
टेस्ट में नंबर कम आए तो मां का चढ़ा पारा, बनी हैवान, बेटी को दी ये खौफनाक सजा
AajTak
एक महिला ने Quora पर बताया कि कैसे क्लास टेस्ट में कम नंबर आने पर उसने अपनी बेटी को बुरी सजा दी है. उसने पूरे गर्व के साथ बेटी पर अपनी सख्ती को डीटेल में बताया. बदले में लोगों ने उन्हें काफी भला बुरा कहा.
दुनिया में कई लोग अपने बच्चे की पढ़ाई लिखाई को लेकर खासा चिंतित रहते हैं. ऐसे लोग बच्चों पर काफी सख्ती रखते हैं और पढ़ाई में मामूली कोताही पर भी सजा देने से नहीं चूकते. ऐसा ही कुछ एक महिला ने अपनी बेटी के साथ किया और खुद इसके बारे में सोशल मीडिया पर बताया भी.
बेटी को क्लास में मिला बी ग्रेड तो...
महिला ने Quora पर बताया कि कैसे क्लास टेस्ट में कम नंबर आने पर उसने अपनी बेटी को बुरी सजा दी है. उसने पूरे गर्व के साथ बेटी पर अपनी सख्ती को डीटेल में बताया. दरअसल, उसकी बेटी को ए ग्रेड नहीं मिला था जिससे वह भड़क गई थी.
महिला ने लिखा- 'मेरी 15 वर्षीय बेटी को आज क्लास टेस्ट में बी ग्रेड मिला. ऐसे में मैंने उसका फोन, लैपटॉप, टीवी, बेडरूम का दरवाजा, बिस्तर, तकिए और कंबल दो सप्ताह के लिए छीन लिए हैं. क्या मुझे और कुछ करना चाहिए था?'
'आप बच्चों के लायक नहीं हैं...'
उनकी पोस्ट पर कमेंट करते हुए, एक यूजर ने कहा- "आप एक राक्षस हैं. ए और बी सबसे अच्छे ग्रेडों में से एक है, आपकी उम्मीदें बहुत अधिक हैं. और न केवल उसका फोन, बल्कि उसका बिस्तर, तकिए और कंबल भी आपने ले लिए हैं?!

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.

Aaj 23 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 23 मार्च 2026, दिन- सोमवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, पंचमी तिथि शाम 18.38 बजे तक फिर षष्ठी तिथि, कृतिका नक्षत्र रात 20.49 बजे तक फिर रोहिणी नक्षत्र, चंद्रमा- वृष में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.03 बजे से दोपहर 12.52 बजे तक, राहुकाल- सुबह 07.53 बजे से सुबह 09.25 बजे तक, दिशा शूल- पूर्व.











