
जानिए कौन हैं वो महायोगी? जिनका बर्फ में योग करते हुए वीडियो हो रहा खूब वायरल
AajTak
यह वीडियो कुल्लू जिला की सराज घाटी का है का जिसमें वास्तविकता में एक सिद्धयोगी बादल और धुंध में आसमान से गिरते फाहों के बीच योग साधना में लीन हैं. इन सिद्ध योगी का नाम सत्येंद्र नाथ है जो मूलतः कुल्लू जिला बंजार के रहने वाले हैं.
इन दिनों सोशल मीडिया पर एक हाड़ कंपा देने वाली ठंड के बीच महायोगी की साधना का एक वीडिया खूब वायरल हो रहा है. साधना में बैठे योगी बाबा के सिर-दाड़ी और कपड़े बर्फ से ढके हुए हैं. बावजूद बाबा अपने ध्यान में हैं. सोशल मीडिया पर लोग इस वीडियो को खूब वायरल कर रहे हैं, जहां इसे सनातन धर्म की शक्ति से भी जोड़ा जा रहे हैं तो वहीं कुछ लोग इसे एआई जेनरेटेड बता रहे हैं. आज हम आपको इस खबर के माध्यम से इस वीडियो की पूरी सच्चाई बता रहे हैं.
कौन हैं बर्फ में योग करने वाले महायोगी बाबा?
यह वीडियो कुल्लू जिला की सराज घाटी का है का जिसमें वास्तविकता में एक सिद्धयोगी बादल और धुंध में आसमान से गिरते फाहों के बीच योग साधना में लीन हैं. इन सिद्ध योगी का नाम सत्येंद्र नाथ है जो मूलतः कुल्लू जिला बंजार के रहने वाले हैं. इनका मंडी जिला के बालीचौकी में कौलान्तक पीठ नाम से आश्रम जहां ये पिछले 20 से 22 वर्षों से योग साधना कर रहे हैं. सोशल मीडिया पर यह वीडियो जो वायरल हो रहा है यह इसी साल फरवरी माह के पहले सप्ताह में हुई बर्फबारी का है. योगी सत्येंद्र नाथ इन दिनों असम के सिलीगुड़ी में योग साधना सीखा रहे हैं.
ईशपुत्र के नाम से जानते हैं लोग
महायोगी सत्येंद्र नाथ के गुरु ईशनाथ थे उनका शिष्य होने के कारण इनको लोग ईशपुत्र कहते हैं. ईशपुत्र हिमालय की सिद्ध परम्परा के योगी हैं. इनका वास्तविक नाम महायोगी सत्येंद्र नाथ है. ये कौलान्तक पीठ के पीठाधीश्वर हैं जो हिमालय के सिद्धों की एकमात्र पीठ है और देव परम्परा को आधार मान कर चलती हैं. ईशपुत्र के चाहने वाले बहुत से देशों में फैले हुए हैं. 8 से भी अधिक देशों में कौलान्तक पीठ योग और देवधर्म का प्रचार करती है. ईशपुत्र क्योंकि एक पीठाधीश्वर हैं तो उनके आसपास सदैव उनके शिष्य रहते हैं. ईशपुत्र हिमालय के योगी हैं तो इन्हें ज्यादातर पहाड़ों, घने जंगलों, नदियों, झरनो पर साधना, ध्यान, समाधी का अभ्यास करते हुए देखा जा सकता है.
बचपन से ही बर्फ में साधना करते आए हैं योगी सत्येंद्र नाथ

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










