
टैरो राशिफल 28 फरवरी 2024: मीन राशि वाले शुरू कर सकते हैं कोई नया व्यवसाय, प्रेम संबंध में आएगी मधुरता
AajTak
tarot horoscope 28 February: आप लोगों की आलोचना करना कम कर देंगे. उनके साथ अच्छा व्यवहार करेंगे लोग आपके इस बदले हुए रूप से बहुत प्रसन्न होंगे. आपके परिजन, आपके मित्र आपके बदले हुए व्यवहार की तारीफ करेंगे.
मीन (Pisces):- Cards:-Nine of Cups
आपकी कोई महत्वाकांक्षा पूर्ण होने जा रही है. इस महत्वाकांक्षा का आपने काफी लंबे समय इंतजार किया है और इसको पूरे करने के लिए आपने बहुत प्रयास किए हैं. कोई नया रिश्ता ,नौकरी की सूचना और किसी नए व्यवसाय का अवसर आपके जीवन में प्रवेश करने वाला है. आने वाला समय आपके लिए बहुत अनुकूल रहेगा. आप जिस भी कार्य को शुरू करने की सोचेंगे वह कार्य आसानी से शुरू हो सकेगा. आपका जीवन देखने का नजरिया बदल जाएगा. अभी तक आप चीजों को परखते वक्त उनमें बहुत नफा नुकसान देखते थे. अब आप चीजों को परखते वक्त उनमें पाए जाने वाली अच्छी बातों को पहले देखेंगे.
आप लोगों की आलोचना करना कम कर देंगे. उनके साथ अच्छा व्यवहार करेंगे लोग आपके इस बदले हुए रूप से बहुत प्रसन्न होंगे. आपके परिजन, आपके मित्र आपके बदले हुए व्यवहार की तारीफ करेंगे. आप भी खुश होंगे कि थोड़े से परिवर्तन करके अपने लोगों को कितना प्रभावित कर दिया. आपका प्रेम संबंधों में मधुरता आएगी. वैवाहिक जीवन भी अच्छा रहेगा. विवाह संबंधी कोई प्रस्ताव आपके जीवन में आ सकता है. ये प्रस्ताव आप दोनों की उन्नति के लिए बेहतर रहेगा। मित्रों के साथ किसी आनंदमय यात्रा पर जाने की योजना बना सकते हैं. परिजनों के साथ समय व्यतीत करेंगे. ईर्ष्या ,द्वेष ,जलन यह सब चीज आपको नकारात्मक विचारों की तरफ लेकर जाती है.

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










