
जिमी किमेल की हो रही वापसी, चार्ली कर्क पर टिप्पणी के बाद सस्पेंड हुआ था शो
AajTak
जिमी किमेल की चार्ली कर्क पर टिप्पणी के बाद अमेरिकी फेडरल कम्युनिकेशंस कमीशन के चेयरमैन ब्रैंडन कार ने इसे बेहद आपत्तिजनक बताया था. उन्होंने कहा था कि यह न्यूज डिस्टॉर्शन है, जो ब्रॉडकास्ट लाइसेंस के नियमों का उल्लंघन करता है.
अमेरिकी टेलीविजन होस्ट और कॉमेडियन जिमी किमेल (Jimmy Kimmel) के लेट नाइट शो की एबीसी नेटवर्क पर वापसी होने जा रही है. 24 दिसंबर की रात से किमेल का शो दोबारा लाइव होगा.
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के करीबी चार्ली कर्क की हत्या पर किमेल की टिप्पणी के बाद से उनके शो पर रोक लगा दी गई थी. लेकिन इस सस्पेंशन के एक हफ्ते बाद ही उनकी वापसी होने जा रही है. इस घटना के बाद से अमेरिका में अभिव्यक्ति की आजादी पर नई बहस छिड़ गई थी.
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के करीबी दोस्त और कंजरवेटिव एक्टिविस्ट चार्ली कर्क की 10 सितंबर को यूटा वैली यूनिवर्सिटी कैंपस में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. किमेल ने 16 सितंबर को अपने शो जिमे किमेल लाइव में कर्क की हत्या पर टिप्पणी की थी. उन्होंने कहा था कि इस हत्या के पीछे MAGA गैंग भी हो सकता है और इस हत्या को राजनीतिक फायदे के लिए अंजाम दिया गया.
FCC (फेडरल कम्युनिकेशंस कमीशन) के चेयरमैन ब्रेंडन कैर ने एबीसी को धमकी दी थी कि अगर किमेल पर कार्रवाई नहीं की गई, तो नेटवर्क के लाइसेंस पर एक्शन लिया जाएगा. कैर ने इसे बिजनेस डिसीजन बताया था. इसके बाद एबीसी ने दबाव में आकर किमेल के शो को अनिश्चितकाल के लिए सस्पेंड कर दिया था.
जिमी किमेल की वापसी कैसे हुई?

ईरान-इजरायल युद्ध आज अपने 24वें दिन में प्रवेश कर चुका है, लेकिन शांति की कोई गुंजाइश दिखने के बजाय यह संघर्ष अब एक विनाशकारी मोड़ ले चुका है. ईरान द्वारा इजरायल के अराद और डिमोना शहरों पर किए गए भीषण मिसाइल हमलों से दुनिया हैरान है. ये शहर रणनीतिक रूप से अत्यंत संवेदनशील हैं, इसलिए अब यह जंग सीधे तौर पर परमाणु ठिकानों की सुरक्षा के लिए खतरा बन गई है. युद्ध का सबसे घातक असर ऊर्जा आपूर्ति पर पड़ा है.

तेल टैंकरों के लिए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता खोलने को लेकर ईरान को ट्रंप ने 48 घंटे की धमकी थी. समय सीमा खत्म होने से पहले ही नेटो एक्शन में आ गया है. नेटो महासचिव ने बताया कि होर्मुज में मुक्त आवाजाही सुवनिश्चित करने के लिए 22 देशों का समूह बन रहा है. साथ ही उन्होनें कहा कि ईरान के खिलाफ अमेरिका का कदम जरूरी था.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.

आज यु्द्ध का 24वां दिन है. इजरायल पर ईरान और जवाब में अमेरिका और इजरायल के ईरान पर ताबड़तोड़ हमले जारी हैं. इस बीच सवाल ये कि क्या डोनाल्ड ट्रंप हॉर्मुज पर फंस गए हैं. ट्रंप के बार-बार बदलते बयानों से लग रहा है कि जंग छेड़ने से पहले हॉर्मुज को लेकर ट्रंप सोच नहीं पाए थे. देखें कैसे बदलते जा रहे ट्रंप के बयान.









