
टुडेज चाणक्य Exit Polls: 51 सीटों के साथ खत्म होगा बीजेपी का 27 साल का सूखा, 19 सीटों पर सिमट सकती है AAP!
AajTak
टुडेज चाणक्य का एग्जिट पोल कहता है कि दिल्ली में अबकी बीजेपी 51 सीट तक जीत सकती है, AAP को 19 सीट तक मिल सकती है. कांग्रेस समेत अन्य का खाता भी नहीं खुल सकता है. तो क्या यही वजह है कि बीजेपी संजय सिंह के आरोपों को नतीजों से पहले हार की हताशा का परिणाम बता रही है.
दिल्ली चुनाव के नतीजे 8 फरवरी को सामने आएंगे, लेकिन इससे पहले एग्जिट पोल्ट के आंकड़े सामने आए गए हैं. एग्जिट पोल्स की पहली बड़ी बात ये है कि बीजेपी 27 साल बाद दिल्ली में वापसी कर सकती है. दूसरी बड़ी बात- बीजेपी अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन दिल्ली में कर सकती है. 1993 में बीजेपी ने 49 सीट जीती थी, लेकिन एग्जिट पोल्स कहते हैं कि अबकी 51 सीट तक बीजेपी जा सकती है. तीसरी बड़ी बात ये है कि बड़े उम्मीदवारों की विधानसभा सीट पर उलटफेर का दावा एग्जिट पोल में दिखाया गया है. चौथी बड़ी बात- आम आदमी पार्टी के वोट शेयर में बड़ी गिरावट देखने को मिल सकती है. 10 फीसदी तक वोट घट सकता है. पांचवीं बड़ी बात-10 साल की एंटी इन्कंबेंसी ने आम आदमी पार्टी के उस वोट बैंक को नुकसान पहुंचाया जो अब तक रिकॉर्ड सीट दिलाते रहे, यानी कोर वोट बैंक में नुकसान हो सकता है. छठी बड़ी बात- कांग्रेस तीन से पांच फीसदी तक वोट काट सकती है.
10 एग्जिट पोल कहते हैं बीजेपी को बहुमत मिल सकता है, 2 एग्जिट पोल कहते हैं कि आम आदमी पार्टी की सरकार बन सकती है. ऐसे में सवाल ये है कि क्या एग्जिट पोल्स के मुताबिक दिल्ली में 27 साल बाद बीजेपी की सरकार बन सकती है? क्या एग्जिट पोल के मुताबिक दिल्ली में AAP से दोगुनी से ज्यादा सीट अबकी बीजेपी ला सकती है? क्या राहुल-प्रियंका की कोशिश के बावजूद लगातार तीसरी बार कांग्रेस का खाता नहीं खुलने वाला है? एग्जिट पोल्स में बीजेपी की सरकार के दावों के बीच आम आदमी पार्टी क्यों नतीजों से पहले ऑपरेशन लोटस का आरोप लगाने लगी?
ये भी पढ़ें- महिलाओं का AAP पर भरोसा, तो पुरुषों का वोट बीजेपी को, जानें- क्या कहता है C-Voter का सर्वे
अलग-अलग एजेंसियों के एग्जिट पोल के दावे 8 फरवरी को सही साबित हुए तो दिल्ली में मोदी राज में वो होगा जो 27 साल में नहीं हो पाया. लेकिन एग्जिट पोल्स में बीजेपी की बनती सरकार और AAP की होती हार के दावों के बीच दोनों खेमे नतीजों से पहले खुद को पूरी तरह आत्मविश्वास से लबरेज दिखाने में जुटे हैं. दिल्ली में बीजेपी के सभी सात सांसदों और ज्यादातर कैंडिडेट के साथ बैठक हई. बैठक में दिल्ली बीजेपी प्रमुख वीरेंद्र सचदेवा और बीजेपी प्रभारी बैजयंत पांडा मौजूद रहे. ये दिखाने की कोशिश की गई कि ये कि जीत का विश्वास है. आगे की रणनीति पर बैठक हो रही है. दूसरी तरफ अरविंद केजरीवाल वोटिंग के अगले दिन एक रेस्टोरेंट में परिवार के साथ लंच करने गए थे. शायद ये दिखाने का मकसद है कि सबकुछ सामान्य है. जीत का भरोसा है.
आम आदमी पार्टी ने लगाए बीजेपी पर आऱोप दिल्ली में जब वोटों की गिनती शुरू भी नहीं हुई है, उससे 40 घंटे पहले केजरीवाल के सबसे करीबी सांसद संजय सिंह ने आरोप लगा दिया. ये आरोप लगाया कि दिल्ली में नतीजों से पहले ऑपरेशन लोटस शुरू हो गया है. आरोप लगाया कि आम आदमी पार्टी के सात विधायकों को 15-15 करो़ड़ का फोन आने लगा है. नतीजों से पहले ही एग्जिट पोल आने के बाद आम आदमी पार्टी की ओर से आरोप लगाने का क्या मतलब है, जबकि 13 एग्जिट पोल का औसत कहता है कि पिछली बार 8 सीट जीतने वाली बीजेपी अबकी 41 सीट तक जा सकती है. जबकि पिछली बार 62 सीट जीतने वाली आम आदमी पार्टी अबकी 29 सीट तक आ सकती है. यानी बीजेपी की अपने दम पर सरकार.
क्या कहता है टुडेज चाणक्य का एग्जिट पोल?

नागर विमानन मंत्रालय ने घरेलू हवाई किरायों पर लगाई गई अस्थायी सीमा (Fare Caps) को वापस लेने का फैसला किया है. पिछले साल इंडिगो (IndiGo) एयरलाइंस के संकट के बाद टिकटों की आसमान छूती कीमतों को नियंत्रित करने के लिए सरकार ने यह पाबंदी लगाई थी. हालांकि एयरलाइंस कंपनियों को स्पष्ट चेतावनी दी गई है कि वे जिम्मेदारी से किराए तय करें और यात्रियों के हितों का ध्यान रखें।

हिमाचल प्रदेश में आर्थिक दबाव के चलते मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने अपने समेत मंत्रियों, विधायकों और वरिष्ठ अधिकारियों की सैलरी का एक हिस्सा 6 महीने के लिए टालने का फैसला किया है. हालांकि, ग्रुप-सी और ग्रुप-डी कर्मचारियों को पूरी सैलरी मिलेगी. वहीं सरकार ने मेडिकल स्टाफ, आंगनवाड़ी और आशा कार्यकर्ताओं सहित कई वर्गों के मानदेय में बढ़ोतरी की है. विधायक योजनाओं की सीमा भी बढ़ाई गई है. सरकार का कहना है कि हालात सुधरने पर रोकी गई राशि वापस दी जाएगी.

झारखंड के लातेहार में दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि चार गंभीर रूप से घायल हो गए. हादसा बरवाटोली गांव के पास हुआ. घायलों को बालूमाथ अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां दो की हालत नाजुक होने पर रिम्स रेफर किया गया. पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है.

मध्य-पूर्व में जारी जंग का असर भारत की अर्थव्यवस्था पर दिखने लगा है. तेल कीमतें 70 से बढ़कर 110 डॉलर पार पहुंचीं, जिससे पेट्रोल-डीजल महंगे हुए और महंगाई का दबाव बढ़ा. ईरान-अमेरिका-इजरायल संघर्ष के बीच स्ट्रेट ऑफ होर्मुज संकट ने सप्लाई प्रभावित की. इसका असर ट्रांसपोर्ट, रुपया, सरकारी खर्च और आम लोगों की बचत पर पड़ रहा है.

बादशाह ने विवादित 'टटीरी' गाने पर माफी मांगी, लेकिन पुलिस जांच जारी है. शिबास कबिराज ने कहा कि कानून के अनुसार कार्रवाई होगी. महिला आयोग ने भी नोटिस जारी किया है. गन कल्चर वाले गानों पर भी सख्ती की बात कही गई है. इसी बीच हरियाणा पुलिस ने साइबर अपराध और रंगदारी कॉल्स रोकने के लिए 'अभेद्य' ऐप लॉन्च किया.

लेबनान के युद्ध क्षेत्र से रिपोर्टिंग करते हुए आज तक के वरिष्ठ पत्रकार अशरफ वानी ने बताया कि जंग सिर्फ गोलियों और धमाकों की नहीं, बल्कि डर, जिम्मेदारी और सच के बीच संतुलन की लड़ाई भी है. हर दिन मौत के साये में काम करते हुए उन्होंने तबाही, विस्थापन और इंसानी पीड़ा को करीब से देखा. ईद के दिन भी रिपोर्टिंग जारी रही. यह अनुभव सिर्फ कवरेज नहीं, बल्कि ऐसे सच का गवाह बनने की जिम्मेदारी थी- जहां हर पल जिंदगी और मौत के बीच फैसला लेना पड़ता है.







