
'जिंदा कैसे हो तुम?', महीनों से था सिर और आंख में दर्द, शख्स का सीटी स्कैन देख कांपी डॉक्टरों की रूह
AajTak
वियतनाम का एक शख्स 5 महीनों से सिरदर्द और आखों की रौशनी घटने और नाक से अजीब सा पानी आने की दिक्कत के साथ डॉक्टर के पास पहुंचा. यहां जांच में जो कुछ सामने आया उससे डॉक्टरों का भी सिर घूम गया.
आम लोगों के इलाज के दौरान डॉक्टरों के पास कई ऐसे मामले सामने आते हैं जो हैरान कर देते हैं. लोग ऐसी -ऐसी परिस्थितियों और परेशानियों के साथ आते हैं कि डॉक्टरों को हैरात होती है कि ये मरीज जीवित कैसे हैं? हाल में वियतनाम के एक शख्स के मामले में ऐसा ही हुआ.
5 महीनों से सिरदर्द और आखों की रौशनी घटने और नाक से अजीब सा पानी आने की दिक्कत के साथ एक शख्स डॉक्टर के पास पहुंचा. डॉक्टरों का जांच के बाद ज्यादा कुछ समझ नहीं आया तो उन्होंने उसे सीटी स्कैन के लिए भेज दिया. सीटी स्कैन में जो खुलासा हुआ वह रूह कंपा देने वाला था. दरअसल, शख्स की नाक में कुछ था जो भीतर से उसकी आंख तक पहुंचा हुआ था. ये कुछ और नहीं बल्कि चॉपस्टिक के दो टुकड़े थे. शख्स वियतनाम में डांग होई में क्यूबा फ्रेंडशिप हॉस्पिटल में पहुंचा था जहां ये खुलासा हुआ. परेशान डॉक्टरों में शख्स से कहा- तुम जिंदा कैसे हो?
हैरान डॉक्टरों ने जब उससे इसके बारे में पूछा तो पहले तो उसने कुछ नहीं बताया लेकिन बाद में उसने कहा कि कुछ महीने पहले नशे की हालत में कुछ लोगों से उसका झगड़ा हुआ था. नौबत मारपीट तक आ गई थी, जिसके बाद वह घायल हालत में वह अस्पताल पहुंचा था तो डॉक्टरों ने उसे मलहम पट्टी करके वापस भेज दिया था. और अब उसे याद आ रहा है कि झगड़ा करते लोगों में से एक ने उसकी नाक में चॉपस्टिक घुसाई थी.
सारी बात जानने और विचार करने के बाद, मेडिकल टीम ने नाक के माध्यम से एंडोस्कोपिक सर्जरी करने का फैसला किया, जिसमें माइक्रोसर्जरी के साथ मिलकर रोगी के कपाल फिस्टुला को बंद किया गया और टूटी हुई चॉपस्टिक के पेयर को हटा दिया गया. क्यूबा फ्रेंडशिप अस्पताल में न्यूरोसर्जरी विभाग के प्रमुख डॉक्टर गुयेन वान मैन के अनुसार, रोगी को सीक्वेल से बचाने के लिए ऑप्टिमल सर्जिकल मेथड को चुनना जरूरी है. 35 वर्षीय व्यक्ति की हालत फिलहाल स्थिर है और उसे अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है.
ये कोई पहला मामल नहीं है बल्कि कुछ साल पहले, ताइवान में एक ऐसे ही मामले में एक महिला ने अपनी बहन के साथ झगड़े के बाद अपने ही सिर में चॉपस्टिक चुभो ली थी.

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










