
'टिकट का पैसा वापस दो...', फ्लाइट में पैसेंजर की हरकत से भड़के यात्री ने एयरलाइन से मांगा रिफंड
AajTak
फ्लाइट के अंदर अजीबोगरीब हरकतों के कई मामले सामने आते रहे हैं. ताजा मामले में एक शख्स अचानक फ्लाइट के इंटरकॉम माइक पर गाना गाने लगा. कई लोगों को ये पसंद आया लेकिन कई लोग इसपर भड़क गए.
कभी- कभी लोग पब्लिक प्लेस पर मजे में कुछ ऐसा करते है कि उससे बाकी लोगों को परेशानी हो जाती है. डब्लिन से फ्रांस जा रही एक फ्लाइट में कुछ ऐसा ही हुआ जब एक शख्स फ्लाइट के इंटरकॉम माइक पर गाना गाने लगा. वह आइरिश म्यूजीशियन का गाना “Hold Me Now” गा रहा था.
साथ मिलकर गाने लगे कुछ लोग
हालांकि कुछ यात्रियों को इस अचानक फ्लाइट में इस परफोर्मेंस से कोई आपत्ति नहीं थी और वे खुद भी इसमें शामिल हो गए, वहीं कुछ अन्य ने नाराजगी जताई. एक यात्री ने इसको लेकर सोशल मीडिया के जरिए नाराजगी जताई. उसने लिखा "मुझे पता है कि आप फ्लाइट में यात्रियों के मनोरंजन के लिए प्रसिद्ध नहीं हैं, लेकिन यह हद है. मैं अपने और अपने बच्चों के टिकट के पैसे वापस चाहता हूं. गुस्साए यात्री पीट फैरेल ने सोमवार को ट्विटर पर एक मिनट लंबी क्लिप के साथ इसे पोस्ट किया.
'अचानक फ्लाइट में आकर करने लगा हरकतें'
फैरेल ने डबलिन लाइव को बताया- "मैं एक छोटा चर्च समूह चलाता हूं और कुछ बच्चों को [लूर्डेस] श्राइन को दिखाने के लिए ले जा रहा था. पुरुषों का एक समूह गेट पर पहुंचा और इंटरकॉम माइक लेकर गाने लगा. शुरुआत में वे सभ्य थे लेकिन धीरे-धीरे उन्होंने हद कर दी . ये बिल्कुल ठीक नहीं है. वे निश्चित रूप से किसी भी तरह तीर्थयात्रा पर नहीं जा रहे थे!” मिडफ्लाइट के इस अजीब शो के समाप्त होने पर मिस्ट्री मैन ने जहाज पर मौजूद लोगों को सुनने के लिए धन्यवाद दिया, और उनसे कहा "बाद में मिलते हैं," और एक फ्लाइट अटेंडेंट को गाल पर एक किस किया.
लोगों ने इसके वीडियो पर तेजी से प्रतिक्रिया दी औरक कमेंट किए. किसी ने कहा- ये क्या हरकत है. ये सरासर हाईजैक है. वहीं अन्य ने लिखा- ऐसे नमूने मिलते रहते हैं.

Vida VX2 Plus KKR Limited Edition Launch: विडा ने अपना नया इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च कर दिया है, जो एक लिमिटेड एडिशन है. ये इलेक्ट्रिक स्कूटर कोलकाता नाइट राइडर्स की थीम पर बेस्ड है. इसमें कोई मैकेनिकल बदलाव नहीं किया गया है. ये स्कूटर सिंगल चार्ज में 142 किलोमीटर की रेंज ऑफर करता है. आइए जानते हैं इसकी डिटेल्स.

CAFE 3 Norms Explained: एक आम आदमी जो पहली बार बाइक से कार पर अपग्रेड करने की सोचता है, तो उसकी विश लिस्ट में बड़ी गाड़ियां नहीं होती हैं. बल्कि एक ऐसी कार होती है, जो छोटी, कम मेंटेनेंस और ज्यादा फ्यूल एफिशिएंट हो. कैफे-3 नॉर्म्स को लेकर जो चर्चा हैं, उसे देखते हुए ऐसा लग रहा है कि आने वाले दिनों में छोटी गाड़ियां महंगी हो जाएंगी.











