
छत्तीसगढ़: सालभर के बच्चे को पेट से बांधकर ऑटो चलाती है मां, जिंदगी की लड़ाई यूं लड़ रही है तारा
AajTak
सूर्यकांत त्रिपाठी निराला की एक बेहद खूबसूरत कविता है, वह तोड़ती पत्थर, देखा मैंने उसे इलाहाबाद के पथ पर, वह तोड़ती पत्थर. जी हां, यह सारे जतन इंसान अपना पेट भरने के लिए ही करता है. लगभग ऐसी ही एक तस्वीर छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर की सड़कों में रोजाना देखने को मिलती है.
महाप्राण कविवर सूर्यकांत त्रिपाठी निराला की एक कविता है, 'वह तोड़ती पत्थर, देखा मैंने उसे इलाहाबाद के पथ पर, वह तोड़ती पत्थर'. इस कविता के भावार्थ को चरितार्थ करती एक महिला इन दिनों छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर शहर में सड़कों पर रोजाना देखने को मिलती है. तारा प्रजापति नाम की इस महिला के जज्बे के आगे मर्दों की हिम्मत भी जवाब दे गई. यह महिला अपनी गोद में अपने एक साल के बच्चे को अपने पेट के आगे बांध कर ऑटो रिक्शा चलाती है. महिला दिवस के दिन ऐसी कहानियां जीवन के लिए संघर्ष कर रहे हर व्यक्ति को प्रेरणा देती है. (फोटो- सुमित सिंह) खास बात यह है कि अगर इस शहर में किसी से भी तारा प्रजापति के बारे में पूछा जाए तो वह एक ही जवाब देगा कि वह बहुत ही जज्बे वाली महिला हैं. वह अपने बच्चे को गोद में लेकर पूरे शहर में ऑटो रिक्शा चलाने का काम करती हैं. यह काम बिल्कुल भी आसान नहीं है लेकिन बावजूद इसके उसे यह काम करना पड़ता है. ऐसे में वह अपने काम के दौरान अपने बच्चे का भी पूरा ध्यान रखती है. इसके लिए वह पानी की बोतल के साथ खाने का भी सामान साथ रखती है. कहते हैं कि जहां चाह है, वहां राह है और इंसान यदि चाह ले तो हर काम को किया जा सकता है.
Guru Gochar 2026: 2 जून 2026 को गुरु ग्रह मिथुन राशि से निकलकर कर्क राशि में प्रवेश करेंगे, जहां उन्हें उच्च का माना जाता है. ज्योतिष के अनुसार गुरु का यह गोचर कुछ राशियों के लिए बेहद शुभ साबित हो सकता है. मेष, मिथुन, कर्क, कन्या और मकर राशि के जातकों को करियर, धन और जीवन के अन्य क्षेत्रों में अच्छे अवसर मिलने के संकेत हैं.

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने इंटरमीडिएट 2026 के नतीजे घोषित कर दिए हैं और इस बार साइंस स्ट्रीम (Science Stream) में समस्तीपुर के आदित्य प्रकाश अमन ने पूरे राज्य में प्रथम स्थान प्राप्त कर इतिहास रच दिया है. रिजल्ट की खबर मिलते ही आदित्य के घर और स्कूल में जश्न का माहौल है. उनकी इस सफलता ने न केवल उनके परिवार, बल्कि पूरे जिले का मान बढ़ाया है.

Chaitra Navratri 2026: नवरात्र हिंदू धर्म का सबसे बड़ा आस्था और भक्ति का पर्व है. मां दुर्गा की कृपा पाने के लिए भक्त नौ दिनों तक कठिन उपवास रखते हैं. लेकिन कई बार किसी हेल्थ इश्यू या अनजाने में हुई गलती के कारण व्रत टूट जाता है. ऐसे में आज हम आपको कुछ विशेष उपाय बताएंगे, जिन्हें करके व्रत का दोष दूर किया जा सकता है.










