षा में शामिल हुए. परिणाम आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in और rajresults.nic.in पर लाइव कर दिए गए हैं. बोर्ड ने मूल्यांकन प्रक्रिया रिकॉर्ड समय में पूरी की है ताकि नया शैक्षणिक सत्र एक अप्रैल से शुरू हो सके.

मिड मार्च में तेज़ गर्मी महसूस हो रही थी. ये सिलसिला पिछले कई दिनों से जारी था. लेकिन फिर बारिश ने ऐसी दस्तक दी है कि पहाड़ों और मैदानों में ठंड लौट आई है. ये सब वेस्टर्न डिस्टर्बेंस की वजह से हुआ. IMD के मुताबिक, पश्चिमी विक्षोभ के कारण पहाड़ी क्षेत्रों में 29 मार्च तक बर्फबारी और बारिश जारी रहेगी.

पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए गाजियाबाद पुलिस ने नौशाद अली को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया. वह पंचर की दुकान की आड़ में जासूसी कर रहा था. इस गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पकड़े जा चुके हैं. गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की फोटो-वीडियो पाकिस्तान भेजता था. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. 50 सोलर कैमरे लगाने की योजना थी, जिनमें से कुछ बरामद कर जांच जारी है.










