
जालंधर में पिज्जा शॉप चलाने वाले कपल का प्राइवेट वीडियो वायरल! मच गया बवाल
AajTak
पंजाब के जालंधर में पिज्जा शॉप चलाने वाले कपल का प्राइवेट वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो गया. इस मामले को लेकर पुलिस से शिकायत की गई है. पुलिस का कहना है कि पिज्जा शॉप पर एक लड़की काम करती थी, जिसे दुकान के मालिक ने निकाल दिया था. इसी के बाद उसने फेक इंस्टाग्राम आईडी बनाई और पैसों को लेकर ब्लैकमेल किया. उसने वीडियो वायरल कर दिए.
पंजाब के जालंधर में अश्लील वीडियो कांड सामने आया है. दरअसल, यहां पिज्जा शॉप चलाने वाले कपल ने प्राइवेट वीडियो वायरल होने पर पुलिस से शिकायत की थी. कपल ने कहा था कि वीडियो फेक है और उसे एडिट कर बनाया गया है. पुलिस ने इस मामले में पिज्जा शॉप पर काम करने वाली लड़की को गिरफ्तार किया है.
जानकारी के अनुसार, कुछ महीने पहले जालंधर के कपल ने पिज्जा शॉप शुरू की थी. बीते दिनों से इस कपल के प्राइवेट वीडियो वायरल हो रहे हैं. इसी को लेकर कपल ने पुलिस से शिकायत की. पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू की. शिकायत में दुकान के मालिक ने कहा है कि उसे इंस्टाग्राम पर मैसेज भेजकर 20,000 रुपये की मांग की गई थी. उसे जब पैसे नहीं दिए तो वीडियो वायरल कर दिए गए. बीते दिनों से कुल चार वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं, इनमें एक वीडियो में कपल को आपत्तिजनक स्थिति में दिखाया गया है.
इस मामले को लेकर पुलिस ने एक अज्ञात व्यक्ति पर भी केस दर्ज किया है. इस मामले में पुलिस ने एक महिला को ब्लैकमेल कर पैसे मांगने और प्राइवेट वीडियो वायरल करने के आरोप में एक लड़की को गिरफ्तार किया है.
दुकान मालिक ने कहा- मुझे ब्लैकमेल किया जा रहा था
इस मामले को लेकर पिज्जा शॉप के मालिक ने वीडियो मैसेज जारी कर कहा कि उनके परिवार को बदनाम करने के लिए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल किए गए हैं, क्योंकि उन्होंने ब्लैकमेल करने वाले को पैसे देने से इनकार कर दिया था. शॉप मालिक ने अपने मोबाइल में ब्लैकमेलर के द्वारा भेजा गया मैसेज दिखाते हुए कहा कि मेरे परिवार के लोग परेशान हैं. हमें ब्लैकमेल किया जा रहा था.
'मेरा अनुरोध है कि वीडियो को शेयर न करें'

मिडिल ईस्ट में जारी जंग के कारण हालात काफी खराब हो गए हैं. ईरान और इजरायल-अमेरिका के बीच तनाव बढ़ता जा रहा है, जिसका सबसे बड़ा असर होर्मुज की खाड़ी पर पड़ा है. भारत ने होर्मुज की खाड़ी पर निर्भरता कम करने के लिए अमेरिका से LPG की आपूर्ति को बढ़ावा दिया. इसका परिणाम यह हुआ कि अमेरिका के टेक्सास से निकला जहाज पिक्सिस पायनियर मंगलुरु बंदरगाह पर रविवार सुबह पहुंच गया.

हरियाणा पुलिस ने डिजिटल अपराधियों और रंगदारी मांगने वालों के खिलाफ 'अभेद्य' मोबाइल ऐप लॉन्च कर एक अभूतपूर्व कदम उठाया है. मुख्यमंत्री की जीरो टॉलरेंस नीति के तहत विकसित ये ऐप संदिग्ध और विदेशी कॉल्स को यूजर तक पहुंचने से पहले ही ब्लॉक कर देगा, जिससे व्यापारियों और आम जनता को मानसिक दबाव से मुक्ति मिलेगी.

मिडिल ईस्ट की जंग अब बेहद खतरनाक मोड़ पर पहुंच गई है. एक तरफ डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध खत्म करने के लिए 'एग्जिट प्लान' की बात की है, तो दूसरी तरफ इजरायल ने ईरान पर हमले और तेज करने की चेतावनी दी है. शनिवार को ईरान के नतांज परमाणु संयंत्र पर बड़ा हमला हुआ, जिसके बाद ईरान ने अपने दुश्मनों को चेतावनी देते हुए दुनिया भर के पर्यटन स्थलों को निशाना बनाने की धमकी दी है.










