
...जब शारजाह में आया था 'सचिन तूफान', कंगारू बॉलर्स की हुई थी जमकर कुटाई
AajTak
शारजाह के मैदान पर सचिन तेंदुलकर ने 131 गेंदों पर 143 रनोंं की तूफानी पारी खेली थी. अपनी इस यादगार पारी के दौरान मास्टर ब्लास्टर ने शेन वॉर्न समेत सभी ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों की जमकर बखिया उधेड़ी.
मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर को यू हीं 'क्रिकेट का भगवान' नहीं कहा जाता है. इसकी एक झलक साल 1998 में शारजाह के मैदान पर देखने को मिली थी. 24 साल पहले आज ही के दिन (22 अप्रैल) सचिन तेंदुलकर ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 131 गेंदों पर 143 रनों की तूफानी पारी खेली थी. इस पारी को 'डेजर्ट स्टॉर्म' के नाम से भी जाना जाता है.
दरअसल, जब भारत ऑस्ट्रेलिया के 285 रनों के लक्ष्य का पीछा कर रहा था, तो उसी समय शारजाह में रेतीला तूफान आ गया और स्कोर को छोटा कर दिया गया. लेकिन, जब तूफान रुका तो मैदान के अंदर 'सचिन तेंदुलकर' नाम का तूफान आया, जिसने पूरी ऑस्ट्रेलियाई टीम को उड़ा दिया.
गांगुली के साथ की थी ओपनिंग
सौरव गांगुली के साथ ओपनिंग करने उतरे सचिन ने मानो मन में कुछ ठान रखा हो. सचिन ने ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों को जिस तरह खेलना शुरू किया उससे उनकी मंशा साफ दिखाई दे रही थी. सचिन ने लगातार शेन वॉर्न, कास्प्रोविच, स्टीव वॉ, टॉम मूडी किसी को नहीं बख्शा और आगे बढ़-बढ़ कर चौके एवं छक्के जड़े. भारत भले यह मैच हार गया था, लेकिन नेट रन-रेट के दम पर उसने फाइनल में जगह बना ली थी.
ऐसा रहा था मुकाबला....
भारत, ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के बीच आयोजित कोका कोला कप के उस छठे मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने पहले खेलते हुए अपने 50 ओवरों में 7 विकेट के नुकसान पर 284 रनों का स्कोर खड़ा किया. माइकल बेवन ने नाबाद 101 रनोंं की पारी खेली थी. वहीं मार्क वॉ ने 81 रनोंं का अहम योगदान दिया था.

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.

पाकिस्तानी टीम की हार क्या हुई, इस पर पूरे मुल्क में लगातार टीम को ट्रोल किया जा रहा है. क्या पाकिस्तान के पूर्व खिलाड़ी, क्या पूर्व दिग्गज, क्या सोशल मीडिया के इंफ्लुएंसर और क्या पाकिस्तान के पॉलिटिशिन, सब उनके पीछे पड़ गए . वहीं पाकिस्तान के पूर्व मंत्री ने भी भी उनको ट्रोल करने की कोशिश की, लेकिन वो इस दौरान लाइन क्रॉस कर गए.








