
... जब द्रविड़ ने रहाणे से कहा था- टीम इंडिया में सेलेक्शन के पीछे मत भागो
AajTak
मध्यक्रम के बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे भारतीय टेस्ट टीम की अहम कड़ी हैं. 18-22 जून तक साउथैम्पटन में न्यूजीलैंड के खिलाफ विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप (WTC) के फाइनल में रहाणे से अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद रहेगी. हालांकि रहाणे के लिए टीम इंडिया का सफर आसान नहीं रहा है.
मध्यक्रम के बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे भारतीय टेस्ट टीम की अहम कड़ी हैं. 18-22 जून तक साउथैम्पटन में न्यूजीलैंड के खिलाफ विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप (WTC) के फाइनल में रहाणे से अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद रहेगी. हालांकि रहाणे के लिए टीम इंडिया का सफर आसान नहीं रहा है. करियर की शुरुआत में लगातार रन बनाने के बावजूद रहाणे को भारतीय टीम में मौका नही मिला था, जिसके चलते वह काफी परेशान रहते थे. तब राहुल द्रविड़ की थी गई सलाह रहाणे के लिए प्रेरणा स्रोत बन गई थी. जिसके बाद 2011 में उन्हें भारत के लिए डेब्यू करने का मौका मिला था. अजिंक्य रहाणे ने ईएसपीएन क्रिकइंफो के खास शो में पूर्व क्रिकेटर दीपदास गुप्ता के साथ बातचीत में इसका खुलासा किया. अजिंक्य रहाणे ने कहा, 'मुझे याद है कि 2008-09 के दिलीप ट्रॉफी के फाइनल में हम साउथ जोन के खिलाफ खेल रहे थे, राहुल भाई भी थे. उस फाइनल में मैंने 165 और 98 रनों की इनिंग्स खेली थी.'More Related News

2003 के क्रिकेट वर्ल्ड फाइनल में भारतीय टीम खिताब जीतने के लिए मैदान पर उतरी थी, लेकिन कुछ ही घंटों में ये सपना टूट गया था. रिकी पोंटिंग की तूफानी पारी, वीरेंद्र सहवाग की अकेली जंग और 'स्प्रिंग बैट' की रहस्यमयी अफवाहों ने इस मुकाबले को सिर्फ एक मैच नहीं, बल्कि क्रिकेट इतिहास की सबसे चर्चित और यादगार कहानी बना दिया.












