
जबर्दस्त डिमांड में ये 5 कारें, अभी बुकिंग पर एक साल के बाद ला पाएंगे घर
AajTak
भारतीय बाजार में कई SUV मौजूद हैं. पिछले कुछ सालों में SUV को लेकर लोगों में क्रेज बढ़ा है. क्रेज बढ़ने से डिमांड बढ़ी है और डिमांड बढ़ने से वेटिंग पीरियड बढ़ गया है. कुछ SUV का वेटिंग पीरियड लगातार बढ़ता जा रहा है.
भारतीय बाजार में कई SUV मौजूद हैं. पिछले कुछ सालों में SUV को लेकर लोगों में क्रेज बढ़ा है. क्रेज बढ़ने से डिमांड बढ़ी है और डिमांड बढ़ने से वेटिंग पीरियड बढ़ गया है. कुछ SUV का वेटिंग पीरियड लगातार बढ़ता जा रहा है. कंपनी ने प्रोडक्शन तेज कर दिया है इसके बावजूद ग्राहकों को कुछ मनपसंद SUV के लिए एक साल तक का इंतजार करना पड़ सकता है. आइए जानते हैं कि ग्राहक को किस कार के लिए सबसे लंबा इंतजार करना पड़ेगा. महिंद्रा थार: नई महिंद्रा थार पिछले साल अक्टूबर में लॉन्च हुई थी. लॉन्चिंग के बाद से अब तक 55000 हजार से ज्यादा इस बुकिंग हो चुकी है. इसका नया लुक ग्राहकों को पसंद आ रहा है. एसयूवी का डिजाइन और इंजीनियरिंग पूरी तरह से भारत में ही की गई है. फिलहाल कुछ जगहों पर इसका वेटिंग पीरियड एक साल से ऊपर पहुंच गया है. महिंद्रा थार में 2.0-लीटर टर्बो-पेट्रोल इंजन लगाया गया है, जो 150bhp की पावर और 320Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है. इसके साथ ही थार में एक 2.2-लीटर mHawk डीजल इंजन भी दिया गया है, जो 130bhp की पावर और 300Nm के पीक टॉर्क को जेनरेट करता है. कंपनी ने दोनों इंजनों को 6-स्पीड मैनुअल और वैकल्पिक एएमटी(AMT) गियरबॉक्स से लैस किया है. इसकी शुरुआती कीमत 12,11,681 रुपये है.More Related News

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.












