
जब दिल्ली में हो गया था सांपों का आतंक, मारने पर मिलते थे पैसे! ये है 'कोबरा इफेक्ट' की कहानी
AajTak
किसी जमाने में जब भारत पर अंग्रेजों का राज था, तब दिल्ली में काफी ज्यादा जहरीले कोबरा सांप हुआ करते थे. इनसे छुटकारा पाने के लिए ब्रिटिश शासन ने एक स्कीम शुरू की. लोगों को मरे हुए कोबरा के बदले पैसे दिए जाते थे. बाद में अंग्रेजों के लिए एक बड़ी समस्या बन गई. जानते हैं क्या है ये पूरी कहानी?
'कोबरा इफेक्ट' एक टर्म है. यह किसी समस्या के समाधान के लिए सुझाए गए ऐसे उपाय के लिए इस्तेमाल होता है, जो मौजूदा समस्या को और ज्यादा बदतर बना देता है. खासकर तक जब किसी संकट से उबरने के लिए पैसा दिया जाए और उस प्रोत्साहन राशि या रिवार्ड के लिए लोग समस्या को खत्म करने के बजाय उसे बरकार रखते हैं या बढ़ा देते हैं.
अब सवाल उठता है कि यह 'कोबरा इफेक्ट' टर्म आया कहां से? इसके पीछे एक रोचक और दिलचस्प कहानी है. फोर्ब्स की एक रिपोर्ट के मुताबिक, 'कोबरा इफेक्ट' के बारे में नील दोशी और लिंडसे मैकग्रेगर की किताब 'प्राइम्ड टू परफॉर्म' में डिटेल जानकारी दी गई है. वहीं इस इफेक्ट के जन्म की कहानी भी बताई गई है.
दिल्ली में बढ़ने लगी थी जहरीले सांपों की संख्या किताब में उस समय की एक कहानी की चर्चा है, जब भारत पर अंग्रेजों का शासन था. जब अंग्रेज भारत पर राज कर रहे थे तो दिल्ली में काफी ज्यादा जहरीले नाग (कोबरा सांप) पाए जाते थे. जहां-तहां ये जहरीले सांप निकलते रहते थे और लोगों को काट लेते थे. इससे अंग्रेज काफी परेशान थे.
सांपों को मारने पर अंग्रेजों ने की इनाम की घोषणा इन कोबरा सांप से अंग्रेजों को बहुत डर लगता था. ब्रिटिश सरकार ने इस समस्या से निपटने के लिए एक फैसला लिया. अंग्रेज अधिकारियों ने घोषणा कर दी कि, जो भी कोबरा सांप को मारकर लाएगा, उसे इनाम दिया जाएगा. इसके बाद दिल्ली में मरे हुए कोबरा सांप लाने वाले लोगों का तांता लग गया. क्योंकि सांप मारकर जमा करने से उन्हें पैसा मिलता था.
अंग्रेजों की इस स्कीम का हुआ उल्टा असर अंग्रेजों ने सांपों से छुटकारा पाने के लिए यह उपाय निकाला तो जरूर, लेकिन दांव उल्टा पड़ गया. क्योंकि उन्होंने ये सोचकर यह स्कीम शुरू की थी कि कुछ दिनों में सारे सांप मर जाएंगे और फिर इसे बंद कर दिया जाएगा. लेकिन, ऐसा नहीं हुआ. दिल्ली के सैकड़ों लोग हर दिन सांप मार-मारकर लाने लगे.
दिल्ली के लोग पालने लगे सांप फिर कुछ लोगों ने सांपों को खोजकर उसे मारने से अच्छा सांप पालना शुरू कर दिया. ऐसे में दिल्ली में कई कोबरा पालक हो गए और उन्हें यह फायदे का सौदा लगने लगा. सांपों को खोजकर मारने से आसान था इसे पालना और आराम से मारकर इससे पैसे कमाना. जब सांपों को मारकर इसे जमा करने का सिलसिला लंबे समय तक चलता रहा तो अंग्रेज अधिकारियों को शक हुआ.

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.












